सोंठ के लड्डू - Sonth Laddu Recipe, Saunth ke Laddu - Ginger Powder Laddu Recipe

सोंठ के लड्डू (Sonth ke Laddu) पारम्परिक लड्डू हैं जो जच्चा को डिलीवरी के बाद खिलाये जाये हैं. इसके अलावा सोंठ के लड्डू (Dry Ginger Laddu) सर्दी के मौसम में व कमर दर्द से आराम पाने के लिये भी खाये जाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saunth ke laddoo
- सोंठ (Ginger powder) - 1/3 कप ( 25 ग्राम)
- गुड़ - 1. 25 कप ( 250 ग्राम)
- सूखा पका नारियल - 1 कप कद्दूकस किया हुआ (50 ग्राम)
- गेहूं का आटा- 3/4 कप ( 100 ग्राम)
- देशी घी - 1/2 कप ( 125 ग्राम)
- बादाम - 1/4 कप ( 35 ग्राम)
- गोंद - 1/4 कप ( 50 ग्राम)
- पिस्ते - 10-12
विधि - How to make Sonth ke laddu ?
गोंद को छोटे टुकड़े तोड़ कर तैयार कर लीजिये. बादाम मिक्सर में डालकर पीस लीजिये. पिस्ते को पतला पतला काट लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, थोड़ा घी बचा लीजिये, घी को मीडियम गरम कीजिये और गोंद को धींमी गैस पर भून लीजिये, गोंद फूल कर चार गुने आकार में हो जाता है, भुने गोंद को अलग प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुये घी में आटा डालिये और लगातार चलाते हुये मीडियम और धीमी आग पर ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने आटे को अलग प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालिये और पिघलने दीजिये, सोंठ को घी में डालिये और धीमी आग पर हल्का सा 1- 1.5 मिनिट तक भून लीजिये, भुनी सोंठ को भुने आटे वाली प्लेट में ही निकाल लीजिये. भुना गोंद ठंडा होने पर उसे प्लेट में ही बेलन की सहायता से पीस लीजिये.
कढ़ाई में बारीक तोड़ा हुआ गुड़ डालिये और धीमी आग पर गुड़ को पिघलने दीजिये. गुड़ पिघलने पर गैस बन्द कर दीजिये, पिघले गुड़ में आटा, सोंठ,गोंद, बादाम पाउडर, नारियल और पिस्ते डालकर सारी चीजें को अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये, अब कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये, हल्के गरम में ही मिश्रण से लड्डू बांध लीजिये.
थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइये, और दबा दबा कर गोल लड्डू बना लीजिये, सोंठ के लड्डू हैं इन्हैं थोड़े छोटे ही बनाइये, सारे मिश्रण से इसी तरह लड्डू बना कर तैयार कर लीजिये, इतने मिश्रण से 18 लड्डू बनकर तैयार हो जायेंगे. लड्डू को 2-3 घंटे तक खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क हो जायेगे, लड्डू को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 2-3 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
- सोंठ के लड्डू मावा डालकर बनाये जाते हैं, लेकिन मावा मिलाकर बनाये गये लड्डू की शैल्फ लाइफ कम होती है.
- गुड़ की जगह पिसी चीनी, तगार या बूरा डालकर भी बना सकते हैं, मीठा अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.
- लड्डू में मेवा अपनी पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवा आप पसन्द करते हैं वह ले सकते हैं, जो मेवा पसन्द न हो उसे हटा सकते हैं.
कमेंट (64)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha Ji ..thank you for the recipe.. I always look up to your recipes.. And try them..they turn out really good.
But just wanted to ask you that I had delivery in Aug '15 but I didn't had these ladoos.. My baby is 2 months old ..can I have them now ..will it be effective now after 2 months.
Eagerly waiting for your reply.
Thanks.
निशा: पामिला जी, आप ये लड्डू अवश्य खाइये, ये आपको ताकत देंगे और बेबी के लिये दूध भी अच्छा मिलेगा.
can we refrigerate sonth ke laddu, if so what will be self life of it?
Since in summer it can be melt due to jaggery.
thanks for your all recepeis .
aapki har recepie bohot asan or jaldi banne wali hoti h. Or usme kisi bhi tarah ki koi confusion nahi hoti. Or test bhi badiya hot he
thnks
nisha g
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thnk u
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योत्सना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रतिभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वर्ना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, , बहुत बहुत धन्यवाद.
आप की सारी रेसिपी और बहोत सारी चीजे जो लोगो के स्वास्थ्य लाभदायक होती हे उनको बनाके youtube पर upload करते हे तो इन्तजार रहता हे की अभी निशा जी नया क्या भेजने वाले हे।
आपका बहोत बहोत धन्यवाद निशा जी अच्छी चीजो की वीडियो के लिए।
निशा: नकुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सत्येन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Laddo se jyada to aapka ise banane ka tarika bohat mitha hai..mein ise poori family ke sath dekhta hu..Ammi ne aapko namaste bola hai..
Thanks a lot...
Today I randomly visited ur website while searching for a recipie of Rasmalai.
My mother wanted to know the recipie. She after seeing ur vedio became a very huge fan of urs.
She got very impresed from the way you teach to cook and also with small small tips u give while cooking.
My best wishes are with you.
निशा: स्नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शरद जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: आरिशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शगुन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमरजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजपाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ginger Powder Laddu is a traditional sweet that is offered to a lady after pregnancy. Saunt laddu is also eaten during winter’s which helps in reducing back pain.
Ingredients for Ginger Powder Laddu
Dry ginger powder - ⅓ cup or 25 grams
Jaggery (Gur) - 1.25 cup or 250 gram
Grated coconut (Nariyal) - 1 cup or 50 gram
Wheat flour (Gehun atta) - ¾ cup or 100 grams
Desi ghee - ½ cup or 125 grams
Almonds (badam) - ¼ cup or 35 grams
Gum resin (Gond) - ¼ cup or 50 grams
Pistachios (Pista) - 10 to 12
How to make saunt laddu
To make saunt laddu, crush the gum resins. Grind the almonds using a mixer. Cut the pistachios into thin slices. Add ghee to the pan. Leave some ghee for later use. Let the ghee be medium hot. Now add the gum resins to it and roast on low flame. The gum resin will become fluffy. Once the gum resin is roasted, take it out on a plate. Add wheat flour to the ghee and roast it for sometime on medium low flame till it becomes a little brown in colour. Take out the flour in a separate bowl.
Add 2 tbsp ghee to the pan and let it melt. Now add saunt to the pan. Keep stirring and roast the saunt for about 1 or 1 ½ minute on low flame. Once the saunt is roasted put it in the same bowl in which we have the wheat flour.
Put the gum resin in a tray and press it using a rolling pin.
For the syrup
Add 2 tbsp ghee to the pan. Now add jaggery to the pan and let it melt. Melt the jaggery on low flame. Turn off the flame once the jaggery is melted. Add wheat flour, saunt, gum resins, almond powder, coconut and pistachios to the jaggery. Mix everything well. Now remove the wok from the stove. Make the laddus when the mixture is a little warm. Pick up the mixture and roll it in a ball. Saunt laddus are not too big in size. Prepare all the laddus similarly. This quantity is sufficient to make 18 laddus. Keep the laddu in open for 3-4 hours, this will help it set. You can store it in a container and enjoy it for up to 2-3 months.
Suggestions :
Saunt laddus are made using mawa, but this reduces it’s shelf life.
You can also use crushed sugar, tagaar and bhura in place of jaggery to prepare these laddus.
You can increase and decrease the quantity of sugar as per your choice.
You can add dry fruits of your choice.