कद्दू की सब्जी Pumpkin Fry Recipe

कद्दू की सब्जी (kashiphal recipe) कुछ लोग नहीं पसन्द करते हों, लेकिन कद्दू को अगर आप इस तरीके से बनायें तो आप अवश्य पसन्द करेंगे. उत्तर प्रदेश में कद्दू की सब्जी (Pumpkin dry curry) पूरी के साथ बनाई जाती है, और यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइये आज कद्दू की सब्जी (Kaddu Recipe ) बनायें.
Read - Pumpkin Fry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu (Pumpkin) ki Sabzi
- कद्दू --------- 500 ग्राम ( हरा कद्दू )
- तेल --------- 1 टेबिल स्पून
- हींग --------- 1 पिंच
- मैंथी दाना --------- 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च --------- 2 ( बारीक कटी हूई )
- अदरक --------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक काट लें या कद्दूकस करलें )
- हल्दी पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर --------- एक छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ---------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक ---------- स्वादानुसार ( आधी छोटी चम्मच )
- हरा धनियां ---------- एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Kaddu (Pumpkin) ki Sabzi
कद्दू से बीज और गूदा निकाल कर आधा इंच मोटे टुकड़ों में काट कर अच्छी तरह धो लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और मैथी दाना डाल दें. मैथी दाना ब्राउन होने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. चमचे से मसाले को चलादें और अब कद्दू डाल और नमक डाल दें. चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक भूनें. कद्दू की सब्जी को ढककर 6-7 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें ( धीमी गैस पर पकाई गई सब्जी का स्वाद अच्छा होता है ). सब्जी को ढक्कन खोल कर चलादें. यदि कद्दू नही पका है तो 2-3 मिनिट के लिये ढककर फिर से पकने दें.
आपकी कद्दू की सब्जी बन चुकी है. गैस बन्द कर दें. सब्जी का ढक्कन खोल कर अमचूर पाउडर और हरा धनियां मिला दें
सब्जी को बाउल में निकाल लें. कद्दू की सब्जी गरमा गरम पूरी और परांठे के साथ परोसें और खायें
विशेष

बहुत से लोग खट्टा मीठा कद्दू खाना पसन्द करते हैं, अगर आपको भी खट्टा मीठा स्वाद पसन्द है, तो कद्दू की सब्जी बनाने के लिये पीला कद्दू लें. सारे मसाले उसी तरह डालने हैं. पीला कद्दू थोड़ी देर से पकता है, उसमें पकने के लिये थोड़ा पानी डाल दें और कद्दू गलने के बाद सिर्फ एक चौथाई अमचूर पाउडर की जगह आधा चम्मच अमचूर पाउडर और 2 छोटी चम्मच चीनी डालें और सब्जी को 2-3 मिनिट तक पकायें. आपके लिये खट्टा मीठा कद्दू तैयार है.
चार लोगों के लिये. समय 20 मिनिट
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोहिनी, कद्दू की मनी की रैसिपी समझ नहीं आ रहा है कि आप क्या कहना चाह रही हैं.
I just want to know that we can use tomato in the sabji
निशा: जी हां, कविता, टमाटर भी प्रयोग कर सकते हैं,.
निशा: सोनिया, पीले कद्दू की सब्जी भी अच्छी बनती है, लेकिन उसमें थोड़ी चीनी और मसाले अधिक पड़ते हैं, अभी कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी वेबसाइट पर आप देख सकती हैं.
हैं ...आप उसमे भाग लीजिये जरुर जीतेंगी
:-)
निशा: ऊषा जी, सलाह के लिये बहुत बहुत धन्यवाद, मुझे आप सभी के साथ रहकर काम करने में बहुत अच्छा लगता है.
thanks,
निशा: गोविन्द जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha Ji kal mera father ki barsi thi to maina ghar mein aalo ki sabzi, aur poori ka sath ist time green kadu yani ki petha ki sabzi banai aapka bataya hua tarika se sabzi bhut testy bani aur khana mein bhi maza aa gaya.sabna sabzi bhut pasand ki. thank u very much nisha ji.sabsa achi baat pata ha kya ha aapki har sabzi bina garlic aur pyaaj ka bhi lajawab banti ha
निशा: रीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नो, हरे कद्दू में जूस काफी मात्रा में रहता है, उसे बिना पानी या बहुत ही कम पानी डालकर पकाया जा सकता है, धीमी आग पर, भाप में अपने ही जूस में पकी हुई सब्जिय़ां बहुत स्वादिष्ट बनती है.
निशा: नो, सब्जी को पूरी तरह ढककर, कम पानी में मीडियम और धीमी गैस पर पकाना है सब्जी बहुत जल्द पक जाती है.
just have few queries-
i've bought this but mine is a bit more ripe than urs. so just wondering shud i peel it or not becoz ripe ones skin is more harder than unripe ones.peel is harder to cook.
Also,u have cooked without peeling and so ur pumpkin pieces are also intact they're not mushy. so if i peel the skin of all my pumpkin Is there any chances that they'll get mushy becoz peel really help to keep them in place n that's wt it is nice about.
Is eating peel is a bit difficult to digest(like for cucumber,its peel is hard to digest) m asking this becoz i've my 29 months old toddler who's going to eat.
thx for any suggestion.
निशा: फराह, आप ठीक कह रही हैं, पके कद्दू को छील कर ही बनाना चाहिये, पके कद्दू से भी सब्जी अच्छी बनेगी.
निशा: शरद, कद्दू को रिफाइन्ड में बना सकते हैं, लेकिन सरसों के तेल में ज्यादा स्वादिष्ट बनता है,
निशा: रुपाली, काफी लोग सुगर डाल कर कद्दू बनाते हैं, अच्छा बनता है.
निशा: निनेदिता, आप सब्जी को बनते छोड़कर अब कभी कमेन्ट मत करिये, उस समय किचन में रहिये, यदि सब्जी बनने में समय लग रहा है तो किचन के ही दूसरे काम कर सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: निवेदिता, धन्यवाद.
निशा: नूपुर, धन्यवाद.
निशा: हीर, बाजार से हरा कद्दू लाकर बनाइये, वह मीठा नहीं होता.