आलू की टिक्की या भल्ले (Aloo Tikki Recipe)

आलू की टिक्की (Aloo Tikki )को विशेषतया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक पसंद किया जाता है. आगरा में इसे आलू भल्ला (Aloo Bhalla) भी कहा जाता है. आप जब भी बाज़ार से गुजरते हैं तो क्या आपको देशी घी के भल्ले बना रहीं ठेलें अपनी ओर खींच नहीं लेतीं? आईये घर पर ही आलू भल्ला (Aloo Tikki Recipe) बनायें
Read - Aloo Tikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients to make Aloo Tikki
- आलू - 300- 350 ग्राम (6 मीडियम आकार के) (उबले छिले हुए)
- हरी मटर के दाने - 1 कप (दरदरी पिसी हुई)
- तेल - टिक्की सेकने के लिए
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अरारोट - 2 टेबल स्पून
सर्व करने के लिए
- फैंटा हुआ दही
- हरी चटनी
- मीठी चटनी
- चाट मसाला
विधि- How to make Aloo Tikki
आलू को कद्दूकस कर लीजिए. इसमें अरारोट, 1/2 छोटी चम्मच डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए एकदम गुंथे आटे जैसा तैयार कर लीजिए.
पिट्ठी के लिए मटर में गरम मसाला, बचा हुआ नमक, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और धनिया पाउडर डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
जितना बड़े भल्ले या टिक्की बनाना है, उतना बड़े गुंथे आलू से निकालकर गोले बना लीजिए. इसी तरह पिट्ठी को भी बांट लीजिए. एक गोला उठाइए और इसके बीच में जगह बनाकर एक भाग पिट्ठी इसमें भर दीजिए. चारों तरफ से आलू लेकर पिट्ठी को बंद कर दीजिए.
तवा गरम करके उस पर एक टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. एक-एक करके तवे पर जितनी टिक्की आ जायं, सिकने के लिये लगा कर रख दीजिये, धीमी आग पर आलू टिक्की सेकिये, बचा हुआ तेल टिक्कियों के चारों ओर डाल दीजिये और टिक्कियों को कलछी की सहायता से पलट कर दोनों ओर से ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. टिक्कियां सिकने के बाद और कुरकुरा करने के लिए इन्हें तवे के किनारे पर लगाकर रख दीजिए और बाकी टिक्कियां बीच में सिकने के लिए लगा दीजिए. इसी तरह यह टिक्कियां भी सेक लीजिए. आलू की टिक्की तैयार हैं.
टिक्की को सर्व करने से पहले टिक्की को तवे पर बीच में लाकर दबाकर और क्रिस्प कर लीजिए. एक या दो टिक्की प्लेट में निकालकर रखिए. टिक्की के ऊपर दही, हरी चटनी, मीठी चटनी डालिये और ऊपर से चाट मसाला भी डालिये. गरमागरम आलू की टिक्की चाट परोसिये और खाइये.
सुझाव
- अरारोट की जगह ब्रेड क्रम्बस यूज कर सकते हैं.
- मटर को मसाले के साथ थोड़े से तेल में भूनकर भी उपयोग कर सकते हैं या फिर साबुत मटर में मसाला मिलाकर टिक्की के अंदर भर सकते हैं.
- टिक्कियों को डीप फ्राय भी कर सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
& kya aloo tikki simple tawey par banti hai ya non stick tawey par. please reply as early as possible
निशा: ननदिता, आलू टिक्की किसी भी तवे पर बनाई जा सकती है.
please filling ke liye matar ke alava kuch bataye please i m waiting
निशा: कनु, चना दाल या मूंग की दाल की फिलिंग या पनीर की फिलिंग, या मेवा की फिलिंग जो भी आपको पसन्द हो भर सकते हैं.
निशा: रजनी, ब्रेड भिगो कर निचोड़ कर डाली जा सकती है, लेकिन सूखी ब्रेड पीस कर डालना ज्यादा अच्छा है.
निशा: रीना, जी अवश्य मैं लिखूंगी.
APPKI RECIPIES BAHOOT ACHHI HAI,SMILE KE SAATH PROGRAM PESHAWAR KERNE KA SHUKRIAAA.AUR APPKE WEBSITE KE LIY DHER SAARI SHUBHKAAMNAY.
निशा: अनुराधा, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank u very much for good guidance
निशा: अंजू, धन्यवाद.
निशा: अर्चना, इसमें आलू की वैरायटी का भी फर्क होता है. यदि आप इसमें ब्रेड का चूरा या अरारोट मिला लीजिये तो टिक्की और भी अधिक अच्छी बनेंगी.
निशा: राय, समोसे के लिये 1 कप मैदा लगाते समय 1/4 कप अरारोट का प्रयोग कर सकते है, कटलेट बनाते समय आलू या किसी मिश्रण में अरारोट डालकर मिलाया जा सकता है, वह बाइन्डर के रूप में काम आता है.
निशा: तनु, वेज स्प्रिंग रोल की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, अगर उसमें नूडल्स की फिलिंग भर देंगे तो नूडल वाले स्प्रिंग रोल बन जायेंगे.
Bas puchna tha kya aapne is site ki hosting change ki hai... Kyoki ab har recipe k page load me pehle se jyada time or memory consume karne lage hai.
kal mene tikki banai.. Jo ki khane me boht hi tasty bani lekin wo asani se toot nahi rahi thi.. I mean market me jab me tikki khati hu to halka sa press krne se hi uske do tukde ho jate h.. Jo mene banai wo asani se kat nahi rahi.. Pls help
निशा: स्नेहा, आलू की टिक्की तो आसानी से ही टूटती है, टिक्की को धीमी आग पर बहुत देर तक करारा किया हो तो वह थोड़ी देर से टूटेगी, धन्यवाद.
निशा: अंतरा, आप अपने मनपसन्द से अपने स्वाद के अनुसार फिलिंग बनाकर भर सकते हैं.
निशा: निशा, अगर आप आलू टिक्की को डीप फ्राई करके नहीं बना रहे हैं तो अरारोट नहीं भी डालेंगी तो कोई बात नहीं, आलू की टिक्की फिर भी अच्छी बनेंगी.
meine aloo ki tikki jaise aapne btaya hai bilkul vaise hi banayi thi and i must say they were excellent.thank u so much for this recipe.nishaji kya aap jaldi se yeh batayengi ki hum aloo tikki ko agar fry na karna chahate hon aur unhe kachcha hi store/preserve karna chahe baad mein kabhi banane ke liye to kya karna chahiye? bazaar mein aajkal aise frozen tikki milti hai lekin mein apne ghar par hi bana kar rakhna chahati hoon jis se kabhi bhi jaroorat padne par instantly banayi ja sake.I'm waiting for ur reply.thank u once again for this amazing recipe.