कद्दू की सब्जी Pumpkin Fry Recipe

कद्दू की सब्जी (kashiphal recipe) कुछ लोग नहीं पसन्द करते हों, लेकिन कद्दू को अगर आप इस तरीके से बनायें तो आप अवश्य पसन्द करेंगे. उत्तर प्रदेश में कद्दू की सब्जी (Pumpkin dry curry) पूरी के साथ बनाई जाती है, और यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइये आज कद्दू की सब्जी (Kaddu Recipe ) बनायें.
Read - Pumpkin Fry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu (Pumpkin) ki Sabzi
- कद्दू --------- 500 ग्राम ( हरा कद्दू )
- तेल --------- 1 टेबिल स्पून
- हींग --------- 1 पिंच
- मैंथी दाना --------- 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च --------- 2 ( बारीक कटी हूई )
- अदरक --------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक काट लें या कद्दूकस करलें )
- हल्दी पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर --------- एक छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ---------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक ---------- स्वादानुसार ( आधी छोटी चम्मच )
- हरा धनियां ---------- एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Kaddu (Pumpkin) ki Sabzi
कद्दू से बीज और गूदा निकाल कर आधा इंच मोटे टुकड़ों में काट कर अच्छी तरह धो लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और मैथी दाना डाल दें. मैथी दाना ब्राउन होने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. चमचे से मसाले को चलादें और अब कद्दू डाल और नमक डाल दें. चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक भूनें. कद्दू की सब्जी को ढककर 6-7 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें ( धीमी गैस पर पकाई गई सब्जी का स्वाद अच्छा होता है ). सब्जी को ढक्कन खोल कर चलादें. यदि कद्दू नही पका है तो 2-3 मिनिट के लिये ढककर फिर से पकने दें.
आपकी कद्दू की सब्जी बन चुकी है. गैस बन्द कर दें. सब्जी का ढक्कन खोल कर अमचूर पाउडर और हरा धनियां मिला दें
सब्जी को बाउल में निकाल लें. कद्दू की सब्जी गरमा गरम पूरी और परांठे के साथ परोसें और खायें
विशेष

बहुत से लोग खट्टा मीठा कद्दू खाना पसन्द करते हैं, अगर आपको भी खट्टा मीठा स्वाद पसन्द है, तो कद्दू की सब्जी बनाने के लिये पीला कद्दू लें. सारे मसाले उसी तरह डालने हैं. पीला कद्दू थोड़ी देर से पकता है, उसमें पकने के लिये थोड़ा पानी डाल दें और कद्दू गलने के बाद सिर्फ एक चौथाई अमचूर पाउडर की जगह आधा चम्मच अमचूर पाउडर और 2 छोटी चम्मच चीनी डालें और सब्जी को 2-3 मिनिट तक पकायें. आपके लिये खट्टा मीठा कद्दू तैयार है.
चार लोगों के लिये. समय 20 मिनिट
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
BT add on
Sugar
Hona chahiye thuda
निशा: सईद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिहाना जी, संतुलित मात्रा में खाया जा सकता है.
निशा: रेनू जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: कमला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा विनोद जी, बहु बहुत धन्यवाद.
निशा: राधिका जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिथुन जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: शुभम जी, कद्दू को सीताफल भी कहा जाता है. इसमें हरा कद्दू कच्चा कद्दू है और पीला कद्दू पका कद्दू होता है.
निशा: मीत जी, आपके पास सारी चीजें हैं, आप बाजार से मेथी के दाने और ले लीजिये, किराना शोप पर मिल जायेगी, कद्दू की सब्जी की रेसिपी को देखिये और बनाइये आप बहुत अच्छी सब्जी बना लेंगे.
धन्यवाद
निशा: राज जी, उपयोग किया जा सकता है.
निशा: सुशील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिव जी, हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, आप इसे बनायें और मसाले थोड़े अधिक हलवाई जैसे यूज करें, लोहे की कढ़ाई में बनायें, आपको कद्दु पसन्द आयेगा.
निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुपमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरू जी, अपना अनुभव शेयर करने और प्रशंसा भरे शब्दों के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिषेक जी, आप इसे बनाइए, आपको बेहद पसंद आएगा. धन्यवाद.
निशा: प्रवेश जी, सब्जी में पानी कम डालिए और इसे ढककर धीमी और मध्यम आंच पर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए बनाई, सब्जी 15 से 20 मिनिट में पक जाती है.
निशा: मोनिका जी, अगर आपको इस तरह से सब्जी बनानी है, तो तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटी हुई लहसुन की 2-3 कलियां भून लीजिए. फिर, दी गई विधि के अनुसार सब्जी बना लीजिए.