स्पंजी ढोकला बेकिंग सोडा के साथ - How to make Dhoklas without Eno ?

📅 19 जून 2015 👁 5.9 लाख बार देखी गई 💬 80 कमेंट ★ 3.8 (7938)


एकदम कम तेल में बना हुआ बेसन का स्पंजी, खट्टा मीठा और बहुत ही सोफ्ट ढोकला खाने को मिले तो हम सब उसे बड़े ही प्यार से खाना पसन्द करेंगे. ढोकला हम ईनो साल्टमिला कर भी बनाते हैं और बेकिंग सोडा मिला कर भी. आज हम बेकिंग सोडा मिलाकर ढोकला बना रहे हैं.

Read - How to make Dhoklas without Eno? In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khaman Dhokla using Baking Soda

  • बेसन - 2 कप (200 ग्राम )
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा सा कम या स्वादानुसार
  • टाटरी पाउडर (टार्टरिक एसिड) - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - 2 छोटी चम्मच
  • चीनी - 4 छोटी चम्मच
  • बेकिग सोडा - 1/3 छोटी चम्मच
  • पानी - 3/4 कप

तड़के के लिये

  • तेल - 1-2 छोटी चम्मच
  • राई - आधा छोटी चम्मच
  • करी पत्ता - 10-12
  • हरी मिर्च - 3-4 ( 2 भागों में लम्बाई में काटी हुई)
  • चीनी - 2 छोटी चम्मच
  • ताजा नारियल कद्दूकस किया हुआ - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून
  • पानी - 1 कप

विधि - How to make Dhoklas with Baking Soda

प्याले में टाटरी पाउडर और चीनी डालिये, आधा कप पानी डालिये. टाटरी और चीनी को अच्छी तरह घुलने तक घोल लीजिये. बेसन डालिये और गुठलियां खतम होने तक, चिकना, गाढ़ा घोल बनाकर तैयार कर लीजिये. बैटर को ढककर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, तब तक ढोकला पकाने की तैयारी की जा सकती है.
ढोकला पकाने के लिये एसा बर्तन जिसमें, थाली आसानी से रखी जा सके, और वह अच्छी तरह ढका जा सके, उसमें 2 कप पानी डालिये और गरम करने के लिये रख दीजिये.

थाली जिसमें ढोकला पकाना है, उसमें तेल डालकर अच्छी तरह चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नमक, 2 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छी तरह मिलाइये.  बेकिंग सोडा डालिये और सोडा के मिलने तक मिला दीजिये. घोल को थाली में डालिए, खटखटा कर एक जैसा फैला दीजिये.

पानी में उबाल आने पर बर्तन के अन्दर जाली स्टेन्ड डालिये, और थाली को स्टेन्ड के ऊपर रखिये, बर्तन जिसमें पानी उबल रहा है, उसे ढक दीजिये, और मीडियम आग या इतनी आग जलाते हुये कि ढोकला में अच्छी भाप बनती रहे, पानी उछल उछल कर बाहर न आये, ढोकला को 20 मिनिट तक पकने दीजिये.

ढोकला को चैक करने के लिये, बर्तन को खोलिये, चाकू को ढोकला के अन्दर डालकर देखिये, चाकू की नोक पर ढोकला का बैटर चिपक कर नहीं आना चाहिये, चाकू साफ निकलना चाहिये. ढोकला पक कर तैयार है.
ढोकला को बर्तन से निकाल कर बाहर रख लीजिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से पहले थाली के किनारे से ढोकला को अलग कीजिये, अब कोई भी दूसरी थाली ढोकला की थाली पर रखिये, ढोकला की थाली को उल्टा कीजिये और थपथपा दीजिये. ढोकला दूसरी थाली में निकल आता है, ढोकला को टुकड़ों में काट लीजिये. यदि आप चाहें तो ढोकला को ठंडा होने पर उसी थाली में अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट सकते हैं.

तड़का लगाइये:
पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, राई डालिये, राई तड़कने पर करी पत्ता डालिये, हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिये, 1 कप पानी डालिये, 2 छोटी चम्मच चीनी डालिये. पानी में उबाल आने तक पका लीजिये.

तड़के के पानी को चम्मच से ढोकला के चारों ओर ऊपर से डालिये. हरी मिर्च, हरा धनिया और नारियल डालकर ढोकला की गार्निस कीजिये.

बहुत ही अच्छा, स्पंजी और एकदम सोफ्ट ढोकला बनकर तैयार है, ढोकला को हरे धनिये की चटनी, नारियल की चटनी के साथ सर्व कीजिये और खाइये.

सुझाव:

  • ढोकला का बैटर पतला और बहुत गाढ़ा होने पर ढोकला अच्छा नहीं फूलता, स्पंजी नहीं बनता .
  • बेकिंग सोडा डालने के बाद, घोल को ज्यादा फैटा जाय, तो सोडा के रियेक्सन से बनी गैस बाहर निकल जाती हैं, और ढोकला अच्छा स्पंजी नहीं बनता है.
  • ढोकला का बैटर बनाने में टाटरी की जगह 2 टेबल स्पून नीबू का रस डाला जा सकता है.

अन्य ढोकला रेसिपीज

How to make Dhoklas using Baking Soda

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (7938 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (80)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Manish Joshi

Mam, ye 1 cup smjh mai nhi aaya tea wala cup lena h kya?????


निशा: मनीष जी, ये मेजरमेन्ट कप हैं, इनका सैट बर्तन वालों के पास मिल जाता हैं.
Ashu

Tatari ki Powder Matlab kya Hai ? 


 


निशा: आशु जी, टाटरी मीन्स साइट्रिक एसिड ये क्रस्टल के रूप में मिलता है, इसको पीस कर पाउडर बन जाता है.
Rupa panda

Nisha g dhokle me eno use kr sktey h kya


 

Anita

mam.. According to yr dholka recipe .. I made Besan dhokla.. Really it's so yummy .. Thank u so much 

tabinda

Thank you


 

Neetu sharma

250gm. Besan me kitna eno dalna cahiye


निशा: नीतू, 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरा हुआ ईनो साल्ड ले लीजिये.
Anamika Sarraf

Tatri poder kya hota h...aunty nd egg less cup cake ki recipe plz


 


 


निशा: अनामिका, नीबू और अन्य खट्टे फलों के रस से बनाया गया एसिड होता है, इसे टार्टरिक एसिड कहते हैं, इसे खाने में यूज किया जाता है. किराना स्टोार से आसानी से खरीदा जा सकता है.
shubham

mam can we use baking powder in place of baking soda ?????????????


 


 


निशा: शुभम जी, ढोकला के लिये बेकिंग सोडा ही चाहिये, और ये किराना स्टोर पर बड़ी आसानी से मिल जाता है.
varun sharma

Is recipe mai salt ka use to hua hi nahi. Pls bataiye... salt besan mai dalna hai ya tadke mai..


निशा: वरुन जी, इन्ग्रीडियेन्ट में नमक है, नमक ढोकला के घोल में मिलाना है, थोड़ा सा नमक टेस्ट को एडजेस्ट करने के लिये तड़के के पानी में डाला जा सकता है.
Shaily

ढोकले पर जो पानी वाला तड़का डालना है उसके लिए ढोकला ओर पानी ठंडा हो या गर्म?


 


निशा: शैली जी, ढोकला के बनाने के बाद जब वह हल्का ठंडा हो जाये तब तड़का बनाकर गरम ही ढोकला के ऊपर डाला जाता है.
nandini

nishaji. spounji dhokla first time accha hua life main.haha.my kids liked it very much


thanks .i use to read one receipe daily n try.


 


निशा: नंदिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anju

Nisha bna to testy pr thora hard tha fir achha bane kya kru


 


निशा: अंजू जी, बैटर गाढ़ा या अधिक पतला होने से एसा होता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी प्रोब्लम दूर हो जाती हैं, अगली बार आप अवश्य अच्छ ढोकला बनायेंगी.
vikas

Mam


Agar tatri pawader nhi rhe ga to may kuch or bhi dal sakta hu


Jayse eno dal sakta hu


Pliz btayey

princy

Kya baking soda meetha soda hota hai ?

Deepa

Hello aunty maine aapki bhut sari recepies dekhi hai youtube par sabhi bahut achhi hai. thank you so much for uploading recepies for pepole like me who want to cook many kinds of food and jinhone apne ghar pe jyada khana bnana nhi seekha.


 

raginimhatre

Hum hai dhokala maicrawave paka sakate hai kya?

anita tiwari

nisha aunti,haldi  aur baking soda dalne se kahin kahin  colour change ( red colour) ho gaya aisa na ho iska kya upay hai?


 

Jasdeep

Nisha ji ghar ma dhokhla utna spoungy kyu nhi bnta jitna market sa milta ha