आलू समोसा – Samosa Recipe

बाहर से एकदम कुरकुरी परत में आलू और मसाले भरकर बनाये हुये आलू समोसे किसे पसन्द नहीं आते ? सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक आलू भरे समोसे बनाना कतई मुश्किल नहीं है. आज ही शाम की चाय के साथ इन्हें बनाकर देखिये.
Read - Samosa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Aloo Samosa Recipe
समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.
- मैदा - 2 कप( 250 ग्राम)
- घी - 1/4 कप ( 60 ग्राम)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी बनाने के लिये.
- आलू - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू)
- हरे मटर के दाने - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
- काजू - 10 -12 (यदि आप चाहें)
- किशमिश - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कतर लीजिये
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Samosa Recipe
सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये.
मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये. आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.
उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये. पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये, हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी. बारीक तोड़े हुये आलू डालिये, नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां, धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

गुंथे हुये आटे से 7-8 बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लीजिये . बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.
बले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है).
तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये. पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये. देखिये समोसे का आकार सही है. इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.

समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 4-5 समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे. कढ़ाई से समोसे निकाल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- समोसे का आटा गूथने के समय घी डाला है, इसकी जगह तेल भी डाला जा सकता है.
- आप चाहें तो ड्राई फ्रूट नहीं डालें. यदि आप चाहें तो पनीर के छोटे छोटे टुकड़े हल्के ब्राउन होने तक तल कर डाले जा सकते हैं.
कमेंट (419)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आप समोसे बनाकर तलने से पहले आठ दस घंटे तक तो पहले तक फ्रिज में रख सकते हैं. फ्रीजर में उबले हुये आलू का स्वाद उतना अच्छा नहीं रहता.
250 ग्राम मैदा में लगभग 10 समोसे बन जाते हैं. आप जितने समोसे बनाना चाहतीं हैं, उतनी ही मैदा और अन्य सामग्री अनुपात में ले लीजिए.
निशा: किरन, समोसा के लिये सारी चीजें अच्छी ली हैं, अच्छी तरह आटा गूथिये, उसकी शेप न बने, अच्छी तरह तला गया है, स्वाद में अच्छा होना चाहिये,स्वाद खराब होने के कारण, इन्ग्रीडियेन्ट अच्छे न हों, या समोसे जला दिये हों.
निशा: रोहित, कुरकुरे समोसे के लिये समोसे का आटा सख्त गूथिये, और समोसे धीमी और मीडियम आग पर कुरकुरे होने तक तलें, समोसे कुरकुरे और एकदम खस्ता बनेंगे.
निशा: प्रिया 1 किलो मैदा में लगभग साठ समोसे बन जाते हैं. आप जितने समोसे बनाना चाहें बना लीजिये.
निशा: निखिल, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaj mene pahli bar samose banaye or bahut tasty bhi bane but kuch samose joint k pas se fat gaye...
Pls suggest me...
निशा: रवि, एसा होता है, अगली बार और अच्छे समोसे बना सकेंगे, धन्यवाद.
निशा: नवीन, आटे को थोड़ा सख्त गूथिये और धीमी गैस पर समोसे तलिये, समोसे खस्ता बनेंगे.
निशा: अनुराग, समोसे मार्केट से अच्छे बनेंगे, आप ट्राई कीजिये.
aap ke bataye tarike se samose to bahut achhe bane, kya aap golgappe banane ke tarike bata sakti hai ?
निशा: गोलगप्पे बनाने का तरीका वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर गोलगप्पे लिखकर रैसिपी सर्च कर सक्ते हैं.
निशा: गोल्डी, मुझे बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
निशा: करन, अगर समोसे धीमी आग पर तले जायेंगे, तो अवश्य ही क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: आशिश, आटे को पूरी से के आटे से भी अधिक सख्त गूथना है, बेलते समये किनाते दबाते हुये बेलिये बहुत ही अच्छी तरह बेला जा सकता है.