मुरमुरा लड्डू - Puffed Rice Sweet Balls recipe

मुरमुरा लड्डू के लड्डू बिना घी तेल से बने हुये लड्डू हैं और बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, बच्चों को ये लड्डू बहुत ज्यादा पसन्द आते हैं,. ये बहुत कम समय में आसानी से बनाये जा सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Murmura Laddu
- लाई - 3 कप (80 ग्राम)
- गुड़ - बारीक टूटा हुआ 1 कप ( 260 ग्राम)
- घी - 1 छोटी चम्मच
विधि: How to make Murmura Laddu
लाई को कढ़ाई में डालकर मीडियम आग पर 2-3 मिनिट भून लीजिये और अलग प्याले में निकाल लीजिये, लाई क्रिस्प हो जायेगी.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, गैस मीडियम और धीमी रखिये, घी मेल्ट होने के बाद गुड़ डालिये और गुड़ को चलाते रहें जब तक कि गुड़ पूरी तरह से मेल्ट न हो जाय.

गुड़ मेल्ट होने पर गैस एकदम धीमी कर दीजिये और लाई को गुड़ के ऊपर डालिये और अच्छी तरह से गुड़ और लाई को मिला लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये और कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये.
एक प्याली में थोड़ा पानी ले लीजिये. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दीजिये, हाथ पर थोड़ा सा पानी लगाकर हाथ को गीला कर लीजिये, थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठा लीजिये और दोंनो हाथों से थोड़ा दबाव देते हुये गोल लड्डू बना लीजिये, बने लड्डू को प्लेट में रख दीजिये और सारे लड्डू इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
लाई के लड्डू बनकर तैयार हैं, बहुत अच्छे लड्डू बने हैं, लड्डू को 3-4 घंटे के के लिये खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क हो जायेंगे, अब लड्डू को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
- लाई के लड्डू के लिये गुड़ नरम और अच्छी वैराइटी का लीजिये. गुड़ और लाई का अनुपात सही रखें.
- गुड़ और लाई के मिश्रण को ज्यादा ठंडा न होने दें, हल्का गरम गरम में लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये.
Murmura Laddu Recipe video in Hindi
कमेंट (74)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीक्षा जी, गुड़ की मात्रा कम होने पर भी एसा हो सकता है, गुड़ लाई को बांध नहीं पाता.
निशा: अर्चना जी, आपने मुरमुरा लड्डू के बारे में पूंछा है, ये गुड़ से ही बने है और रेसिपी में पूरा माप दिया है, वीडियो भी चल रहा है, आपको कहां प्रोब्लम आ रही है.
निशा: अर्चना जी, हां ये लड्डू गुड़ की चाशनी के ही बनते हैं.
निशा: एलिजा, खाने वाला अच्छा गुड़ कोई भी यूज कर सकते हैं.
i was searching for this recipie since long
mera ek question h kya hum cake ko baati banane wale owen me bake kar sakte h kya?
please reply fast.
निशा: मोनिका जी हां केक को बाटी ओवन में बेक किया जा सकता है.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी, गर्मी के मौसम में गुड़ नहीं खाया जाता, गुड़ गरम होता है, इस समय ठंडी चीजें खायें तो गरमी से राहत रहेगी.
can i make these laddoos using sugar also..
how can i?
plz reply....
निशा: माधुरी जी, सुगर के साथ स्वीट लाई, स्वीट मुरमुरा रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर स्वीट मुरमुरा लिखकर रेसिपी लिख कर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नेहा जी, हां अवश्य मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
ladoo banate waqt murmure haathoo me chipakte hai aur bikhar jaate hai....kripya koi upaay bataye
निशा: कविता जी, हाथ पर थोड़ा पानी लगाइये और लड्डू बांध लीजिये, लड्डू नहीं बिखरेंगे.
निशा: नेहा, हम जल्दी ही ये रैसिपी डालने की कोशिश करेंगे.
निशा: नेहा, ये लड्डू आप जल्दी ही देख सकेंगी, धन्यवाद.
निशा: नेहा, वीडियो बिलकुल अच्छी तरह चल रहा है, कैसी भी कोई प्रोब्लम नहीं है.
निशा: नेहा, अभी वीडियो चल रहा है, हो सकता है उस समय कोई प्रोब्लम हो गई हो.
निशा: नेहा, रामदाना लड्डू रेसिपी मेरे यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है, प्लीज उसे आप देख लीजिये, धन्यवाद.
निशा: सोनम आपका कमेन्ट मुरमुरा लड्डू पर है, इसमें सोंफ और कलोजी कुछ भी नहीं डाला गया है.
निशा: विनीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.