टोफू – How to make Tofu – Making Soy Paneer at Home

📅 11 सितंबर 2010 👁 3.9 लाख बार देखी गई 💬 135 कमेंट ★ 3.1 (5998)

Making Soy Paneer at Home

टोफू दिखने में पनीर जैसा होता है लेकिन इसका अपना अलग स्वाद होता है. टोफू से सब्जिया. पुलाव, कटलेट्स वगैरह बहुत स्वादिष्ट बनते हैं.

हमारी स्वादग्रंथियां अभी टोफू के स्वाद से अपरिचित है.  पहली बार इसका स्वाद आपको थोड़ा अलग लगेगा. लेकिन पांच छह बार खाने के बाद इसे बार बार खाना चाहेंगे. आईये आज सोयादूध  से टोफू बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tofu (Soy Paneer)

  • सोयाबीन दूध -  2 लीटर
  • टाटरी (Citric Acid) - दो चने के बराबर या 2-3 नीबू

विधि - How to make Tofu at home.

दूध को फाड़ने के लिये कैलसियम सल्फेट की आवश्यकता होती है बाजार में फूड ग्रेड का कैल्सियम सल्फेट आसानी से नहीं मिलता इसलिये हम सोयामिल्क से टोफू बनाने के लिये टाटरी (Citric Acid) या नीबू का प्रयोग करते हैं.  इससे बना टोफू एकदम नरम और स्वादिष्ट होता है.

400 ग्राम टोफू बनाने के लिये 2 लीटर सोयाबीन के दूध की आवश्यकता होती है. घर पर सोयाबीन का दूध बनाने की विधि यहां पढिये  "सोयबीन का दूध बनायें - Make Soymilk at Home"

सोयमिल्क उबल जाय तो तो इसे आग से नीचे उतार लीजिये.
टाटरी को कूट कर 1/4 कप गुनगुने पानी मै डालकर घोल लीजिये. तब तक सोयमिल्क (Soymilk) का तापमान टोफू बनाने के तापमान (70- 80 डिग्री) पर आ चुका होता है.

टाटरी का पानी थोड़ा थोड़ा दूध में डालिये और चमचे को चला कर मिला दीजिये, चमचे को दूध में ज्यादा मत घुमाइये, जैसे ही दूध फटना शुरू हो जाय, टाटरी का पानी या नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. दूध अपने आप 10-15 मिनिट के अन्दर फटकर (coagulate) हो कर पानी से अलग होने लगता है. यदि अभी दूध अच्छी तरह नहीं फटा तो थोड़ा और टाटरी सोल्यूसन डाला जा सकता है. इस फटे दूध को तुरन्त छान लेंगे. अगर इस दूध को हम अधिक देर तक इसी अवस्था में छोड़कर रखेंगे तो टोफू मुलायम नहीं बनेगा.




दूध और पानी अलग हो जायं तब चलनी किसी बर्तन के ऊपर रखकर साफ अच्छा मजबूत कपड़ा गीला करके चलनी के ऊपर बिछाइये और फाड़े गये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये.  दूध से पानी निकल कर कपड़े के नीचे पहुंच जाता है और टोफू कपड़े के ऊपर रह जाता है.

टोफू को कपड़े में बांध कर पानी को निकाल दीजिये, अब और अधिक पानी निकालने के लिये कपड़े में बधे टोफू को किसी भारी चीज से दबा कर रख दीजिये.

बहुत ही अच्छा और मुलायम टोफू 30-40 मिनट के बाद कपड़े के अन्दर जमा हुआ मिला जायेगा, इस टोफू से आप सब्जियां बनायें या थोड़ा सा तेल डालकर नानस्टिक कढ़ाई में सेक कर मसाला छिड़क कर बच्चों को खाने दीजिये, ये टोफू तो खाने में पनीर से भी अधिक स्वादिष्ट लगता है.

अगर आप टोफू (Tofu) को अभी काम में ला रहे हैं तब तो ठीक है, अगर आप इसे रखना चाहते हैं तो पीने के पानी में डुबा कर फ्रिज में रखिये.  रोजाना पानी बदल दीजिये. आप ये टोफू इस तरह 7 दिन तक स्तेमाल कर सकते हैं.

How to make Tofu video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (5998 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (135)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

krishan bihari saxena
निशा जी यदि टाेफु मुलायम बनेगा तो फिर स्‍लाईस काटते समय बिखरेगा हमारा टाेफू भी मुलायम ही बना था इसलिये सख्‍त बनेगा तब ही तो स्‍लाईस करते समय नही बिखरेगा तथा तलते समय भी सही तल सकते है इसलिये सख्‍त टोफु बनाने का विधि बताये प्‍लीज
निशा: किशन जी, मुलायम टोफू आसानी से कटता है और स्वादिष्ट भी होता है.
krishan bihari saxena
निशा जी टोफु बनाया लेकिन उसमे नीबू का टेस्‍ट बहुत ज्‍यादा होने के कारण वश अच्‍छा नही लगा और ईतना मुलायम था कि काटने पर बिखर रहा था सही तरीका बताये
निशा: कृ्ष्णा जी, टोफू में नीबू की स्मेल न रहे, इसके लिए टोफू को छानने के बाद, अच्छी धो लीजिये, और निचोड़ कर भारी चीज के नीचे जमने रख दीजिए. सोफ्ट टोफू बनाने के लिये दूध को उबाल आने के बाद उसे थोड़ा ठंडा कीजिये, दूध के 80 प्रतिशत गरम रहने पर, नीबू डाल कर दूध को फाड़ लीजिये, बहुत ही सोफ्ट टोफू बनकर तैयार होगा.
Mahaveer Singh Rajawat
Hii if somebody want Soya Paneer (Tofu) Than Contact me 9602869798
SOYA PANEER (Tofu) is 100 % vegetarian and a non-animal product made from soyabean and is known for its extraordinary nutritional benefits, as well as its versatility i.e. High Protein, Low Fat,No Cholesterol and No Lactose
vivek singh
Tofu Japanese food hai ise badi matra me banane ki jankari discovery channel me logon kar milega.
ravi bhadoria
Tofu ki recepie ko aur swadisat banane ke liye kyaa kare
Dorjila
Madam/sir, i am from Bhutan and i am very interested and fond of it. Now i want to replicate your product in my country but i am not aware of its equipments, processing procedures and scope of market. please kindly help me to forward...................
निशा: डोरजीला जी, मुझे इन चीजों के बारे में जानकारी नहीं हैं, आप इसके बारे में गूगल पर सर्च करेंगे, आपको इसकी जानकारी अवश्य मिल जायेगी.
Nataraj
Thank you madam..
sugar less paneer super..:-)
aman
Nisha ji mene apki recipy try ki ek hi baar me bahut acha tofu bana n iski okar se kai tarah ke cutlet n rolls banaye or sabhi ko test karaya, mujhe bahut ache feedback mile.me ek resturant me F&B manager hu, ab ye new menu me add karuga. thanks a lot.
निशा: अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rajesh nanwani
टोफु से गुलाब जामुन बनेगे कया ?
Kanika
Nisha ji Ye Tofu Tofu kya hai ye Tofu Tofu???????? muje samaj m too aa gya bt yeh Tofu Toefu hai kon c bala..... Tofu Tofu...,.,.,.,.,.,.,.,.,.,.,.,.,.,.,.,.,.,. wah kya Tofu hai.... aaahhaa mja aa gya hai. Toffuu byyeeeee
RAKESH CHANANA
nimbu mein 5-6% citric acid hota hai shayd iss liye jyada lagta hai. dono se tofu banata hun. health {especialy throat} ke liye kya lemon better hai.......nisha jee apka comment
निशा: राकेश जी, टोफू में नीबू न के बराबर रह जाता है उसे आप और वास कर लीजिये, नीबू बिलकुल नहीं रहेगा, नीबू में विटेमिन C होता है, ये तो अच्छा होता है.
nilesh k. paliwal
mem main soya paneer bnaya laken paneer bikhar raha hai can me sages
निशा: नीलेश जी पनीर सोफ्ट नहीं बना है, दूध को उबालने के बाद हल्का ठंडा करना होता है और अब फाड़ना है जैसे ही दूध पूरी तरह फट जाय तुरन्त छान लीजिये सोफ्ट पनीर बनेगा, प्लीज आप वीडियो 1 बार और देख लीजिये और बनाइये, 1-2 बार में सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
Bahadur singhHada
namste mem me soya tofu plant Laguna chata hu plz sujao dijeye
निशा: बहदुर, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
Rahul
Nisha Ji,

Aaapne Soya milk liya tofu banane ke liye. Aur durse page be soya milk banane ki recepie hain.. jisme aapne milk agal kiya hai aur pulp alag kar diya hain.. mujhe poochna hain ke soya milk tofu banane ke liye pulp ke sath milk lena hain yaa pulp alag kiya hua milk use karna hain?
निशा: राहुल जी, पल्प अलग किया हुआ मिल्क यूज करना है.
Jyoti
Can we use lemon juice instead of citric acid while making Toffu at home.
निशा: ज्योति जी हां नीबू का रस यूज किया जा सकता है.
nitin patil
hello mam....agar soya milk aur whole milk ko 50:50 ke ratio me dal ke tofu banaya to ky uska grain smel and taste supress ho ke paneer jaise taste and smel a sakti hai ky and grains smel supress karne ke liye aur kuch option bataega mah family not accepting tofu coz of bean smeling pls helful...........
निशा: नितिन जी, दूध मिलाने के बाद भी बीन्स स्मैल तो रहेगी, लेकिन आप टोफू को हल्का सा घी या तेल में फ्राई करके और मसाला डालकर बच्चों को दें, वे इसे खा सकेंगे और धीरे धीरे इसका स्वाद डेवलप हो जाता है फिर ये पनीर के बाराबर ही अच्छा लगता है
Goldy
can v prepare sweets like rasgulla,sandes wid d help of tofu...and how..??plz mam reply soon...can tofu b used in making curry without frying..??
निशा, गोल्डी टोफू से मिठाई नहीं बनाई जाती, लेकिन बनाने की कोशिश कर सकते हैं, अगर आप टोफू का स्वाद पसन्द करते है बिना फ्राई किये बना सकते हैं.
Goldy
mam,thank u so much 4 such a nicerecipe.I prepared tofu...but it became brittle...vry difficult in cutting....so when I tried to fry it..it spreaded in pan...n when I preserved it in fridge after adding some water....it absorbed al d water.I followed al d steps carefully..what should I do to avoid these difficulties...??plz reply soon....if it is possible to prepare sweets from tofu..if yes ,then how??
निशा: गोल्डी, सोफ्ट टोफू बनाने के लिये सोय मिल्क को उबालने के बाद हल्का ठंडा कीजिये और अब उसमें एसिड पानी डाल कर फाड़िये, और उसको तुरन्त छान लीजिये और दबाकर रख दीजिये, अच्छा सोफ्ट टोफू बनकर तैयार हो जायेगा.
kalanidhi
Hello mam,your tips was so nice 2 see.its impress me a lot to see ur recipe.thank u
Poonam Bhardwaj
Nisha ji,the recipe is very good as we are not sure that the food products available in the market are pure.Thanks a lot.
Nitin Shah
Dear Nishaji, You mentioned that in order to make Soya Tofu , we need soy milk . Pl advise the soy milk to be taken before removing the "Okra" portion or before seiving or after seiving ? Thanks
Nitin Shah
Rahul shakya
बहुत ही लाजवाब रेसीपी है
बना के देखते है कैसी लगती है
आपका बहुत 2 धन्यावाद
RAKESH CHANANA
अपने पूछे गए प्रश्नो को कहाँ ढूंढे .....याद नहीं रहता की किस रेसिपी में क्वेश्चन डाला था ............मदद
निशा: राकेश जी, जिस रैसिपी के बारे में सवाल पूछना है उसी पर सवाल लिखें और उसी पर खोजें, आपका प्रशन वहीं पर मिल जायेगा.
dhiraj singh
madam hame soya milk ya paneer me kya milana chahiye jisase milk aur paneer ka test bad jaye please btaye
निशा: धीरज, सोया मिल्क में इलाइची पाउडर, बादाम भिगो कर पीस कर, शहद या चीनी डाल सकते हैं. टोफू को हल्का सा शैलो फ्राई करके और चाट मसाला डालकर यूज कीजिये अच्छा लगता है.
DHIRAJ
madam hame soya milk ya paneer me kya milana chahiye jisase milk aur paneer ka test bad jaye please btaye
dhiraj
madam hame soya milk ya paneer me kya milana chahiye jisase milk aur paneer ka test bad jaye please btaye
Jagdishchandra Desai
I am a dairy Technologist. I feel fortunate to find the use of microwave oven to make Mohan-thal, Besan laddu, Chikki.
Basidi making by vigorous boiling milk denature important nutritive value. Is there any other way? does microwave oven take care of this factor?
Needless to say, web site is carefully designed. My sincere congratulations. I shall keep in touch with this web regularly, and let other people know for applying better cooking, so better care for family especially children.
निशा: जगदीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
KAPIL-SHARMA
Mam kya main ise binaa pakaaye aur tale eise hee khaa saktaa hoon aur ye soy milk jitaa hee faaydemand hain?
निशा: कपिल, सोय पनीर को हल्का सा सेक कर खायें तभी वह अच्छा लगता है, ये बहुत फायदेमन्द है.
varsha
Hi, i like your receipes very much i always try them and they work out very well, thanks.
wanted to know to make tofu can we use soyamilk
from market instead of buying soyabeans and making it at home.
thaks.
varsha.
निशा: वर्षा, जी हां सोयमिल्क से टोफू बनाया जा सकता है
Deepak
Wow grt.........taste look like......i will make for my future wife (Kusum)