मुरमुरा लड्डू - Puffed Rice Sweet Balls recipe

मुरमुरा लड्डू के लड्डू बिना घी तेल से बने हुये लड्डू हैं और बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, बच्चों को ये लड्डू बहुत ज्यादा पसन्द आते हैं,. ये बहुत कम समय में आसानी से बनाये जा सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Murmura Laddu
- लाई - 3 कप (80 ग्राम)
- गुड़ - बारीक टूटा हुआ 1 कप ( 260 ग्राम)
- घी - 1 छोटी चम्मच
विधि: How to make Murmura Laddu
लाई को कढ़ाई में डालकर मीडियम आग पर 2-3 मिनिट भून लीजिये और अलग प्याले में निकाल लीजिये, लाई क्रिस्प हो जायेगी.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, गैस मीडियम और धीमी रखिये, घी मेल्ट होने के बाद गुड़ डालिये और गुड़ को चलाते रहें जब तक कि गुड़ पूरी तरह से मेल्ट न हो जाय.

गुड़ मेल्ट होने पर गैस एकदम धीमी कर दीजिये और लाई को गुड़ के ऊपर डालिये और अच्छी तरह से गुड़ और लाई को मिला लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये और कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये.
एक प्याली में थोड़ा पानी ले लीजिये. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दीजिये, हाथ पर थोड़ा सा पानी लगाकर हाथ को गीला कर लीजिये, थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठा लीजिये और दोंनो हाथों से थोड़ा दबाव देते हुये गोल लड्डू बना लीजिये, बने लड्डू को प्लेट में रख दीजिये और सारे लड्डू इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
लाई के लड्डू बनकर तैयार हैं, बहुत अच्छे लड्डू बने हैं, लड्डू को 3-4 घंटे के के लिये खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क हो जायेंगे, अब लड्डू को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
- लाई के लड्डू के लिये गुड़ नरम और अच्छी वैराइटी का लीजिये. गुड़ और लाई का अनुपात सही रखें.
- गुड़ और लाई के मिश्रण को ज्यादा ठंडा न होने दें, हल्का गरम गरम में लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये.
Murmura Laddu Recipe video in Hindi
कमेंट (74)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Main aapki sabhi recipe bnane ki try krti hu .jab by mujhe much new recipe bnani hoti h aapki btai hui recipe dekhti hu..........bhuct achi banti h or mere husband ko by bhu pasand aati h.....yeh lai kya hoti h pls tell me......
निशा: सुप्रिया जी, लाई, puffed rice होते हैं. आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: शैली, बहुत बहुत धन्यवाद और बेबी को बहुत बहुत प्यार.
निशा: ऊषा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद
Stay Blessed
निशा: सोनम, जीरा, सोंफ, कलोंजी, मेथी, सोंफ (Cumin seeds, Fennel seeds, Nigella seeds, Fenugreek seeds, Mustard seeds) सारी चीजें बराबर बराबर ले लीजिये.
निशा: जैसमीन जी, अगर लाई के ऊपर गुड़ सख्त होकर जम गया है, तब गुड़ की चाशनी सही बनी थी, लेकिन वह ठंडा होने की वजह से लड्डू नहीं बनते, चाशनी बनने के बाद गैस धीमी रखें और लाई चाशनी में मिलायें, अच्छी तरह मिलने के बाद कढ़ाई गैस से उतारे और गरम गरम ही लड्डू बांधने शुरू कर दीजिये, बस इतना गरम न हो कि हाथ जल रहे हों, हाथ पर पानी अवश्य लगायें.
अगर लाई पर गुड़ गीला दिखाई दे रहा है तब चाशनी को थोड़ा और पकायें, इसके बाद लाई डालकर मिलाकर लड्डू बनायें.
निशा: कमल जीत जी, आपके कमेन्ट मुझे बहुत खुशी दे रहे हैं, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद और बेटे को प्यार
निशा: ज्योति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
I want to ask that when we will melt jaggery we have to add water or without water it will melt?
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया, गुड़ सोफ्ट है तब उसमें पानी डालने की आवश्यकता नहीं है, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर मेल्ट होने दीजिये, इसके बाद बारीक तोड़ा हुआ गुड़ डाल दीजिये और धीमी आग पर मेल्ट होने दीजिये, गुड़ के मेल्ट होना शुरू होने के बाद आग मीडियम कर दीजिये और गुड़ को पूरी तरह मेल्ट होने के बाद आग एकदम धीमी कर दीजिये, और लाई मिलाकर लड्डू बनाइये.
Murmura laddu are made without any butter or oil and are very tasty. Children are very fond of these laddus. These laddus can be made very easily in a short period of time.
Ingredients required for making puffed rice ladoo
Puffed rice (Laai) - 3 cup or 80 grams
Jaggery - 1 cup or 260 gram (Finely broken into pieces)
Ghee - 1 tsp
How to make uffed Rice Laddu
To make murmura ladoo, first we’ll roast the puffed rice on medium flame and take out the rice in a separate bowl, puffed rice will become crispy.
Heat a pan and add ghee to it, cook it on medium or low flame, once the ghee is melted, add jaggery. Stir constantly till the jaggery melts completely.
Once the jaggery is melted add puffed rice to it and cook on low flame. Keep stirring for sometime so that everything is thoroughly mixed. Turn off the flame. Remove the wok from the stove.
Keep the mixture aside and let it cool. Take some water in a bowl. Apply a little water on your hands. Pick up the mixture and roll it in a ball. Before making each ladoo, wet your hands.
Make all the laddus similarly. Put them in a plate.
Puffed rice ladoo are now ready to be served, this laddu is very tasty, keep the laddu in open for 3-4 hours, this will help it set. Now store the laddu in a container and enjoy eating for upto 2-3 months.
Suggestions :
Make sure the jaggery is of good quality and there is no dirt in it. The ratio of jaggery and puffed rice should be appropriate.
Puffed rice laddu are made best only when the mixture of jaggery and puffed rice is a little warm.