आलू की टिक्की या भल्ले (Aloo Tikki Recipe)

आलू की टिक्की (Aloo Tikki )को विशेषतया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक पसंद किया जाता है. आगरा में इसे आलू भल्ला (Aloo Bhalla) भी कहा जाता है. आप जब भी बाज़ार से गुजरते हैं तो क्या आपको देशी घी के भल्ले बना रहीं ठेलें अपनी ओर खींच नहीं लेतीं? आईये घर पर ही आलू भल्ला (Aloo Tikki Recipe) बनायें
Read - Aloo Tikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients to make Aloo Tikki
- आलू - 300- 350 ग्राम (6 मीडियम आकार के) (उबले छिले हुए)
- हरी मटर के दाने - 1 कप (दरदरी पिसी हुई)
- तेल - टिक्की सेकने के लिए
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अरारोट - 2 टेबल स्पून
सर्व करने के लिए
- फैंटा हुआ दही
- हरी चटनी
- मीठी चटनी
- चाट मसाला
विधि- How to make Aloo Tikki
आलू को कद्दूकस कर लीजिए. इसमें अरारोट, 1/2 छोटी चम्मच डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए एकदम गुंथे आटे जैसा तैयार कर लीजिए.
पिट्ठी के लिए मटर में गरम मसाला, बचा हुआ नमक, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और धनिया पाउडर डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
जितना बड़े भल्ले या टिक्की बनाना है, उतना बड़े गुंथे आलू से निकालकर गोले बना लीजिए. इसी तरह पिट्ठी को भी बांट लीजिए. एक गोला उठाइए और इसके बीच में जगह बनाकर एक भाग पिट्ठी इसमें भर दीजिए. चारों तरफ से आलू लेकर पिट्ठी को बंद कर दीजिए.
तवा गरम करके उस पर एक टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. एक-एक करके तवे पर जितनी टिक्की आ जायं, सिकने के लिये लगा कर रख दीजिये, धीमी आग पर आलू टिक्की सेकिये, बचा हुआ तेल टिक्कियों के चारों ओर डाल दीजिये और टिक्कियों को कलछी की सहायता से पलट कर दोनों ओर से ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. टिक्कियां सिकने के बाद और कुरकुरा करने के लिए इन्हें तवे के किनारे पर लगाकर रख दीजिए और बाकी टिक्कियां बीच में सिकने के लिए लगा दीजिए. इसी तरह यह टिक्कियां भी सेक लीजिए. आलू की टिक्की तैयार हैं.
टिक्की को सर्व करने से पहले टिक्की को तवे पर बीच में लाकर दबाकर और क्रिस्प कर लीजिए. एक या दो टिक्की प्लेट में निकालकर रखिए. टिक्की के ऊपर दही, हरी चटनी, मीठी चटनी डालिये और ऊपर से चाट मसाला भी डालिये. गरमागरम आलू की टिक्की चाट परोसिये और खाइये.
सुझाव
- अरारोट की जगह ब्रेड क्रम्बस यूज कर सकते हैं.
- मटर को मसाले के साथ थोड़े से तेल में भूनकर भी उपयोग कर सकते हैं या फिर साबुत मटर में मसाला मिलाकर टिक्की के अंदर भर सकते हैं.
- टिक्कियों को डीप फ्राय भी कर सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nisha ji pehle to tah dil se ap ka shukriya in s b receipes ke liye.
aloo tikki ki receipe bhut achchhhi h.
निशा: झूमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nice sir mujhe bhi bhalle bahut pasand h
निशा: कौशर जी, 2-3 ब्रेड लीजिये और मिक्सर ग्राइन्डर में डालिये, और पीस कर पाउडर कर लीजिये, ब्रेड क्रम्बस बन कर तैयार हो जाते हैं.
Mai apki batai dishes try krti rehti hu. mam kya hum aaloo ki tikki me bread ya aararot k badle corn flour use kr sakte h.
निशा: अनीता जी, अवश्य कर सकते हैं.
निशा: इन्दरप्रीत जी, अरारोट मत डालिये, आलू में ब्रेड क्रम्बस डाल कर ढो बना लीजिये, इससे भी अच्छी टिक्की बनेंगी.
निशा: रिचा जी, आलू को बारीक करके, ब्रेड क्रम्बस डालें और मिलाकर ढो तैयार कर लीजिये. थोड़ा ढो निकाल कर गोल करके टिक्की बनायें, टिक्की के ऊपर ब्रेड क्रम्बस लपेंटें और शैलो फ्राई या डीप फ्राई करें, टिक्की बनाइये, बहुत क्रिस्पी अच्छी टिक्की बनेंगी.
निशा: प्रिन्सी जी मैं कोशिश करती हूँ.
Bread dale ya suki
निशा: निक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी हां अवश्य बन सकती हैं.
निशा: प्रेरना जी, कई तरह के दोसा रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर दोसा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सचिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha mam : aloo se or kya kya ban sakta he?
निशा: अंकिता जी, आलू को किसी भी सब्जी के साथ मिलाकर सब्जी, आलू टिक्की,कचौरी, आलू भटूरे, पूरी, आलू का हलवा, आदि आलू से बहुत सारी चीजें बनाई जा सकती हैं.
निशा: मित्तल जी, अरारोट की जगह, कार्न फ्लोर यूज कर सकते हैं और ब्रेड क्रम्बस भी यूज कर सकते हैं.
निशा: पूजा जी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: पुरस्वानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरशी जी, 300 - 350 ग्राम आलू ले लीजिये और 2 टेबल स्पून अरारोट मिलाइये.
निशा: शुभम, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, मटर डालना आवश्यक नहीं है, इसकी जगह उबाली हुई चना की दाल की पिठी भरी जा सकती हैं या आप अपने मन पसन्द कोई भी सब्जी ले सकते हैं.
i dnt thnk so...ki y bi dalte h...
its amazineeeee
i lyk...dis aloo tikki ;) ;)