टोफू – How to make Tofu – Making Soy Paneer at Home

टोफू दिखने में पनीर जैसा होता है लेकिन इसका अपना अलग स्वाद होता है. टोफू से सब्जिया. पुलाव, कटलेट्स वगैरह बहुत स्वादिष्ट बनते हैं.
हमारी स्वादग्रंथियां अभी टोफू के स्वाद से अपरिचित है. पहली बार इसका स्वाद आपको थोड़ा अलग लगेगा. लेकिन पांच छह बार खाने के बाद इसे बार बार खाना चाहेंगे. आईये आज सोयादूध से टोफू बनायें.
- Read this recipe in English - How to make Tofu at home
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tofu (Soy Paneer)
- सोयाबीन दूध - 2 लीटर
- टाटरी (Citric Acid) - दो चने के बराबर या 2-3 नीबू
विधि - How to make Tofu at home.
दूध को फाड़ने के लिये कैलसियम सल्फेट की आवश्यकता होती है बाजार में फूड ग्रेड का कैल्सियम सल्फेट आसानी से नहीं मिलता इसलिये हम सोयामिल्क से टोफू बनाने के लिये टाटरी (Citric Acid) या नीबू का प्रयोग करते हैं. इससे बना टोफू एकदम नरम और स्वादिष्ट होता है.
400 ग्राम टोफू बनाने के लिये 2 लीटर सोयाबीन के दूध की आवश्यकता होती है. घर पर सोयाबीन का दूध बनाने की विधि यहां पढिये "सोयबीन का दूध बनायें - Make Soymilk at Home"
सोयमिल्क उबल जाय तो तो इसे आग से नीचे उतार लीजिये.
टाटरी को कूट कर 1/4 कप गुनगुने पानी मै डालकर घोल लीजिये. तब तक सोयमिल्क (Soymilk) का तापमान टोफू बनाने के तापमान (70- 80 डिग्री) पर आ चुका होता है.
टाटरी का पानी थोड़ा थोड़ा दूध में डालिये और चमचे को चला कर मिला दीजिये, चमचे को दूध में ज्यादा मत घुमाइये, जैसे ही दूध फटना शुरू हो जाय, टाटरी का पानी या नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. दूध अपने आप 10-15 मिनिट के अन्दर फटकर (coagulate) हो कर पानी से अलग होने लगता है. यदि अभी दूध अच्छी तरह नहीं फटा तो थोड़ा और टाटरी सोल्यूसन डाला जा सकता है. इस फटे दूध को तुरन्त छान लेंगे. अगर इस दूध को हम अधिक देर तक इसी अवस्था में छोड़कर रखेंगे तो टोफू मुलायम नहीं बनेगा.




दूध और पानी अलग हो जायं तब चलनी किसी बर्तन के ऊपर रखकर साफ अच्छा मजबूत कपड़ा गीला करके चलनी के ऊपर बिछाइये और फाड़े गये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. दूध से पानी निकल कर कपड़े के नीचे पहुंच जाता है और टोफू कपड़े के ऊपर रह जाता है.
टोफू को कपड़े में बांध कर पानी को निकाल दीजिये, अब और अधिक पानी निकालने के लिये कपड़े में बधे टोफू को किसी भारी चीज से दबा कर रख दीजिये.
बहुत ही अच्छा और मुलायम टोफू 30-40 मिनट के बाद कपड़े के अन्दर जमा हुआ मिला जायेगा, इस टोफू से आप सब्जियां बनायें या थोड़ा सा तेल डालकर नानस्टिक कढ़ाई में सेक कर मसाला छिड़क कर बच्चों को खाने दीजिये, ये टोफू तो खाने में पनीर से भी अधिक स्वादिष्ट लगता है.
अगर आप टोफू (Tofu) को अभी काम में ला रहे हैं तब तो ठीक है, अगर आप इसे रखना चाहते हैं तो पीने के पानी में डुबा कर फ्रिज में रखिये. रोजाना पानी बदल दीजिये. आप ये टोफू इस तरह 7 दिन तक स्तेमाल कर सकते हैं.
How to make Tofu video
कमेंट (135)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनोज जी आप इसमें इलाइची पाउडर मिला सकते हैं.
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महेश जी, सोया मिल्क अवश्य फटता है, थोड़ी देर में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते जाय और चलाते जायं, और रस तब तक डालें जब कि दूध फट जाय.
Mam mujhe aapse hi soan papdi ki recipe chahiye b'coz aap bilkul bariki se har ek baat batati hain ki kya savdhaani karni hai ya nahi.. Mam plz plz plz plz upload the recipe of SOAN PAPDI....
निशा: प्रिया जी, मैं पूरी कोशिश करूंगी इसे जल्द से जल्द बनाने की.
निशा: महावीर जी, सोया की स्मैल तो रहती है, लेकिन जब आप इसे खाना शुरू कर देते हैं तो वह ज्यादा पता नहीं चलती.
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Greetings of the day
How could i get softness in tofu? as i try to make it but it become very hard.
निशा: स्वाती जी, सोफ्ट टोफू बनाने के लिये दूध को उबाल आने के बाद उसे थोड़ा ठंडा कीजिये, दूध के 80 प्रतिशत गरम रहने पर, नीबू डाल कर दूध को फाड़ लीजिये, बहुत ही सोफ्ट टोफू बनकर तैयार होगा.
निशा: गोविन्द जी, सोया की स्मैल तो रहती है, लेकिन जब आप इसे खाना शुरू कर देते हैं तो वह ज्यादा पता नहीं चलती.
निशा: बहुत बहुत शुक्रिया आपका.
Please ans. jarur de.
निशा: रामकिशोर जी, सही तापमान पर आप टाटरी का घोल डालेंगे तभी दूध फटेगा और टोफू बन सकेगा, रैसिपी को ध्यान से पढ़िये और कोशिश कीजिये, आप टोफू बना सकेंगे.
निशा: लीलाधर जी, टोफू डायबिटीज में लिया जा सकता है.
निशा: थोड़ा ठंडा होने पर ही टाटरी पानी या नींबू दूध में डालिये, दूध को चमचे से चला दीजिये, 10-15 मिनिट में दूध फट जाता है दूध को कपड़े में छान लीजिये..
how can i get a milk of soya ..
निशा: कुकुल जी, सोयाबीन से सोया मिल्क आसानी से बनाया जा सकता है, इसे बनाने की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सोया मिल्क लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
HI,WHATS YOUR NAME NISHA OR MADHULIKA?.HOWEVER YOU ARE FABULOUS.PL LEARN TO MAKE SILKEN TOFU.AND UPLOAD.TC.KANCHAN
Hi.... me jana chahta hu ki soya milk se tea ya dahi ban shakta h ky me soya milk ki company kholna chata hu to muje aap batay
निशा: उमा जी, चीज यानि कि पनीर जी हां आप इसे घर पर बड़े आसानी से बना सकते हैं, वेबसाइट और चैनल पर इसकी रेसिपी उपलब्ध है.
Such as taste, Its thickness, Look etc??
निशा: देव, टोफू में पनीर से अधिक प्रोटीन होता है, ये पनीर से ज्यादा पौष्टिक है. स्वाद पनीर से अलग है, पहली बार में कम अच्छा लगता है लेकिन बार बार खाने से इसका स्वाद अच्छा लगने लगता है.
Me hamesha aapki site pr new ricipe padhti hoo or kuch naya sikhti hoo
Thanks a lot
निशा: विनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनोज जी, तोफू से रसमलाई नहीं बनाते.
निशा: राजेश जी, सोया मिल्क पाउडर से सोय मिल्क बना सकते हैं.
निशा: योगेश जी, दूध न फटने का कारण है, कि वह ज्यादा ठंडा हो गया था.
बहुत अच्छा टोफू बना
निशा: कृ्ष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.