कुरकुरी तिल चिक्की - Crispy Til Chikki Recipe

सर्दियों में तिल से बनी चिक्की, पट्टी, लड्डू हम सभी को पसंद आतीं हैं. कुरकुरी तिल की चिक्की गजक की तरह ही कुरकुरी और बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.
Read - Crispy Til Chikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Crispy Til Chikki Recipe
- तिल - 1 कप (150 ग्राम)
- चीनी - 1 कप (230 ग्राम)
- घी - 2-3 टेबल स्पून
- काजू - 20-25
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून (25-30)
- छोटी इलाइची - 7-8
विधि: - How to make Crispy Til Chikki Recipe
सबसे पहले इसे बनाने की सारी तैयारियां कर लीजिये. चिक्की गैस से उतारते ही तुरंत बेलकर काटना होता है. यदि इसमें देर हुई तो चिक्की कढाही में ही जम सकती है.
काजू को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये. पिस्ते को लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिये. इलाइची को छील कर दाने निकाल लीजिये.
बोर्ड या प्लेट जिसके ऊपर चिक्की बनायेंगे, उसके ऊपर घी डालकर चिकना कीजिये.
भारी तले की कढ़ाई को गरम कीजिये, तिल कढ़ाई में डालिये , मीडियम और धीमी आग पर तिल को लगातार चलाते हुये, तिल को फूलने तक और हल्के सा कलर चेन्ज होने तक भून लीजिये. भुने तिल को अलग प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल दीजिये, घी मेल्ट होने दीजिये, अब चीनी डालिये और मीडियम धीमी गैस पर, लगातार चलाते हुये चीनी को मेल्ट होने दीजिये, चीनी पूरी तरह से मेल्ट होने के बाद, गैस बन्द कर दीजिये और भुने तिल मेल्ट हुई चीनी में डाल दीजिये, कटे हुये काजू और पिस्ते और इलाइची के दाने डाल कर सारी चीजों के मिक्स होने तक मिक्स कर लीजिये. याद रखिये गैस मीडियम धीमी रखनी है. यदि गैस तेज होगी तो चीनी पिघलने के बजाय जल भी सकती है.
मिश्रण को चिकने किये बोर्ड पर डाल लीजिये और बेलन पर घी लगाकर मिश्रण को पतला बेल लीजिये, तुरन्त पिज्जा कटर या चाकू से काटने के निशान लगा दीजिये और ठंडी होने पर चिक्की के टुकड़े अलग कर लीजिये और प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
बहुत अच्छी क्रिस्पी तिल चिक्की बनकर तैयार है, तिल चिक्की को 1 घंटे के लिये खुले हवा में छोड़ दीजिये, अब एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
- तिल को भूनते समय ध्यान रखें, तिल थोड़े भी ज्यादा भुन जायेंग तो वे कढ़वे हो जायेंगे.
- चाशनी बनाते समय भी पूरा ध्यान रखना है, चीनी पूरी तरह मेल्ट होने के बाद गैस तुरन्त बन्द कर दीजिये, चाशनी को और पकाने वह कड़वी हो सकती है.
- तिल चिक्की में ड्राई फ्रूट अपने पसन्द के अनुसार जो चाहें डाले जा सकते हैं, और कम ज्यादा भी कर सकते हैं.
कमेंट (38)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Namaskar ;
Laajwaab recipe ke lye dhanyavaad .Kripaya yh bhi batayen ki til bhoonane ke baad kyo mota mota peesana achchha hoga .Kya is se taste mein farak padega .
निशा: नरेन जी, आप तिल को जैसे चाहें उपयोग में ला सकते हैं. दोनों ही तरह से इसका स्वाद बरकरार रहेगा.
Namaskar;
Aap ki batayi reciepe hamare pure pariwar dwara pasand va proyog ki jaati hai. Kripya batayen ki is Til chikki ke liye cheeni melt hone ke kitni der tak pakaani hai ;taaki kachchi na reh jaye .
निशा: नरेन जी, चीनी को पूरी तरह पिघल जाने तक ही पकाना है.
निशा: मेनका जी, मुझे खुशी है की आपने ये रेसिपी बनाई और रेसिपी बहुत अच्छी बनी. धन्यवाद.
Recipe of Til Chikki told by u is very easy, tasty n crispy.....thank you very much.
निशा: नीता जी, रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विथी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Main aapki kafhi recipes try kar chuki hon.sbhi theek b bani h and pasand b ki gyi h.mujhe aapse ye puchna h ki oats gluten free hote h ya nhi . mere bête ko wheat allergy h. Packing wale oats k baare m doubt h.plz btaye .
निशा: तजिन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद. वैसे तो ओट्स ग्लूटेन फ्री होते हैं, लेकिन इनमें avenin पाया जाता है जोकि ग्लूटेन से मिलता जुलता है. अगर ओट्स गेहूं और अन्य अनाजों की जगह ही उगाया गया हो, तो यह बाकी अनाजों से कन्टेमिनेटिड भी हो सकता है.
निशा: नीलम जी, घी के पिघलने के बाद चीनी डालिए और इसे मध्यम धीमी आंच पर लगातार चलाते रहिए, कुछ मिनिटों में ये मेल्ट हो जाएगी.
निशा: अनिल जी, हां आप गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. चीनी के बराबर ही गुड़ ले लीजिए.
निशा: मीना जी, इसमें पानी नही डाला जाता.
निशा: करूणा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिषेक जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
thank uu soooo much aunty....
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, चीनी को घी में मेल्ट करना है और चीनी पूरी तरह से मेल्ट होने के बाद, गैस बन्द कर दीजिये और भुने तिल मेल्ट हुई चीनी में डाल दीजिये,
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you
निशा: लक्ष्मी, चीनी में पानी नहीं डालना हैं. उरद की दाल की पिन्नी बनाने की कोशिश करती हूँ.
Thank you very much for such a super easy and delicious recipe. I visit your website almost daily. If you can add a "Related/Similar recipe" section to the sidebar on each recipe page than users like me can sail smoothly through your site.
Regards,
Rajendra
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया,आपने इतनी अच्छी चिक्की बनाई बहुत बहुत धन्यवाद. तिल गरम होते हैं इसलिये इन्हैं गरमी के दिनों में नहीं खाया जाता, और ये 6 महिने से भी अधिक में भी बिलकुल खराब नहीं होती, लेकिन इसे एअर टाइट पैक करके रखना होता है क्यों कि नमी आने से ये सोफ्ट हो जाती हैं और वह स्वाद नहीं मिल पाता.
निशा: स्वाति जी, आप पानी पूरी के बारे में पूंछ रही हैं,उन्हैं क्रिस्पी होने तक तलेंगी तो वे क्रिस्पी ही रहेंगी, प्लीज रेसिपी का वीडियो देख लीजिये, सारी प्रोब्लम सोल्ब हो जायेंगी.
kya shakkar ke sthan par gur(jaggery) ka proyog kar sakte hai?
निशा: कविता, वेबसाइट पर गुड़ की चिक्की भी हमने बनाई है, लेकिन वो इतनी क्रिस्प नहीं बनती हैं, सर्च बटन तिल चिक्की लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सोनियां जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.