कुरकुरी तिल चिक्की - Crispy Til Chikki Recipe

सर्दियों में तिल से बनी चिक्की, पट्टी, लड्डू हम सभी को पसंद आतीं हैं. कुरकुरी तिल की चिक्की गजक की तरह ही कुरकुरी और बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.
Read - Crispy Til Chikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Crispy Til Chikki Recipe
- तिल - 1 कप (150 ग्राम)
- चीनी - 1 कप (230 ग्राम)
- घी - 2-3 टेबल स्पून
- काजू - 20-25
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून (25-30)
- छोटी इलाइची - 7-8
विधि: - How to make Crispy Til Chikki Recipe
सबसे पहले इसे बनाने की सारी तैयारियां कर लीजिये. चिक्की गैस से उतारते ही तुरंत बेलकर काटना होता है. यदि इसमें देर हुई तो चिक्की कढाही में ही जम सकती है.
काजू को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये. पिस्ते को लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिये. इलाइची को छील कर दाने निकाल लीजिये.
बोर्ड या प्लेट जिसके ऊपर चिक्की बनायेंगे, उसके ऊपर घी डालकर चिकना कीजिये.
भारी तले की कढ़ाई को गरम कीजिये, तिल कढ़ाई में डालिये , मीडियम और धीमी आग पर तिल को लगातार चलाते हुये, तिल को फूलने तक और हल्के सा कलर चेन्ज होने तक भून लीजिये. भुने तिल को अलग प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल दीजिये, घी मेल्ट होने दीजिये, अब चीनी डालिये और मीडियम धीमी गैस पर, लगातार चलाते हुये चीनी को मेल्ट होने दीजिये, चीनी पूरी तरह से मेल्ट होने के बाद, गैस बन्द कर दीजिये और भुने तिल मेल्ट हुई चीनी में डाल दीजिये, कटे हुये काजू और पिस्ते और इलाइची के दाने डाल कर सारी चीजों के मिक्स होने तक मिक्स कर लीजिये. याद रखिये गैस मीडियम धीमी रखनी है. यदि गैस तेज होगी तो चीनी पिघलने के बजाय जल भी सकती है.
मिश्रण को चिकने किये बोर्ड पर डाल लीजिये और बेलन पर घी लगाकर मिश्रण को पतला बेल लीजिये, तुरन्त पिज्जा कटर या चाकू से काटने के निशान लगा दीजिये और ठंडी होने पर चिक्की के टुकड़े अलग कर लीजिये और प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
बहुत अच्छी क्रिस्पी तिल चिक्की बनकर तैयार है, तिल चिक्की को 1 घंटे के लिये खुले हवा में छोड़ दीजिये, अब एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
- तिल को भूनते समय ध्यान रखें, तिल थोड़े भी ज्यादा भुन जायेंग तो वे कढ़वे हो जायेंगे.
- चाशनी बनाते समय भी पूरा ध्यान रखना है, चीनी पूरी तरह मेल्ट होने के बाद गैस तुरन्त बन्द कर दीजिये, चाशनी को और पकाने वह कड़वी हो सकती है.
- तिल चिक्की में ड्राई फ्रूट अपने पसन्द के अनुसार जो चाहें डाले जा सकते हैं, और कम ज्यादा भी कर सकते हैं.
कमेंट (38)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हिना, गुड़ की मुंगफली की चिक्की वेबसाइट पर उपलब्ध है, लेकिन ये उतनी क्रिस्पी नहीं होती, गुड़ के साथ चीनी को केरेमेलाइज करके डाला जाय तो चिक्की क्रिस्पी बनती है.
main apne wife ko ye jaroor banane ko hahunga
I tried this recipe yesterday on occasion of til chaturthi vrat n it turned vry vry tasty...everybody appreciated ....I added kesar too..all credit goes to u...thanx again.anybody can gt motivated for cookin just by reading ur recipes..
निशा: गोल्डी जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी हां हल्की गरम रहने पर इसे रोल किया जा सकता है.
"Happy Makar Sakranti"!! Excellent recipe nishaji, i have tried til chikki first time, till piece cutting it was good, but when i was taking out from the board, lots of strands/threads in pieces coming out, why this happen nishaji? Please tell me, thanks for sharing this recipe with us. Warm regards, Shweta
निशा: श्वेता जी, बोर्ड को घी या तेल लगाकर चिकना अवश्य कीजिये, और तिल चिक्की बेल कर कट के निशान लगा कर छोड़ दीजिये, ठंडी होने पर तिल चिक्की निकालिये, बहुत अच्छी तरह तिल चिक्की निकलेगी.
निशा: हिना, गुड़ तिल की पट्टी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर गुड़ तिल पट्टी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं. आप मेरे यू ट्यूब चैनल पर गुड़ तिल मेवा की बर्फी देख सकती हैं,प्लीज आप इन्हैं जल्दी से देख लीजिये, बहुत बहुत धन्यवाद, और कुछ अलग हो तो बताइये मैं बनाऊंगी.
Everyone likes to eat dishes made from sesame seeds during the winter season. Crispy sesame seed chikki is as crispy and delicious as gajak. It takes very little time to make this chikki.
Ingredients for crispy sesame seed chikki
Sesame seeds (Til) - 1 cup or 150 grams
Sugar (Cheeni) - 1 cup or 230 grams
Ghee - 2 to 3 tbsp
Cashew nuts (Kaju) - 20 to 25
Pistachios (Pista) - 1 tbsp (25 - 30)
Green cardamom (Chhoti elaichi) - 7 to 8
How to make crispy sesame seed chikki
Collect all the things beforehand. Roll out the chikki as soon as you remove the wok from the flame. If you delay in rolling out the mixture, then the mixture will have a thick consistency and will freeze.
Cut the cashews into tiny pieces. Also cut the pistachios into thin slices. Peel of the cardamom and remove the seeds.
Apply ghee on the rolling board to make it smooth.
Heat a heavy bottomed pan, add sesame seeds in preheated pan for roasting, Stir constantly on medium flame and roast until seeds get little brown in colour and pop up. Now take out the sesame seeds in a plate.
Add oil to a pan. Once the ghee is melted, add sugar to it. Stir constantly and let the sugar melt on medium flame. Once the sugar is completely melted turn off the flame. Now add the roasted sesame seeds to the pan. Add cashew nuts, pistachios and cardamom seeds to it.
Keep stirring till everything is thoroughly mixed. Make sure to cook it on medium flame. If you will cook on high flame then instead of melting, the sugar will burn.
Pour the mixture over the board and roll it using a rolling pin. Apply oil on the rolling pin as well and roll it out thin. Cut it into pieces using a pizza cutter or a knife. Once the chikki is cool, separate the pieces and take it out in a plate.
Crispy sesame seed chikki is now ready. This chikki is very tasty. Keep it aside for an hour and let it cool. Once the sesame chikki gets cool store it in a container and enjoy it for up to 2-3 months.
Suggestions :
Be careful while roasting the sesame seeds, don’t over cook the sesame seeds as they will turn bitter in taste.
Be alert while preparing the syrup, once the sugar is melted turn off the flame, the syrup will taste bitter if overcooked.
You can add dry fruits as per your choice.