आलू की टिक्की या भल्ले (Aloo Tikki Recipe)

आलू की टिक्की (Aloo Tikki )को विशेषतया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक पसंद किया जाता है. आगरा में इसे आलू भल्ला (Aloo Bhalla) भी कहा जाता है. आप जब भी बाज़ार से गुजरते हैं तो क्या आपको देशी घी के भल्ले बना रहीं ठेलें अपनी ओर खींच नहीं लेतीं? आईये घर पर ही आलू भल्ला (Aloo Tikki Recipe) बनायें
Read - Aloo Tikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients to make Aloo Tikki
- आलू - 300- 350 ग्राम (6 मीडियम आकार के) (उबले छिले हुए)
- हरी मटर के दाने - 1 कप (दरदरी पिसी हुई)
- तेल - टिक्की सेकने के लिए
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अरारोट - 2 टेबल स्पून
सर्व करने के लिए
- फैंटा हुआ दही
- हरी चटनी
- मीठी चटनी
- चाट मसाला
विधि- How to make Aloo Tikki
आलू को कद्दूकस कर लीजिए. इसमें अरारोट, 1/2 छोटी चम्मच डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए एकदम गुंथे आटे जैसा तैयार कर लीजिए.
पिट्ठी के लिए मटर में गरम मसाला, बचा हुआ नमक, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और धनिया पाउडर डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
जितना बड़े भल्ले या टिक्की बनाना है, उतना बड़े गुंथे आलू से निकालकर गोले बना लीजिए. इसी तरह पिट्ठी को भी बांट लीजिए. एक गोला उठाइए और इसके बीच में जगह बनाकर एक भाग पिट्ठी इसमें भर दीजिए. चारों तरफ से आलू लेकर पिट्ठी को बंद कर दीजिए.
तवा गरम करके उस पर एक टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. एक-एक करके तवे पर जितनी टिक्की आ जायं, सिकने के लिये लगा कर रख दीजिये, धीमी आग पर आलू टिक्की सेकिये, बचा हुआ तेल टिक्कियों के चारों ओर डाल दीजिये और टिक्कियों को कलछी की सहायता से पलट कर दोनों ओर से ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. टिक्कियां सिकने के बाद और कुरकुरा करने के लिए इन्हें तवे के किनारे पर लगाकर रख दीजिए और बाकी टिक्कियां बीच में सिकने के लिए लगा दीजिए. इसी तरह यह टिक्कियां भी सेक लीजिए. आलू की टिक्की तैयार हैं.
टिक्की को सर्व करने से पहले टिक्की को तवे पर बीच में लाकर दबाकर और क्रिस्प कर लीजिए. एक या दो टिक्की प्लेट में निकालकर रखिए. टिक्की के ऊपर दही, हरी चटनी, मीठी चटनी डालिये और ऊपर से चाट मसाला भी डालिये. गरमागरम आलू की टिक्की चाट परोसिये और खाइये.
सुझाव
- अरारोट की जगह ब्रेड क्रम्बस यूज कर सकते हैं.
- मटर को मसाले के साथ थोड़े से तेल में भूनकर भी उपयोग कर सकते हैं या फिर साबुत मटर में मसाला मिलाकर टिक्की के अंदर भर सकते हैं.
- टिक्कियों को डीप फ्राय भी कर सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निशा ये दोनों चटनी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर हरी चटनी या मीठी चटनी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: जीत, कार्न फ्लोर डाला जा सकता है.
निशा: नीतू, चने की दाल या किसी भी दाल को उबाल कर मसाला मिलाकर पिठ्ठी बनाई जा सकती है, आलू को ही मसाला मिलाकर पिठ्ठी बना सकते हैं, इसमें काजू और किशमिश भी डाल सकते हैं, बिना पिठ्ठी के कटलेट बनाये जा सकते हैं.
wahhhh kya baat hai maja aa gaya
निशा: सपना, आलू के साथ में कार्न फ्लोर मिलाया जाता है और सूजी या ब्रेड क्रम्बस में लपेट कर उन्हैं तला या शैलो फ्राई किया जाता है.
thankyou
निशा: पूजा, जब मूंग की दाल अच्छी तरह भुनी ही नहीं होगी तब एसा होता है. इसे अच्छी तरह भून कर हलवा बनाईये.
निशा: सरोज, बनाना चटनी वेबसाइट पर नहीं है, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Once again thankyou madam.
निशा: Chicambari, आजकल सारी रैसिपी को इंगलिश में डाल रहे हैं, होम पेज पर लेफ्ट की ओर बोक्स में लिखे हुये See our recipe in English पर क्लिक कीजिये, और सारी रैसिपी को इंगलिश में देख सकते हैं
Thanku.
निशा: उमूल, फ्रूट केक और ड्राई फ्रूट केक रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर ड्राई फ्रूट केक या केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं
nisha mam ji,
kya app mujhe gulab jammun ki recipe batai gii. becoz gulab jammun is my favorite dish.
please mam reply karna .
निशा: जतिन्दर जी, गुलाब जामुन की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: वर्षा, चने की दाल या मूंग दाल की पिठ्ठी या आलू में ज्यादा मसाला मिलाकर उसकी पिठ्ठी या ड्राई फ्रूट की पिठ्ठी जो भी आपको पसन्द हो भर सकते हैं.
निशा: नीना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Liked your recipe. I want freeze aloo tikki and deep fry later. But when I deep fry the tikki it remain soft and soggy inside. I want this to be crispy inside too. Please suggest..Warm Regards,
Pankaj Sharma.
निशा: चिक्की, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तहीरा,आलू टिक्की के ऊपर ब्रेड क्रम्ब्स लपेट कर तल लीजिये, बहुत ही अच्छे कटलेट बनकर तैयार हो जायेंगे.
it was so nice
निशा: संगीता, बहुत बहुत धन्यवाद.