टोफू – How to make Tofu – Making Soy Paneer at Home

📅 11 सितंबर 2010 👁 3.9 लाख बार देखी गई 💬 135 कमेंट ★ 3.1 (5998)

Making Soy Paneer at Home

टोफू दिखने में पनीर जैसा होता है लेकिन इसका अपना अलग स्वाद होता है. टोफू से सब्जिया. पुलाव, कटलेट्स वगैरह बहुत स्वादिष्ट बनते हैं.

हमारी स्वादग्रंथियां अभी टोफू के स्वाद से अपरिचित है.  पहली बार इसका स्वाद आपको थोड़ा अलग लगेगा. लेकिन पांच छह बार खाने के बाद इसे बार बार खाना चाहेंगे. आईये आज सोयादूध  से टोफू बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tofu (Soy Paneer)

  • सोयाबीन दूध -  2 लीटर
  • टाटरी (Citric Acid) - दो चने के बराबर या 2-3 नीबू

विधि - How to make Tofu at home.

दूध को फाड़ने के लिये कैलसियम सल्फेट की आवश्यकता होती है बाजार में फूड ग्रेड का कैल्सियम सल्फेट आसानी से नहीं मिलता इसलिये हम सोयामिल्क से टोफू बनाने के लिये टाटरी (Citric Acid) या नीबू का प्रयोग करते हैं.  इससे बना टोफू एकदम नरम और स्वादिष्ट होता है.

400 ग्राम टोफू बनाने के लिये 2 लीटर सोयाबीन के दूध की आवश्यकता होती है. घर पर सोयाबीन का दूध बनाने की विधि यहां पढिये  "सोयबीन का दूध बनायें - Make Soymilk at Home"

सोयमिल्क उबल जाय तो तो इसे आग से नीचे उतार लीजिये.
टाटरी को कूट कर 1/4 कप गुनगुने पानी मै डालकर घोल लीजिये. तब तक सोयमिल्क (Soymilk) का तापमान टोफू बनाने के तापमान (70- 80 डिग्री) पर आ चुका होता है.

टाटरी का पानी थोड़ा थोड़ा दूध में डालिये और चमचे को चला कर मिला दीजिये, चमचे को दूध में ज्यादा मत घुमाइये, जैसे ही दूध फटना शुरू हो जाय, टाटरी का पानी या नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. दूध अपने आप 10-15 मिनिट के अन्दर फटकर (coagulate) हो कर पानी से अलग होने लगता है. यदि अभी दूध अच्छी तरह नहीं फटा तो थोड़ा और टाटरी सोल्यूसन डाला जा सकता है. इस फटे दूध को तुरन्त छान लेंगे. अगर इस दूध को हम अधिक देर तक इसी अवस्था में छोड़कर रखेंगे तो टोफू मुलायम नहीं बनेगा.




दूध और पानी अलग हो जायं तब चलनी किसी बर्तन के ऊपर रखकर साफ अच्छा मजबूत कपड़ा गीला करके चलनी के ऊपर बिछाइये और फाड़े गये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये.  दूध से पानी निकल कर कपड़े के नीचे पहुंच जाता है और टोफू कपड़े के ऊपर रह जाता है.

टोफू को कपड़े में बांध कर पानी को निकाल दीजिये, अब और अधिक पानी निकालने के लिये कपड़े में बधे टोफू को किसी भारी चीज से दबा कर रख दीजिये.

बहुत ही अच्छा और मुलायम टोफू 30-40 मिनट के बाद कपड़े के अन्दर जमा हुआ मिला जायेगा, इस टोफू से आप सब्जियां बनायें या थोड़ा सा तेल डालकर नानस्टिक कढ़ाई में सेक कर मसाला छिड़क कर बच्चों को खाने दीजिये, ये टोफू तो खाने में पनीर से भी अधिक स्वादिष्ट लगता है.

अगर आप टोफू (Tofu) को अभी काम में ला रहे हैं तब तो ठीक है, अगर आप इसे रखना चाहते हैं तो पीने के पानी में डुबा कर फ्रिज में रखिये.  रोजाना पानी बदल दीजिये. आप ये टोफू इस तरह 7 दिन तक स्तेमाल कर सकते हैं.

How to make Tofu video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (5998 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (135)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

bhanvi
nisha ji pllz kya app mujhe jelly bnana sikhas sakti hai.pllz :)
Richa Saluja
market me milne wala paneer sqare shape me kaise aata h....hum ghar me jo bnate h wo to circle ke shape me hota h use sqare shape me kaise jma skte h??
निशा: रिचा, मार्केट में पनीर बनाने वालों के पास चकोर ट्रे होती है, लेकिन हमारे घर में हमें ये चीजें नहीं मिल पाती.
Apurwa
Thanks for the correction Nisha ji. Will incorporate the changes next time and also keep you updated.
Apurwa
I made tofu for the very first time! I possibly went wrong in the amount of citric acid I added. It was sour, discolored, smelly and broke around the edges. Any tips on getting it right the second time around? Also, could you pl tell me how long I should wait before adding the citric acid?
निशा: अपूर्वा, टाटरी (एक चने के दाने से भी छोटी) 2 टेबल स्पून गुनगुने पानी में घोलिये और सोयामिल्क थोड़ा ठंडा होने पर ही ये पानी दूध में डालिये, दूध को चमचे से चला दीजिये, 10-15 मिनिट में दूध फट जाता है दूध को कपड़े में छान लीजिये.
prabha
nishaji plz aap mujhe cheez pakode ki recipe batayen ghar par hotel wala test nahi aata hai wo bante kaise hain plz jaldi batayen.
karuna
kya soya milk market me aaram se mil jata hai.
Jagriti
Hi Nishaji how r u?
Mera Q hai ki kya main tatri ki jagah lemon juice use kar sakti hoon pls reply me as soon as possible
thanks
निशा: जाग्रति, जी आप नीबू का रस से भी तोफू बना सकती है.
babita
can i use lemon juice instead of citric acid, pls tell me....
निशा: बबिता आप नीबू का रस यूज कीजिये.
prabha
thanks nishaji is recipe ko kafi time se search kar rahi thi ab kafi aasani hogi ise ghar me banane aur khane me bhi thanzzzz.....
Kirit Patel
Thanks for this tofu recipe. now you give me how use tofu in regular food.give some tofu recipe.
thanks
indra
gr8............vry useful
Sujata
Thanks for this Tofu Recipe. Now I can make Tofu Paneer at home