आलू समोसा – Samosa Recipe

बाहर से एकदम कुरकुरी परत में आलू और मसाले भरकर बनाये हुये आलू समोसे किसे पसन्द नहीं आते ? सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक आलू भरे समोसे बनाना कतई मुश्किल नहीं है. आज ही शाम की चाय के साथ इन्हें बनाकर देखिये.
Read - Samosa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Aloo Samosa Recipe
समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.
- मैदा - 2 कप( 250 ग्राम)
- घी - 1/4 कप ( 60 ग्राम)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी बनाने के लिये.
- आलू - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू)
- हरे मटर के दाने - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
- काजू - 10 -12 (यदि आप चाहें)
- किशमिश - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कतर लीजिये
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Samosa Recipe
सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये.
मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये. आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.
उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये. पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये, हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी. बारीक तोड़े हुये आलू डालिये, नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां, धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

गुंथे हुये आटे से 7-8 बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लीजिये . बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.
बले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है).
तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये. पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये. देखिये समोसे का आकार सही है. इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.

समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 4-5 समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे. कढ़ाई से समोसे निकाल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- समोसे का आटा गूथने के समय घी डाला है, इसकी जगह तेल भी डाला जा सकता है.
- आप चाहें तो ड्राई फ्रूट नहीं डालें. यदि आप चाहें तो पनीर के छोटे छोटे टुकड़े हल्के ब्राउन होने तक तल कर डाले जा सकते हैं.
कमेंट (419)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सीमा, आपको भी मेरा बहुत बह्तु धन्यवाद.
Kya aap bata sakti hai ki maida gundhne mein desi ghee use karna hai ya refind bhi use kar sakte hai
Meri aapse request hai ki aap gudparo ki recipe upload kare
निशा: लक्ष्य मैं कोशिश करूंगी.
निशा: प्रेरना, मेरा रिप्लाई तो आप को देर से मिलेगा, सारी मैं आज ही आपका सवाल देख सकी हूँ, 700 ग्राम 6 कप मैदा में 30 समोसे बन कर तैयार हो जायेंगे.
thank you very much. aapke recepies ke karan main mere ghar ki master chef ban gai hu.
निशा: पूजा, मुझे ये जानकर बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: दीपिका, समोसे को धीमी आग पर तलना था, एक बार के समोसे तलने में 10-12 मिनिट लग जाते हैं, प्लीज ट्राई अगेन, समोसे बहुत खस्ता बनेंगे.
निशा: सीमा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीता, ताजा पनीर तो एसे ही अच्छा लगता है, अगर पनीर ताजा नहीं हो उसे हल्का ब्राउन होने तक तल कर डाल दीजिये, दोनों ही अच्छा लगता है.
निशा: प्रीती, आपको बहुत बहुत प्यार, हमेशा खुश रहो.
निशा: विनीता, मेरा धन्यवाद आपकी इस मेहनत के लिये है जो आप रैसिपी को पढ़कर बनाने में करते हैं, और मुझे बताना नहीं भूलते कि हमारी ये चीज बहुत अच्छी बनी, आपके इन कमेन्ट से मुझे बहुत खुशी मिलती है और काम करने का साहस भी मिलता है, धन्यवाद.
निशा: विनीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीनीता, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, आप अपने हाथों से जितनी अच्छी, अपने स्वाद में और साफ सुथरी चीज घर में बना कर दे सकती हैं वह बाजार में मिल ही नहीं सकती है, आप जो भी मिठाई बनाना चाहेंगी वह अच्छी ही बनायेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिशा, समोसे के लिये आटा में मोयन डालकर सख्त गूथिये, समोसे धीमी आग पर तलिये, बहुत अच्छे समोसे बनेंगे, बिलकुल नरम नहिं होंगे.