कद्दू की सब्जी Pumpkin Fry Recipe

कद्दू की सब्जी (kashiphal recipe) कुछ लोग नहीं पसन्द करते हों, लेकिन कद्दू को अगर आप इस तरीके से बनायें तो आप अवश्य पसन्द करेंगे. उत्तर प्रदेश में कद्दू की सब्जी (Pumpkin dry curry) पूरी के साथ बनाई जाती है, और यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइये आज कद्दू की सब्जी (Kaddu Recipe ) बनायें.
Read - Pumpkin Fry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu (Pumpkin) ki Sabzi
- कद्दू --------- 500 ग्राम ( हरा कद्दू )
- तेल --------- 1 टेबिल स्पून
- हींग --------- 1 पिंच
- मैंथी दाना --------- 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च --------- 2 ( बारीक कटी हूई )
- अदरक --------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक काट लें या कद्दूकस करलें )
- हल्दी पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर --------- एक छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ---------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक ---------- स्वादानुसार ( आधी छोटी चम्मच )
- हरा धनियां ---------- एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Kaddu (Pumpkin) ki Sabzi
कद्दू से बीज और गूदा निकाल कर आधा इंच मोटे टुकड़ों में काट कर अच्छी तरह धो लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और मैथी दाना डाल दें. मैथी दाना ब्राउन होने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. चमचे से मसाले को चलादें और अब कद्दू डाल और नमक डाल दें. चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक भूनें. कद्दू की सब्जी को ढककर 6-7 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें ( धीमी गैस पर पकाई गई सब्जी का स्वाद अच्छा होता है ). सब्जी को ढक्कन खोल कर चलादें. यदि कद्दू नही पका है तो 2-3 मिनिट के लिये ढककर फिर से पकने दें.
आपकी कद्दू की सब्जी बन चुकी है. गैस बन्द कर दें. सब्जी का ढक्कन खोल कर अमचूर पाउडर और हरा धनियां मिला दें
सब्जी को बाउल में निकाल लें. कद्दू की सब्जी गरमा गरम पूरी और परांठे के साथ परोसें और खायें
विशेष

बहुत से लोग खट्टा मीठा कद्दू खाना पसन्द करते हैं, अगर आपको भी खट्टा मीठा स्वाद पसन्द है, तो कद्दू की सब्जी बनाने के लिये पीला कद्दू लें. सारे मसाले उसी तरह डालने हैं. पीला कद्दू थोड़ी देर से पकता है, उसमें पकने के लिये थोड़ा पानी डाल दें और कद्दू गलने के बाद सिर्फ एक चौथाई अमचूर पाउडर की जगह आधा चम्मच अमचूर पाउडर और 2 छोटी चम्मच चीनी डालें और सब्जी को 2-3 मिनिट तक पकायें. आपके लिये खट्टा मीठा कद्दू तैयार है.
चार लोगों के लिये. समय 20 मिनिट
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शबा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Aaj mene apki kaduu ki irecipe dekhi or use banai. Banane ke baad it is very good of taste.aowsome mene apni wife ko Bhi khilai wo Bhi bahut khush ho gai. Thank you very much Nisha ji. Aap aise he recipe upload karta rahe danywad.
निशा: अजय जी, आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
Pls reply
निशा: निष्ठा जी, ढोकला बनाने में कुछ बातों का ख्याल रखें तो ढोकला बहुत अच्छा बनकर तैयार होता है जैसे कि अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आज़म जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरुण जी, धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, मेरी वेबसाइट पर कद्दू की और बहुत सी रैसिपी उपलब्ध हैं आप उन्हें देख सकती हैं.
निशा: चिंन्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रीकांत जी, आपको भी धन्यवाद.
निशा: नवरात्रि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राव जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
निशा: दिव्यांशु जी, कर सकते हैं.
निशा: नाहिद जी, बना सकते हैं.
निशा: जी बिलकुल बन सकती है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Nisha ji i love your all recipes...
निशा: अरन्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मेरी सब्जी जल गयी
excellent kniwledge
thank you
thanks for your all receipes..mujhe sabzi bnanai bilkul nhi aati thhi..yahan se padkr sbse pehle matar paneer bnaya bhut hi achha bna..your site is good in all respect..par haan aapki adhiktar chizen kdaai mai banti hai jis wajah se waqt lag jata hai..mai cooker main hi har chiz bna deta hu..wo b achhi banti hai.. thanks once again.
निशा: राना जी, आप सही कह रहे हैं, कुकर में सब्जियां बहुत जल्दी बन जाती है, लेकिन सब्जियां ओवर कुक न हों उससे बचने के लिये सब्जी को कढ़ाई में बनाते हैं.
Hi Nisha ji, your Kaddu's recipe is mouth watering... & moreover my husband & my children really liked it ...n I must appreciate ,,, tips given were helpful. very very ======++++++YUMMY +TASTY
Thanks
निशा: ओम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi Nisha , this recipe is mouth watering... NNmy husband really liked it ...n must appreciat the tip given below it was helpful.
Thanks a ton