टोफू – How to make Tofu – Making Soy Paneer at Home

टोफू दिखने में पनीर जैसा होता है लेकिन इसका अपना अलग स्वाद होता है. टोफू से सब्जिया. पुलाव, कटलेट्स वगैरह बहुत स्वादिष्ट बनते हैं.
हमारी स्वादग्रंथियां अभी टोफू के स्वाद से अपरिचित है. पहली बार इसका स्वाद आपको थोड़ा अलग लगेगा. लेकिन पांच छह बार खाने के बाद इसे बार बार खाना चाहेंगे. आईये आज सोयादूध से टोफू बनायें.
- Read this recipe in English - How to make Tofu at home
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tofu (Soy Paneer)
- सोयाबीन दूध - 2 लीटर
- टाटरी (Citric Acid) - दो चने के बराबर या 2-3 नीबू
विधि - How to make Tofu at home.
दूध को फाड़ने के लिये कैलसियम सल्फेट की आवश्यकता होती है बाजार में फूड ग्रेड का कैल्सियम सल्फेट आसानी से नहीं मिलता इसलिये हम सोयामिल्क से टोफू बनाने के लिये टाटरी (Citric Acid) या नीबू का प्रयोग करते हैं. इससे बना टोफू एकदम नरम और स्वादिष्ट होता है.
400 ग्राम टोफू बनाने के लिये 2 लीटर सोयाबीन के दूध की आवश्यकता होती है. घर पर सोयाबीन का दूध बनाने की विधि यहां पढिये "सोयबीन का दूध बनायें - Make Soymilk at Home"
सोयमिल्क उबल जाय तो तो इसे आग से नीचे उतार लीजिये.
टाटरी को कूट कर 1/4 कप गुनगुने पानी मै डालकर घोल लीजिये. तब तक सोयमिल्क (Soymilk) का तापमान टोफू बनाने के तापमान (70- 80 डिग्री) पर आ चुका होता है.
टाटरी का पानी थोड़ा थोड़ा दूध में डालिये और चमचे को चला कर मिला दीजिये, चमचे को दूध में ज्यादा मत घुमाइये, जैसे ही दूध फटना शुरू हो जाय, टाटरी का पानी या नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. दूध अपने आप 10-15 मिनिट के अन्दर फटकर (coagulate) हो कर पानी से अलग होने लगता है. यदि अभी दूध अच्छी तरह नहीं फटा तो थोड़ा और टाटरी सोल्यूसन डाला जा सकता है. इस फटे दूध को तुरन्त छान लेंगे. अगर इस दूध को हम अधिक देर तक इसी अवस्था में छोड़कर रखेंगे तो टोफू मुलायम नहीं बनेगा.




दूध और पानी अलग हो जायं तब चलनी किसी बर्तन के ऊपर रखकर साफ अच्छा मजबूत कपड़ा गीला करके चलनी के ऊपर बिछाइये और फाड़े गये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. दूध से पानी निकल कर कपड़े के नीचे पहुंच जाता है और टोफू कपड़े के ऊपर रह जाता है.
टोफू को कपड़े में बांध कर पानी को निकाल दीजिये, अब और अधिक पानी निकालने के लिये कपड़े में बधे टोफू को किसी भारी चीज से दबा कर रख दीजिये.
बहुत ही अच्छा और मुलायम टोफू 30-40 मिनट के बाद कपड़े के अन्दर जमा हुआ मिला जायेगा, इस टोफू से आप सब्जियां बनायें या थोड़ा सा तेल डालकर नानस्टिक कढ़ाई में सेक कर मसाला छिड़क कर बच्चों को खाने दीजिये, ये टोफू तो खाने में पनीर से भी अधिक स्वादिष्ट लगता है.
अगर आप टोफू (Tofu) को अभी काम में ला रहे हैं तब तो ठीक है, अगर आप इसे रखना चाहते हैं तो पीने के पानी में डुबा कर फ्रिज में रखिये. रोजाना पानी बदल दीजिये. आप ये टोफू इस तरह 7 दिन तक स्तेमाल कर सकते हैं.
How to make Tofu video
कमेंट (135)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रवि जी, टोफू सोयाबीन से ही बनाया जाता है.
निशा: विक्की जी, सब्जी में मसाले थोड़े अधिक डालें तो की महक कम हो जायेगी और पनीर को कम सेकने से वह सोफ्ट रहेगा.
निशा: सिद्धार्थ जी, दोनों ही चीजें अपने-अपने स्थान पर उपयोग लाई जाती हैं और जो पसंद करें उसका उपयोग कर सकते हैं.
निशा: विश्वनाथ जी, सोया मिल्क से मावा अच्छा नहीं बनेगा.
निशा: नरेश जी, अगर इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर डाल दिया जाय तो स्मैल कम हो जाती है.
how to refuse side effects ?
निशा: गौतम जी, टोफू प्रोटीन और वाइटेमिन से भरा हुआ खाना है, इसके एफेक्ट सारे अच्छे हैं, लेकिन बहुत अधिक मात्रा में न खायें, रोजाना 100-150 ग्राम टोफू खायें.
thanks
I want to a business.so i think most profitable business is soya paneer business..so i want to start 2-3lakh se.and 2-3lakh ke ander machine and ro metarials vi samil karna parenge....to kaise kare business.or ak bat ei business to hum start kar sakte hai bt marketing kaise kare..bora bora trader ,retailar,wholesaller ki pata kaose lagwaie....ahi bat mujhe takhlip kar rahi hai...
To plz help me.
निशा: सुरजीत जी, मुझे भी इन सब चीजों के बारे में जानकारी नहीं हैं. आप उन डेयरी वालों से मिल सकते हैं जो टोफू बेचते हैं, शायद वे लोग आपको कुछ बता सकें.
निशा: आशाजी, टाटरी (एक चने के दाने से भी) 2 टेबल स्पून गुनगुने पानी में घोलिये और सोयामिल्क थोड़ा ठंडा होने पर ही ये पानी दूध में डालिये, दूध को चमचे से चला दीजिये, दही का खट्टा पानी भी दूध को फाड़ने के काम लिया जा सकता है, 5-10 मिनिट में दूध फट जाता है दूध को कपड़े में छान लीजिये.
Tofu made by me falls apart.
Please tell the reason?
निशा: निक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद. सोया चंक्स वड़ियां घर पर बनाना मुश्किल है.
निशा: विमला जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भुवनेश्वर जी, फिटीकरी से दूध नहीं फाढ़ा जाता है.
निशा: अमित जी, टोफू क्रीम कलर का ही होता है.
thanks
wirh regards
Dr v k bhaskar
निशा: राहुल जी, टाटरी Tartaric Acid को कहते हैं यह दिखने में मिश्री जैसा होता है लेकिन स्वाद में बहुत खट्टा होता है.
निशा: राज जी, टाटरी के कारण इसमें खट्टापन आ जाता है. आप इसे बनने के बाद, कपड़े में ही रखकर पानी से धो लीजिए.
निशा: टोफू में मार्केट में पनीर बेचने वालों के पास और डेयरी पर मिल जाता है.
निशा: विपिन जी, आप इसमें इलाइची पाउडर मिला सकते हैं, सोया स्मैल नहीं आयेगी.
निशा: मनीषा जी, टोफू को धोने के बाद, अच्छे से निचोड़ लीजिए और किसी भारी चीज के नीचे दबाकर रख दीजिए.
निशा: विशाल जी, टोफू अलग होता है.