स्पंजी ढोकला बेकिंग सोडा के साथ - How to make Dhoklas without Eno ?

एकदम कम तेल में बना हुआ बेसन का स्पंजी, खट्टा मीठा और बहुत ही सोफ्ट ढोकला खाने को मिले तो हम सब उसे बड़े ही प्यार से खाना पसन्द करेंगे. ढोकला हम ईनो साल्टमिला कर भी बनाते हैं और बेकिंग सोडा मिला कर भी. आज हम बेकिंग सोडा मिलाकर ढोकला बना रहे हैं.
Read - How to make Dhoklas without Eno? In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khaman Dhokla using Baking Soda
- बेसन - 2 कप (200 ग्राम )
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा सा कम या स्वादानुसार
- टाटरी पाउडर (टार्टरिक एसिड) - 1 छोटी चम्मच
- तेल - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 4 छोटी चम्मच
- बेकिग सोडा - 1/3 छोटी चम्मच
- पानी - 3/4 कप
तड़के के लिये
- तेल - 1-2 छोटी चम्मच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 10-12
- हरी मिर्च - 3-4 ( 2 भागों में लम्बाई में काटी हुई)
- चीनी - 2 छोटी चम्मच
- ताजा नारियल कद्दूकस किया हुआ - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून
- पानी - 1 कप
विधि - How to make Dhoklas with Baking Soda
प्याले में टाटरी पाउडर और चीनी डालिये, आधा कप पानी डालिये. टाटरी और चीनी को अच्छी तरह घुलने तक घोल लीजिये. बेसन डालिये और गुठलियां खतम होने तक, चिकना, गाढ़ा घोल बनाकर तैयार कर लीजिये. बैटर को ढककर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, तब तक ढोकला पकाने की तैयारी की जा सकती है.
ढोकला पकाने के लिये एसा बर्तन जिसमें, थाली आसानी से रखी जा सके, और वह अच्छी तरह ढका जा सके, उसमें 2 कप पानी डालिये और गरम करने के लिये रख दीजिये.
थाली जिसमें ढोकला पकाना है, उसमें तेल डालकर अच्छी तरह चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नमक, 2 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छी तरह मिलाइये. बेकिंग सोडा डालिये और सोडा के मिलने तक मिला दीजिये. घोल को थाली में डालिए, खटखटा कर एक जैसा फैला दीजिये.

पानी में उबाल आने पर बर्तन के अन्दर जाली स्टेन्ड डालिये, और थाली को स्टेन्ड के ऊपर रखिये, बर्तन जिसमें पानी उबल रहा है, उसे ढक दीजिये, और मीडियम आग या इतनी आग जलाते हुये कि ढोकला में अच्छी भाप बनती रहे, पानी उछल उछल कर बाहर न आये, ढोकला को 20 मिनिट तक पकने दीजिये.
ढोकला को चैक करने के लिये, बर्तन को खोलिये, चाकू को ढोकला के अन्दर डालकर देखिये, चाकू की नोक पर ढोकला का बैटर चिपक कर नहीं आना चाहिये, चाकू साफ निकलना चाहिये. ढोकला पक कर तैयार है.
ढोकला को बर्तन से निकाल कर बाहर रख लीजिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से पहले थाली के किनारे से ढोकला को अलग कीजिये, अब कोई भी दूसरी थाली ढोकला की थाली पर रखिये, ढोकला की थाली को उल्टा कीजिये और थपथपा दीजिये. ढोकला दूसरी थाली में निकल आता है, ढोकला को टुकड़ों में काट लीजिये. यदि आप चाहें तो ढोकला को ठंडा होने पर उसी थाली में अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट सकते हैं.

तड़का लगाइये:
पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, राई डालिये, राई तड़कने पर करी पत्ता डालिये, हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिये, 1 कप पानी डालिये, 2 छोटी चम्मच चीनी डालिये. पानी में उबाल आने तक पका लीजिये.
तड़के के पानी को चम्मच से ढोकला के चारों ओर ऊपर से डालिये. हरी मिर्च, हरा धनिया और नारियल डालकर ढोकला की गार्निस कीजिये.
बहुत ही अच्छा, स्पंजी और एकदम सोफ्ट ढोकला बनकर तैयार है, ढोकला को हरे धनिये की चटनी, नारियल की चटनी के साथ सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव:
- ढोकला का बैटर पतला और बहुत गाढ़ा होने पर ढोकला अच्छा नहीं फूलता, स्पंजी नहीं बनता .
- बेकिंग सोडा डालने के बाद, घोल को ज्यादा फैटा जाय, तो सोडा के रियेक्सन से बनी गैस बाहर निकल जाती हैं, और ढोकला अच्छा स्पंजी नहीं बनता है.
- ढोकला का बैटर बनाने में टाटरी की जगह 2 टेबल स्पून नीबू का रस डाला जा सकता है.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (80)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: साक्षी जी, ढोकला का बैटर पतला और बहुत गाढ़ा होने पर ढोकला अच्छा नहीं फूलता, स्पंजी नहीं बनता .
बेकिंग सोडा डालने के बाद, घोल को ज्यादा फैटा जाय, तो सोडा के रियेक्सन से बनी गैस बाहर निकल जाती हैं, और ढोकला अच्छा स्पंजी नहीं बनता है. तेल ठंडा ही डालें.
निशा: महमूद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks for the help that this website done
:)
निशा: मेघा जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: दीपिका जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
Mai dhokla banati hu to beech me kaccha hi reh jata hai
निशा: रतिका जी, ढोकला को इतनी तेज आग पर पकायें कि पानी में अच्छी स्टीम बनती रहे, चैक करने के लिये ढोकला में चाकू डाल कर देखें, चाकू से बैटर चिपक कर आ रहा है, तब उसे पकायें, 20-22 मिनिट में ढोकला पक जाता है, अगली बार आपको प्रोब्लम नहीं आयेगी.
plz reply
निशा: प्रोमिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलू जी, अगर आटे में दही इत्यादि सब पर्याप्त मात्रा में डाला गया तो वह फूलना ही चाहिये, और भटुरे फूलाने के लिये तेल को पर्यात गरम कीजिये.
thanks
निशा: बहुत अच्छा लगा जानकर, धन्यवाद.
निशा: जानकर बहुत अच्छा लगा, आप ऎसे ही बनाते रहें और अपने अनुभव हमारे साथ बांटे.
निशा: आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुमुद जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहल जी, सोडा के साथ अगर हल्दी का यूज किया जाय तो रैड कलर आ सकता है.
mujhe apki har recipes bhot acchi lagti hai
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
MAM KYA INO JO MEDICAL KI SHOP PAR SMALL PACKET ME FRUTY SALT HOTA HAI WAHI ISME USE HOTA HAI
निशा: वर्मा जी, जी हां वही ईनो है.
Oh i did nt understand the stand cooker wht is that
Nishaji, baking soda daalte hain to haldi powder nhi use kar sakte besan dhokla me ya kar sakte hain. Plz let me know. Thanks
निशा: दिव्या जी, बेकिंग सोडा डाल कर ढोकला बना रही है तो हल्दी पाउडर न यूज करें, ढोकला तो वैसे ही पीला होता है.
Nice
I like this
Mam
maine bhokla banaya tha pr vo spanji nhi hua aisa kyu?
Tatari matalab aene su kevay gujarati ma
mam main 3 4 br dhokla bana chuki hu magar mujhse vaisa dhokla bilkul nahi banta jaisa market k dhokle me taste hota h or naahi dhokla soft hota h naa to fooltah plz rply mam
निशा: हिना जी, प्लीज वीडियो देखिये, रेसिपी को पढ़िये, उसके नीचे दिये गये सुझाव को समझिये और ट्राई कीजिये आप अवश्य ही अच्छा ढोकला बनायेंगी.
Aap ki recipes bhot acchi hoti he nisha ji
निशा: रोशनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bahot try kiya mere hath se dhokla a cha nhi ban raha mene apki dusri bahot sari recipe try ki h bahot hi achi bani .....
निशा: मधु जी, आप परेशान न हों कभी एसा हो जाता है कि कोई रेसिपी अच्छी बनने के लिये थोड़ा ज्यादा वक्त ले लेती है, प्लीज वीडियो देखें, और कोशिश करें, आप अच्छा ढोकला अवश्य बनायेंगी.
helloo! nisha ji, eno salt dalne k baad kitni time tak chala, jisse ki uske air bubble usmein he rahe bahar na nikle
निशा: पूजा जी, इसे मिलने तक ही मिलाना होता है, मिलायें जैसे ही बेसन फूला सा दिखने लगे, छोड़ दीजिये और बनाइये ढोकला.
Nisha ji, kya hm isi tarike se mix vegitable dhokla bna skte h.
निशा: गायत्री जी, अवश्य बना सकते हैं.
hello mam aap ki receip bhut ki achi hai maine bhut sari dishes banai ,dhokala bhi banaya acha tha bhut thoda chip chip karraha tha maine nibu ka ras use kiya tha..plz aap advice kar ki or acha kaise bane.
Hallo nishaji maine basen ka dhokla banya tha usmein Bhut time laga aur dhokla kadwa bana tha