आलू समोसा – Samosa Recipe

बाहर से एकदम कुरकुरी परत में आलू और मसाले भरकर बनाये हुये आलू समोसे किसे पसन्द नहीं आते ? सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक आलू भरे समोसे बनाना कतई मुश्किल नहीं है. आज ही शाम की चाय के साथ इन्हें बनाकर देखिये.
Read - Samosa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Aloo Samosa Recipe
समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.
- मैदा - 2 कप( 250 ग्राम)
- घी - 1/4 कप ( 60 ग्राम)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी बनाने के लिये.
- आलू - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू)
- हरे मटर के दाने - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
- काजू - 10 -12 (यदि आप चाहें)
- किशमिश - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कतर लीजिये
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Samosa Recipe
सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये.
मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये. आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.
उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये. पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये, हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी. बारीक तोड़े हुये आलू डालिये, नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां, धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

गुंथे हुये आटे से 7-8 बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लीजिये . बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.
बले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है).
तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये. पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये. देखिये समोसे का आकार सही है. इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.

समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 4-5 समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे. कढ़ाई से समोसे निकाल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- समोसे का आटा गूथने के समय घी डाला है, इसकी जगह तेल भी डाला जा सकता है.
- आप चाहें तो ड्राई फ्रूट नहीं डालें. यदि आप चाहें तो पनीर के छोटे छोटे टुकड़े हल्के ब्राउन होने तक तल कर डाले जा सकते हैं.
कमेंट (419)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ममता जी, वेबसाइट पर और मेरे चैनल कई तरह के दोसा रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखें और रेसिपी सर्च करें.
निशा: वर्षा जी, समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगायें और समोसे को धीमी आग पर कुरकुरे होने तक तलें, समोसे अवश्य क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: दीपक जी, आटा गीला लगा हो या समोसा को तेज आग में तला जाय तो वे नरम बनते हैं.
निशा: रानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ek dum Indian style :)
निशा: अन्नू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा जी हां आप सही कह रही हैं, और हमने अभी एक न्यू समोसा वीडियो बनाया है उसमें आलू फ्राइ किये है, लेकिन बिना फ्राई किये आलू के भी समोसे अच्छे बनते हैं.
निशा: नैना, स्टफिंग ठंडी होनी चाहिये.
RECIPIE BATANE KE LIYE THANK YOU NIHA MAM.
निशा: रितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sir/Medam Thanks For Your all Recipe I am So Happy Thank you
निशा: अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, समोसे की पूरी थोड़ी पतली बेले, और समोसे को धीमी और मीडियम आग पर अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, बहुत अच्छे समोसे बनेंगे.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, मुझे बचपन से खाना बनाने का शोक रहा है, बुक से पढ़कर मैं कुछ मुछ नया बनाती रहती हूँ और अभी तो इन्टरनेट पर सब कुछ सीखने के लिये मिल जाता है.
निशा: मीना, ये समोसे तो हमने घर पर बनाये हैं और अपने स्वाद के अनुसार मसाले भी डाले हैं, अब जब आप इन्हैं बनायेंगी तो अपने अनुसार मसाले कम ज्याद या समोसे को घी के या तेल जैसे आपको पसन्द हैं, अपने अनुसार बना सकते हैं.
really so testy and easy recipe .........
thanks to u
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank u so much.
निशा: तनुजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried making samosa for the first timr.Aapki batayi hui recipe samose banaye meine..per mere samose ki papdi kafi tight aur kam crispy hogyi thi.please let mr know the reason
निशा: प्रीती जी, आटे में मोयन की मात्रा कम हो तो एसा हो सकता है.
samose me baking soda bhi dalte hai kya.......?????
n ur recepies are very good n quite easy....
निशा: प्रतिभा, समोसे में बेकिंग सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: नीता, पतली रोटी बेली जाती है, उसी तरह का बेल लीजिये.
निशा: srijwd jI, बहुत बहुत धन्यवाद.
tasty
निशा: संगीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उत्तम, हर किसी को हर चीज नहीं मिलती और जो मिलता है उसी में खुश रहना होता है, और आप खाना बनाइये, बड़ी आसानी से अच्छा खाना बनाया जा सकता है, और खुश रहिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा: 500 ग्राम मैदा में 125 ग्राम आधा कप तेल या घी डाला जा सकता है.
निशा: चिंकी, समोसे का आटा पूरी के आटे थोड़ा सा हार्ड गूंथा जाता है, अगली बार आप अच्छे समोसे बना लेंगी.