कद्दू की सब्जी Pumpkin Fry Recipe

कद्दू की सब्जी (kashiphal recipe) कुछ लोग नहीं पसन्द करते हों, लेकिन कद्दू को अगर आप इस तरीके से बनायें तो आप अवश्य पसन्द करेंगे. उत्तर प्रदेश में कद्दू की सब्जी (Pumpkin dry curry) पूरी के साथ बनाई जाती है, और यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइये आज कद्दू की सब्जी (Kaddu Recipe ) बनायें.
Read - Pumpkin Fry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu (Pumpkin) ki Sabzi
- कद्दू --------- 500 ग्राम ( हरा कद्दू )
- तेल --------- 1 टेबिल स्पून
- हींग --------- 1 पिंच
- मैंथी दाना --------- 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च --------- 2 ( बारीक कटी हूई )
- अदरक --------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक काट लें या कद्दूकस करलें )
- हल्दी पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर --------- एक छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ---------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक ---------- स्वादानुसार ( आधी छोटी चम्मच )
- हरा धनियां ---------- एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Kaddu (Pumpkin) ki Sabzi
कद्दू से बीज और गूदा निकाल कर आधा इंच मोटे टुकड़ों में काट कर अच्छी तरह धो लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और मैथी दाना डाल दें. मैथी दाना ब्राउन होने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. चमचे से मसाले को चलादें और अब कद्दू डाल और नमक डाल दें. चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक भूनें. कद्दू की सब्जी को ढककर 6-7 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें ( धीमी गैस पर पकाई गई सब्जी का स्वाद अच्छा होता है ). सब्जी को ढक्कन खोल कर चलादें. यदि कद्दू नही पका है तो 2-3 मिनिट के लिये ढककर फिर से पकने दें.
आपकी कद्दू की सब्जी बन चुकी है. गैस बन्द कर दें. सब्जी का ढक्कन खोल कर अमचूर पाउडर और हरा धनियां मिला दें
सब्जी को बाउल में निकाल लें. कद्दू की सब्जी गरमा गरम पूरी और परांठे के साथ परोसें और खायें
विशेष

बहुत से लोग खट्टा मीठा कद्दू खाना पसन्द करते हैं, अगर आपको भी खट्टा मीठा स्वाद पसन्द है, तो कद्दू की सब्जी बनाने के लिये पीला कद्दू लें. सारे मसाले उसी तरह डालने हैं. पीला कद्दू थोड़ी देर से पकता है, उसमें पकने के लिये थोड़ा पानी डाल दें और कद्दू गलने के बाद सिर्फ एक चौथाई अमचूर पाउडर की जगह आधा चम्मच अमचूर पाउडर और 2 छोटी चम्मच चीनी डालें और सब्जी को 2-3 मिनिट तक पकायें. आपके लिये खट्टा मीठा कद्दू तैयार है.
चार लोगों के लिये. समय 20 मिनिट
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनुप्रिया जी, आप सही कह रही है एसा ही लगता है कि नमकीन में मीठा स्वाद कैसा लगेगा, आप ये सब्जी बनाइये, कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी बहुत अच्छी लगती है.
निशा: ज्योति जी हां आम के सीजन में कच्चा आम यूज कीजिये ये बहुत अच्छा लगता है.
निशा: हिताक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवी जी, कद्दू बिना प्याज का ही अच्छा बनता है.
निशा: इंदू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशु जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आजिमा जी, कद्दू की सब्जी में अमचूर अच्छा स्वाद देता है, ताजा कच्चा आम काट कर डाला जा सकता है या फिर नीबू का रस भी डाला जा सकता है.
निशा: जानवी जी, वेबसाइट पर कई प्रकार की रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटर पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: pja, अगर आप गुड़ पसन्द करती हैं तो उसमें थोड़ा गुड़ डाला जा सकता है.
निशा: वर्षा, जी हां टमाटर के साथ भी कद्दू बना सकते हैं, और कद्दू में ताजा आम की खटाई भी डाल सकते हैं.
निशा: रिंकी ये सब्जी तो बिना प्याज के ही अच्छी लगती है, आप प्याज डालना चाहते हैं तो तेल में मेथी के दाने हल्के से भूनने के बाद 1 बारीक कटी प्याज डालें और हल्की गुलाबी होने तक भूनें, सारे मसाले इसी तरह डालते हुये सब्जी बना लीजिये.
निशा: रशमी जी, अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरज, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौरी, हरा कद्दू कच्चा कद्दू है और पीला कद्दू पका कद्दू है, पेठे का फल अलग होता है, धन्यवाद.
Vik, Bachelor cook, Delhi.
निशा: तनु, पके कद्दू का छिलका पीला और सख्त होता है और कच्चे कद्दू का छिलका हरा और पतला सोफ्ट होता है.
निशा: रीत, सब्जी बनने का समय कद्दू, बर्तन और मोसम सभी चीजों के ऊपर निर्भर करता है, मुझे आशा है सब्जी अच्छी बनी होगी, धन्यवाद.