टोफू – How to make Tofu – Making Soy Paneer at Home

टोफू दिखने में पनीर जैसा होता है लेकिन इसका अपना अलग स्वाद होता है. टोफू से सब्जिया. पुलाव, कटलेट्स वगैरह बहुत स्वादिष्ट बनते हैं.
हमारी स्वादग्रंथियां अभी टोफू के स्वाद से अपरिचित है. पहली बार इसका स्वाद आपको थोड़ा अलग लगेगा. लेकिन पांच छह बार खाने के बाद इसे बार बार खाना चाहेंगे. आईये आज सोयादूध से टोफू बनायें.
- Read this recipe in English - How to make Tofu at home
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tofu (Soy Paneer)
- सोयाबीन दूध - 2 लीटर
- टाटरी (Citric Acid) - दो चने के बराबर या 2-3 नीबू
विधि - How to make Tofu at home.
दूध को फाड़ने के लिये कैलसियम सल्फेट की आवश्यकता होती है बाजार में फूड ग्रेड का कैल्सियम सल्फेट आसानी से नहीं मिलता इसलिये हम सोयामिल्क से टोफू बनाने के लिये टाटरी (Citric Acid) या नीबू का प्रयोग करते हैं. इससे बना टोफू एकदम नरम और स्वादिष्ट होता है.
400 ग्राम टोफू बनाने के लिये 2 लीटर सोयाबीन के दूध की आवश्यकता होती है. घर पर सोयाबीन का दूध बनाने की विधि यहां पढिये "सोयबीन का दूध बनायें - Make Soymilk at Home"
सोयमिल्क उबल जाय तो तो इसे आग से नीचे उतार लीजिये.
टाटरी को कूट कर 1/4 कप गुनगुने पानी मै डालकर घोल लीजिये. तब तक सोयमिल्क (Soymilk) का तापमान टोफू बनाने के तापमान (70- 80 डिग्री) पर आ चुका होता है.
टाटरी का पानी थोड़ा थोड़ा दूध में डालिये और चमचे को चला कर मिला दीजिये, चमचे को दूध में ज्यादा मत घुमाइये, जैसे ही दूध फटना शुरू हो जाय, टाटरी का पानी या नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. दूध अपने आप 10-15 मिनिट के अन्दर फटकर (coagulate) हो कर पानी से अलग होने लगता है. यदि अभी दूध अच्छी तरह नहीं फटा तो थोड़ा और टाटरी सोल्यूसन डाला जा सकता है. इस फटे दूध को तुरन्त छान लेंगे. अगर इस दूध को हम अधिक देर तक इसी अवस्था में छोड़कर रखेंगे तो टोफू मुलायम नहीं बनेगा.




दूध और पानी अलग हो जायं तब चलनी किसी बर्तन के ऊपर रखकर साफ अच्छा मजबूत कपड़ा गीला करके चलनी के ऊपर बिछाइये और फाड़े गये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. दूध से पानी निकल कर कपड़े के नीचे पहुंच जाता है और टोफू कपड़े के ऊपर रह जाता है.
टोफू को कपड़े में बांध कर पानी को निकाल दीजिये, अब और अधिक पानी निकालने के लिये कपड़े में बधे टोफू को किसी भारी चीज से दबा कर रख दीजिये.
बहुत ही अच्छा और मुलायम टोफू 30-40 मिनट के बाद कपड़े के अन्दर जमा हुआ मिला जायेगा, इस टोफू से आप सब्जियां बनायें या थोड़ा सा तेल डालकर नानस्टिक कढ़ाई में सेक कर मसाला छिड़क कर बच्चों को खाने दीजिये, ये टोफू तो खाने में पनीर से भी अधिक स्वादिष्ट लगता है.
अगर आप टोफू (Tofu) को अभी काम में ला रहे हैं तब तो ठीक है, अगर आप इसे रखना चाहते हैं तो पीने के पानी में डुबा कर फ्रिज में रखिये. रोजाना पानी बदल दीजिये. आप ये टोफू इस तरह 7 दिन तक स्तेमाल कर सकते हैं.
How to make Tofu video
कमेंट (135)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अविनाश जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौरभ, आटे में इसे अपने स्वाद के अनुसार, 2 कप आटे में आधा कप या 3/4 कप डाल सकते हैं.
निशा: सौरभ, ओंकरा को आटे में मिलाकर रोटी परांठे बनाये जा सकते हैं, उसे सुखाकर रख लिया जाय तो कभी भी उसको किसी भी आटे के साथ मिलाकर यूज किया जा सकता है.
निशा: सुजीत, टोफू, से जिस तरह पनीर से सब्जी बनाई जाती हूँ उसी तरह सब्जी टोफू से बनाई जा सकती है.
This information is full of enjoyment and workable
Thanks so much
निशा: पंकज, मुझे इसके लिये प्लांट लगाने के बारे में जानकारी नहीं है.
nice.....
निशा: टाटरी Tartaric Acid को कहते हैं यह दिखने में मिश्री जैसा होता है लेकिन स्वाद में बहुत खट्टा होता है.
निशा: मानस आप नीबू का रस या टाटरी का प्रयोग कर सकते हैं.
निशा: बबिता, टोफू से भी उसी तरह सब्जी बनाई जाती है, जिस तरह पनीर से बनाई जाती है.
Nisha ji plz advise some other healthy and nutricious dishes specialy for childern.
निशा: सीमा, आप बेटे के लिये, बेसन का चीला, दाल का चीला, स्टफ्ड परांठे, इडली, सेन्डविच उसकी पसन्द के अनुसार अपने हाथ से बदल कर खिलायें ये सारी चीजें पौष्टिक हैं.
निशा: कविता, दूध फटता नहीं है इसीलिये वह कपड़े सारा नीचे निकल जाता है. सही तापमान पर आप टाटरी का घोल डालेंगी तभी दूध फटेगा और टोफू बन सकेगा, रैसिपी को ध्यान से पढ़िये और कोशिश कीजिये, आप टोफू बना सकेंगी.
निशा: आलोक, 1 किग्राम सोयाबीन में 7-8 लीटर दूध बन जाता है. 1 लीटर सोयामिल्क में 200 ग्राम टोफू बन जाता है, अधिक जानकारी के लिये वेवसाइट पर दी गई रैसिपी सोया मिल्क, टोफू पढ़िये.
निशा: सुलक्षना, टोफू कम जगह ही मिलता है, किसी पनीर की सोप पर मिल सकता है, प्रिगनेन्ट लेडी टोफू खा सकती है, यह बहुत ही पौष्टिक खाना है.
निशा: पनीर और तोफू एक जैसे नहीं है. पनीर को काट कर बनाई जाने वाली रेसीपी आजमाई जा सकतीं हैं अन्य नहीं.
जैसे पनीर को मसल कर रेसीपी बनाई जा सकतीं है लेकिन टोफू से नहीं.
निशा: पूनम, नीबू से दूध फट सकता है, लेकिन ज्यादा रस का स्तेमाल करना पढ़ेगा.
निशा: एकता, धन्यवाद.
निशा: राहुल, राहुल सोयाबीन से दूध बनाने वाला लेख पढ़े, पहले दूध बनाना है, दूध अगर ठंडा हो गया है तब टोफू बनाने के लिये दूध को फिर से गरम करना होगा.
निशा: दीपक, आप डेरी वालों से सम्पर्क कीजिये.
निशा: दीपक, सोयामिल्क के पनीर (टोफू) का स्वाद अलग होता है और दूध के पनीर का अलग.
चाहें तो आप मिला कर बनाइये और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए
Mam tatri aur neebu ke phool ek hi cheej hai ya alag alag....... and Mam 2 litrs soy milk banane ke liye kitne grams soyabean chaiye pls rep aur 2 litre soy milk mein approximately kitna gram Tofu ban jayega??????
निशा: चेतन, टोफू बनाने के लिये सिट्रिक एसिड का प्रयोग ही कीजिये.