मुरमुरा लड्डू - Puffed Rice Sweet Balls recipe

मुरमुरा लड्डू के लड्डू बिना घी तेल से बने हुये लड्डू हैं और बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, बच्चों को ये लड्डू बहुत ज्यादा पसन्द आते हैं,. ये बहुत कम समय में आसानी से बनाये जा सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Murmura Laddu
- लाई - 3 कप (80 ग्राम)
- गुड़ - बारीक टूटा हुआ 1 कप ( 260 ग्राम)
- घी - 1 छोटी चम्मच
विधि: How to make Murmura Laddu
लाई को कढ़ाई में डालकर मीडियम आग पर 2-3 मिनिट भून लीजिये और अलग प्याले में निकाल लीजिये, लाई क्रिस्प हो जायेगी.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, गैस मीडियम और धीमी रखिये, घी मेल्ट होने के बाद गुड़ डालिये और गुड़ को चलाते रहें जब तक कि गुड़ पूरी तरह से मेल्ट न हो जाय.

गुड़ मेल्ट होने पर गैस एकदम धीमी कर दीजिये और लाई को गुड़ के ऊपर डालिये और अच्छी तरह से गुड़ और लाई को मिला लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये और कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये.
एक प्याली में थोड़ा पानी ले लीजिये. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दीजिये, हाथ पर थोड़ा सा पानी लगाकर हाथ को गीला कर लीजिये, थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठा लीजिये और दोंनो हाथों से थोड़ा दबाव देते हुये गोल लड्डू बना लीजिये, बने लड्डू को प्लेट में रख दीजिये और सारे लड्डू इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
लाई के लड्डू बनकर तैयार हैं, बहुत अच्छे लड्डू बने हैं, लड्डू को 3-4 घंटे के के लिये खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क हो जायेंगे, अब लड्डू को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
- लाई के लड्डू के लिये गुड़ नरम और अच्छी वैराइटी का लीजिये. गुड़ और लाई का अनुपात सही रखें.
- गुड़ और लाई के मिश्रण को ज्यादा ठंडा न होने दें, हल्का गरम गरम में लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये.
Murmura Laddu Recipe video in Hindi
कमेंट (74)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Also try this easy way to make a rice laddoo
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई.
#PUFFED_RICE_LADDOO_RECIPE
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कैलाश जी, रेसिपी में गुड़ और मुरमुरा दोंनों के मात्रा दी गई है, उस मात्रा से आप लड्डू बना कर ट्राई करें.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नमिता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. ये लड्डू चाशनी से बने होने के कारण हल्के से चिपचिपे होते हैं. आप इन लड्डू को 3-4 घंटे के के लिये खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क हो जायेंगे
Meri mammy ne aj yani makarsankrant k din murmure k laddu banaye PR laddu barabr bane hi nhi,tb Maine apki laddu recipe dekhi,ab nextime mai try krke dekhti hu..recipe batane k lite thanks..
निशा: वंदना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और मै आशा करती हूं कि आपके द्वारा बनाए गए लड्डू सभी को पसंद आए.
निशा: दीप्ति जी, 1.25 कप चीनी ले लीजिए.
plz tell me
निशा: दीप्ति जी, हां, बना सकती हैं.
निशा: शुभम जी, चीनी के साथ स्वीट लाई, स्वीट मुरमुरा रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर स्वीट मुरमुरा लिखकर रेसिपी लिख कर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: गजानन जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe apki recipes bahut pasand hai kafi sweet banani seekh li hai maine aur bahut achi bani hai. but iss recipe mein puffed rice kya hai mai samajh nhi pa rhi plz app mujhe bata do.
निशा: पिंडर जी, रैसिपी में लाई यूज की गई है उसे मुरमुरा भी कहते हैं, और इंगलिश में पफ राइस कहते हैं और मार्किट में आसानी से मिल जाते हैं.
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Murmurs laddu soooo testy.
I m also try murmura chivda. Both are very easy and testy...thanks so much.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: फरीदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji , kya ye laddo sugar s bhi bn skte h??
निशा: साक्षी जी हां अवश्य बन सकते हैं.
This is amazing!
Hi Nisha mam h r u? Mam this recipe is superb coz it takes no time.My husband likes murmure ladoo a lot.Whenever I make he appreciates me.All thnx to You.
निशा: पारुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya m ye laddu sugar ke sath bna sakti hu
निशा: मनीषा जी हां शुगर के साथ भी लड्डू बनाये जा सकते हैं.
I prepared murmura laddu but not able to form laddu it became dry where s the mistake I follwed ur procedure. ..
निशा: vinuthaji, अगर गुड़ की मात्रा कम हो तो लड्डू नहीं बन पाते या मिश्रण ठंडा हो जाय तो भी लड्डू नहीं बन पाते हैं. प्लीज वीडियो देखें और लड्डू बनायें ये बड़ी आसानी से बन जाते हैं.
mam 30 peaces k liye kitna kitna ratio rkhna hoga paai or gud kaa
Lai means?
mujhe murmura laddo bnane ke liye laayi kya hota hai.pls bataiye
I love your recipes. They are simple and clear step by step method.
I want to know if I can add roasted groundnuts or powder to this recipe?
Thanks
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki cooking method bhut achi h. Koi bhi bana sakta h. Ladoo bhut ache bane.
Thanx
निशा: ऊषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपशिखा जी, गुड़ या तो ठंडा हो जाय या कम हो तब ही लड्डू नहीं बंध पाते.