कद्दू की सब्जी Pumpkin Fry Recipe

📅 23 जनवरी 2008 👁 13.3 लाख बार देखी गई 💬 134 कमेंट ★ 2.8 (13172)

कद्दू की सब्जी (kashiphal recipe) कुछ लोग नहीं पसन्द करते हों, लेकिन कद्दू को अगर आप इस तरीके से बनायें तो आप अवश्य पसन्द करेंगे. उत्तर प्रदेश में कद्दू की सब्जी (Pumpkin dry curry) पूरी के साथ बनाई जाती है, और यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइये आज कद्दू की सब्जी (Kaddu Recipe ) बनायें.

Read - Pumpkin Fry Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu (Pumpkin) ki Sabzi

  • कद्दू --------- 500 ग्राम ( हरा कद्दू )
  • तेल --------- 1 टेबिल स्पून
  • हींग --------- 1 पिंच
  • मैंथी दाना --------- 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च --------- 2 ( बारीक कटी हूई )
  • अदरक --------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक काट लें या कद्दूकस करलें )
  • हल्दी पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर --------- एक छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर ---------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक ---------- स्वादानुसार ( आधी छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां ---------- एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Kaddu (Pumpkin) ki Sabzi

कद्दू से बीज और गूदा निकाल कर आधा इंच मोटे टुकड़ों में काट कर अच्छी तरह धो लें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और मैथी दाना डाल दें. मैथी दाना ब्राउन होने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. चमचे से मसाले को चलादें और अब कद्दू डाल और नमक डाल दें. चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक भूनें. कद्दू की सब्जी को ढककर 6-7 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें ( धीमी गैस पर पकाई गई सब्जी का स्वाद अच्छा होता है ). सब्जी को ढक्कन खोल कर चलादें. यदि कद्दू नही पका है तो 2-3 मिनिट के लिये ढककर फिर से पकने दें.

आपकी कद्दू की सब्जी बन चुकी है. गैस बन्द कर दें. सब्जी का ढक्कन खोल कर अमचूर पाउडर और हरा धनियां मिला दें

सब्जी को बाउल में निकाल लें. कद्दू की सब्जी गरमा गरम पूरी और परांठे के साथ परोसें और खायें

विशेष


बहुत से लोग खट्टा मीठा कद्दू खाना पसन्द करते हैं, अगर आपको भी खट्टा मीठा स्वाद पसन्द है, तो कद्दू की सब्जी बनाने के लिये पीला कद्दू लें. सारे मसाले उसी तरह डालने हैं. पीला कद्दू थोड़ी देर से पकता है, उसमें पकने के लिये थोड़ा पानी डाल दें और कद्दू गलने के बाद सिर्फ एक चौथाई अमचूर पाउडर की जगह आधा चम्मच अमचूर पाउडर और 2 छोटी चम्मच चीनी डालें और सब्जी को 2-3 मिनिट तक पकायें. आपके लिये खट्टा मीठा कद्दू तैयार है.

चार लोगों के लिये. समय 20 मिनिट

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (13172 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (134)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

geeta
hello nisha ji, i made this reciepe yesterday. It was vey delicious and all family members liked it very much. Thank you very much for this delicious reciepe
archna
I liked this recepie very much,Thnak to you and your website.
farhat
nisha ji,this is very delicious dish.all family members liked it.thankes to given us this reciepe.I want more reciepes of traditional curries.
निशा मधुलिका
सोनाली जी, पानी कम डालिये, सब्जी धीमी गैस पर पकाइये. सब्जी के टुकड़े साबूत दिखाई देगें. वैसे काफी लोग मैस्ड कद्दू ही पसन्द करते हैं.
sonali
hello nisha ji how r you today? i tried this recipe today at morning and it was really very tasty i must say.. everyone in my family liked it.. thanks a lot. but one thing i faced that the kadhu was mashed and no pieces left it was mashed like stuffed material otherwise it was good and very tasty.