स्पंजी ढोकला बेकिंग सोडा के साथ - How to make Dhoklas without Eno ?

एकदम कम तेल में बना हुआ बेसन का स्पंजी, खट्टा मीठा और बहुत ही सोफ्ट ढोकला खाने को मिले तो हम सब उसे बड़े ही प्यार से खाना पसन्द करेंगे. ढोकला हम ईनो साल्टमिला कर भी बनाते हैं और बेकिंग सोडा मिला कर भी. आज हम बेकिंग सोडा मिलाकर ढोकला बना रहे हैं.
Read - How to make Dhoklas without Eno? In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khaman Dhokla using Baking Soda
- बेसन - 2 कप (200 ग्राम )
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा सा कम या स्वादानुसार
- टाटरी पाउडर (टार्टरिक एसिड) - 1 छोटी चम्मच
- तेल - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 4 छोटी चम्मच
- बेकिग सोडा - 1/3 छोटी चम्मच
- पानी - 3/4 कप
तड़के के लिये
- तेल - 1-2 छोटी चम्मच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 10-12
- हरी मिर्च - 3-4 ( 2 भागों में लम्बाई में काटी हुई)
- चीनी - 2 छोटी चम्मच
- ताजा नारियल कद्दूकस किया हुआ - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून
- पानी - 1 कप
विधि - How to make Dhoklas with Baking Soda
प्याले में टाटरी पाउडर और चीनी डालिये, आधा कप पानी डालिये. टाटरी और चीनी को अच्छी तरह घुलने तक घोल लीजिये. बेसन डालिये और गुठलियां खतम होने तक, चिकना, गाढ़ा घोल बनाकर तैयार कर लीजिये. बैटर को ढककर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, तब तक ढोकला पकाने की तैयारी की जा सकती है.
ढोकला पकाने के लिये एसा बर्तन जिसमें, थाली आसानी से रखी जा सके, और वह अच्छी तरह ढका जा सके, उसमें 2 कप पानी डालिये और गरम करने के लिये रख दीजिये.
थाली जिसमें ढोकला पकाना है, उसमें तेल डालकर अच्छी तरह चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नमक, 2 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छी तरह मिलाइये. बेकिंग सोडा डालिये और सोडा के मिलने तक मिला दीजिये. घोल को थाली में डालिए, खटखटा कर एक जैसा फैला दीजिये.

पानी में उबाल आने पर बर्तन के अन्दर जाली स्टेन्ड डालिये, और थाली को स्टेन्ड के ऊपर रखिये, बर्तन जिसमें पानी उबल रहा है, उसे ढक दीजिये, और मीडियम आग या इतनी आग जलाते हुये कि ढोकला में अच्छी भाप बनती रहे, पानी उछल उछल कर बाहर न आये, ढोकला को 20 मिनिट तक पकने दीजिये.
ढोकला को चैक करने के लिये, बर्तन को खोलिये, चाकू को ढोकला के अन्दर डालकर देखिये, चाकू की नोक पर ढोकला का बैटर चिपक कर नहीं आना चाहिये, चाकू साफ निकलना चाहिये. ढोकला पक कर तैयार है.
ढोकला को बर्तन से निकाल कर बाहर रख लीजिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से पहले थाली के किनारे से ढोकला को अलग कीजिये, अब कोई भी दूसरी थाली ढोकला की थाली पर रखिये, ढोकला की थाली को उल्टा कीजिये और थपथपा दीजिये. ढोकला दूसरी थाली में निकल आता है, ढोकला को टुकड़ों में काट लीजिये. यदि आप चाहें तो ढोकला को ठंडा होने पर उसी थाली में अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट सकते हैं.

तड़का लगाइये:
पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, राई डालिये, राई तड़कने पर करी पत्ता डालिये, हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिये, 1 कप पानी डालिये, 2 छोटी चम्मच चीनी डालिये. पानी में उबाल आने तक पका लीजिये.
तड़के के पानी को चम्मच से ढोकला के चारों ओर ऊपर से डालिये. हरी मिर्च, हरा धनिया और नारियल डालकर ढोकला की गार्निस कीजिये.
बहुत ही अच्छा, स्पंजी और एकदम सोफ्ट ढोकला बनकर तैयार है, ढोकला को हरे धनिये की चटनी, नारियल की चटनी के साथ सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव:
- ढोकला का बैटर पतला और बहुत गाढ़ा होने पर ढोकला अच्छा नहीं फूलता, स्पंजी नहीं बनता .
- बेकिंग सोडा डालने के बाद, घोल को ज्यादा फैटा जाय, तो सोडा के रियेक्सन से बनी गैस बाहर निकल जाती हैं, और ढोकला अच्छा स्पंजी नहीं बनता है.
- ढोकला का बैटर बनाने में टाटरी की जगह 2 टेबल स्पून नीबू का रस डाला जा सकता है.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (80)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
या फिर बेकिंग सोडा डालने के बाद, घोल को ज्यादा फैटा जाय, तो सोडा के रियेक्सन से बनी गैस बाहर निकल जाती हैं, और ढोकला अच्छा स्पंजी नहीं बनता है.
निशा: धीरज जी, दोनों एक ही हैं.
निशा: विमलेश जी, दोनों एक ही जैसे होते हैं.
Suji aur besan ka batter bana kar rat bhar ke liye rakh sakte h.
Ferment hone ke liye.
Plz answer me fast . I have to prepare tomorrow only.
Shikha
निशा: शिखा जी, इसे इतनी देर के लिए नहीं रखा जाता है. बैटर 15-20 मिनिट रखें, और इनी या बेकिंग सोडा डालकर ढोकला बनालें,बहुत अच्छा ढोकला बनता है.
निशा: प्रीति जी, हां बना सकते हैं.
निशा: देवेन्द्र जी, ढोकला के लिए बारीक या मोटा कोई भी बेसन ले सकते हैं.
निशा: मुस्कान जी, ढोकले में हल्की सी मिठास अच्छी लगती है. आप चाहे तो इसे बिना चीनी के भी अपने स्वादानुसार बना सकती हैं.
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, बलकुल डाल सकते हैं.
apki kai recipe hmne try ki hen jo bahut achhi bani hen.
hmne besan ka dhokla bhi banaya jo achha bana tha bt wo jyada nhi hua kya ap hme bta skti he kis tarah se hoga.
निशा: शाजिया जी, ढोकला अधिक स्पंजी नहीं हुआ उसके कारण हैं, बैटर का पतला होना या ईनो फ्रूट साल्ट का कम होना या ईनो डालकर बैटर को बहुत देर तक फैंटना, आप ये सब मत होने दीजिये, बहुत अच्छा स्पंजी ढोकला बन कर तैयार होगा.
Eno salt ki jagah baking soda use kr skti hu.. please reply mam
निशा: सुनीता जी, कर सकती हैं.
निशा: आकांक्षा जी, आप इसे अनारदाना के बिना भी इसे बना सकती हैं.
निशा: अनुपमा जी, टाटरी नीबू या दूसरे खट्टे फलों से बनती है, ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है और इसकी जगह 1 टेबल स्पून नीबू का रस यूज किया जा सकता है.
kaise ho app
mem dhokla bana ke liye hum jo bartan lete hai kay bo aluminium ka le sakte or mere alumenium ka daba bhut halka hia thali se bhi halka usme dhokla acha banega patla hone ki bajh se jal to nahi jaega plz ans. me.
thankig you.
निशा: वंदना जी, ढोकला भाप में पकता है, बर्तन में पानी रहता है, बर्तन नहीं जलता.
निशा: निशा जी, आवश्यक नहीं है.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रद्धा जी, ढोकला का बैटर पतला और बहुत गाढ़ा होने पर ढोकला अच्छा नहीं फूलता, स्पंजी नहीं बनता .बेकिंग सोडा डालने के बाद, घोल को ज्यादा फैटा जाय, तो सोडा के रियेक्सन से बनी गैस बाहर निकल जाती हैं, और ढोकला अच्छा स्पंजी नहीं बनता है.
निशा: रमेश जी, ये दोंनो अलग अलग हैं, वेबसाइट पर बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर पर आर्टीकल दिया है, उसे आप पढ़ सकते हैं, उसमें इनके बारे में डिटेल जानकारी दी हुई है.
निशा: मधु जी, कर सकते हैं.
निशा: कविता जी, छोटा स्पून वह होता है जो हम खाना खाने के लिये यूज करते हैं, और बाजार में बर्तन वाले की दुकान पर स्पून का मैजरमेंन्ट सैट मिल जाता है, वह आप ले सकती हैं, आजकल डिब्बों के अन्दर भी 1/2 स्पून, 1 स्पून और टेबल स्पून आते हैं.
ढोकला का बैटर सही कनसिसटेन्सी का बना हो, ईनो साल्ट डालने के बाद उसे मिलायें, बहुत देर तक चलाते न रहें, तुरन्त ढोकला के बर्तन में डालकर पकने रख दें, अच्छी तरह से ढकें और तेज गैस पर, पानी में उबाल हमेशा बना रहे पकायें, बहुत अच्छा और स्पंजी ढोकला बनता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद सारी आप बहुत अच्छा ढोकला बनायेंगी.
निशा: किरनदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनम जी, आप मेरी वेबसाइटन चटनी की रैसिपी देख सकते हैं,
धनिये की तीखी चटनी या नारियल की चटनी के साथ ढोकला बहुत अच्छा लगता है.
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya tatri ki jagah lemon juice use kar sakte hai? agar use karsakte hai to kitni matra main.
Plz mam Replay me..!
निशा: फरहत जी, ढोकला का बैटर बनाने में टाटरी की जगह 2 टेबल स्पून नीबू का रस डाला जा सकता है.