आलू की टिक्की या भल्ले (Aloo Tikki Recipe)

📅 2 नवंबर 2007 👁 12.2 लाख बार देखी गई 💬 220 कमेंट ★ 3.3 (21853)


आलू की टिक्की (Aloo Tikki )को विशेषतया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक पसंद किया जाता है. आगरा में इसे आलू भल्ला (Aloo Bhalla) भी कहा जाता है. आप जब भी बाज़ार से गुजरते हैं तो क्या आपको देशी घी के भल्ले बना रहीं ठेलें अपनी ओर खींच नहीं लेतीं? आईये घर पर ही आलू भल्ला (Aloo Tikki Recipe) बनायें

Read - Aloo Tikki Recipe In English 

आवश्यक सामग्री -Ingredients to make Aloo Tikki

  • आलू - 300- 350 ग्राम (6 मीडियम आकार के) (उबले छिले हुए)
  • हरी मटर के दाने - 1 कप (दरदरी पिसी हुई)
  • तेल - टिक्की स‌ेकने के लिए
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • अरारोट - 2 टेबल स्पून

सर्व करने के लिए

  • फैंटा हुआ दही
  • हरी चटनी
  • मीठी चटनी
  • चाट मसाला

विधि- How to make Aloo Tikki

आलू को कद्दूकस कर लीजिए. इसमें अरारोट, 1/2 छोटी चम्मच डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए एकदम गुंथे आटे जैसा तैयार कर लीजिए.

पिट्ठी के लिए मटर में गरम मसाला, बचा हुआ नमक, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और धनिया पाउडर डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.

जितना बड़े भल्ले या टिक्की बनाना है, उतना बड़े गुंथे आलू से निकालकर गोले बना लीजिए.  इसी तरह पिट्ठी को भी बांट लीजिए. एक गोला उठाइए और इसके बीच में जगह बनाकर एक भाग पिट्ठी इसमें भर दीजिए. चारों तरफ से आलू लेकर पिट्ठी को बंद कर दीजिए.

तवा गरम करके उस पर एक टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. एक-एक करके तवे पर जितनी टिक्की आ जायं, सिकने के लिये लगा कर रख दीजिये, धीमी आग पर आलू टिक्की सेकिये, बचा हुआ तेल टिक्कियों के चारों ओर डाल दीजिये और टिक्कियों को कलछी की सहायता से पलट कर दोनों ओर से ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. टिक्कियां सिकने के बाद और कुरकुरा करने के लिए इन्हें तवे के किनारे पर लगाकर रख दीजिए और बाकी टिक्कियां बीच में सिकने के लिए लगा दीजिए. इसी तरह यह टिक्कियां भी सेक लीजिए. आलू की टिक्की तैयार हैं.

टिक्की को सर्व करने से पहले टिक्की को तवे पर बीच में लाकर दबाकर और क्रिस्प कर लीजिए. एक या दो टिक्की प्लेट में निकालकर रखिए. टिक्की के ऊपर दही, हरी चटनी, मीठी चटनी डालिये और ऊपर से चाट मसाला भी डालिये. गरमागरम आलू की टिक्की चाट परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • अरारोट की जगह ब्रेड क्रम्बस यूज कर सकते हैं.
  • मटर को मसाले के साथ थोड़े से तेल में भूनकर भी उपयोग कर सकते हैं या फिर साबुत मटर में मसाला मिलाकर टिक्की के अंदर भर सकते हैं. 
  • टिक्कियों को डीप फ्राय भी कर सकते हैं. 

Aloo Tikki Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (21853 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (220)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

amar
bread dalna sahi nahi hai kyunki tikki mein ararot dalta hai. chatni banane ki vidhi nahi di gai hai.
Manish
Thakns a lot for this crispy recip..it was helpful ..have copied it and will make it tonight
Anupama
Nishaji,
Your blog is really good. I can see your passion for cooking through your website. I am going to make your cheela one of these days.

All the best,
Anupama
Jaanvi
nisha ji ur recepies are really very good,thanx for sharing with us
Deepa
Its very nice.
Neha
Nisha ji aapki reciepe are very much like my mumma used to cook and all the dishes which you have are all my favorites and I like them
निशा मधुलिका
नवीन, अवश्य करूगी.
Naveen
Nisha ji kya aap mere sath Sandwich ki recipie share karengi[:)]
sushma sehrawat
aloo tikki ki yeh recipe vakayi lajawab hai.