मोल्डेड चॉकलेट - Molded chocolate Candy (how to make molded chocolate at home)

📅 18 जनवरी 2013 👁 5.8 लाख बार देखी गई 💬 200 कमेंट ★ 3.3 (9078)


बच्चों और यंग जनरेशन को चॉकलेट बहुत पसन्द आती हैं. चॉकलेट कई प्रकार की होती हैं, मोल्डेड चॉकलेट, कोटेड चॉकलेट, लेयर्ड चॉकलेट, फिल्ड चॉकलेट और चॉकलेट क्लस्टर . चाकलेट बनाने की सीरीज में आज हम मोल्डेड चॉकलेट बनाते हैं.

Read: Molded chocolate Candy in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Molded chocolate Candy

  • डार्क कम्पाउन्ड - 500 ग्राम
  • व्हाइट कम्पाउन्ड - 250 ग्राम
  • काजू - 2 -3 टेबल स्पून
  •  बादाम - 2 - 3 टेबल स्पून
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • अखरोट - 10-12 टेबल स्पून
  • चॉकलेट मोल्ड्स

विधि - How to make Molded chocolate Candy


चॉकलेट डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड को पिघला कर बनाई जाती है. इसके लिये सबसे पहले हमें डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड के छोटे छोटे टुकड़े करने होंगे
सबसे पहले डार्क कम्पाउन्ड (Dark compound) और व्हाइट कम्पाउन्ड (White Compound) को चाकू से काट कर बारीक कर लीजिये या पोलिथिन में रैप करके किसी भारी चीज से तोड़ कर बारीक लीजिये, और अलग अलग प्याले में रख लीजिये.

चॉकलेट को मेल्ट कीजिये - How to melt Chocolate Compounds
चॉकलेट को 2 तरीके से मेल्ट कर करते हैं. डबल बायलर के द्वारा और माइक्रोवेव में. माइक्रोवेव में चॉकलेट बहुत जल्द मैल्ट हो जाती है, लेकिन डबल बायलर में चॉकलेट थोड़ी देर से मेल्ट होती हैं.


डबल बायलर में चॉकलेट मेल्ट कर लीजिये - Melt Chocolate in Double Boiler
2 भगोने इस तरह के ले लीजिये जिनके ऊपर 2 प्याले चॉकलेट भर कर मेल्ट करने रख सकें, भगोने में 1 - 1 1/2 कप पानी डालकर धीमी फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये और ऊपर चॉकलेट भरे प्याले रख दीजिये, जैसे ही चॉकलेट पिघलना शुरू हो जाय चॉकलेट को चम्मच से अच्छी तरह चला दीजिये, आग हमेशा धीमी ही रखें, चॉकलेट बहुत ही सेन्सटिव होती है, थोड़ी सी भी अधिक हीट लगने से चॉकलेट ओवर हीट हो जाती है. धीमी गैस पर चॉकलेट को थोड़ी थोड़ी थोड़ी देर में अच्छी तरह चलाते हुये चॉकलेट को पूरी तरह मेल्ट होने तक पिघला लीजिये.

मेल्ट की हुई चॉकलेट गरम पानी के बर्तन से उतार कर किसी कपड़े के ऊपर रख लीजिये, ताकि प्याले में नीचे की ओर जो नमी है वह कपड़ा शोक लेगा. चॉकलेट को थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये. चॉकलेट को चम्मच से लगातार चलाते हुये 1-2 मिनिट तक एसे ही रहने दें चॉकलेट ठंडी हो जायेगी या मेल्टेड चॉकलेट में थोड़ी सा अनमेल्टेड चॉकलेट डाल दें और मिक्स कर दीजिये, चॉकलेट इस तरह से जल्दी ठंडी हो जायेगी.


चॉकलेट को मोल्ड कीजिये - Molding Chocolate Candy

चॉकलेट को जिस तरह के मोल्ड में डाल देंगे उसी तरह की चॉकलेट बन कर तैयार हो जायेगी. मोल्ड जिसमें चॉकलेट को मोल्ड करना चाहते हैं, उसे ले लीजिये वह एकदम सूखा होना चाहिये, मोल्ड पर किसी भी प्रकार की नमी न हो. मेल्टेड चॉकलेट को मोल्ड में चम्मच की सहायता से भर लीजिये, मोल्ड के सारे खांचे भर कर तैयार कर लीजिये. चॉकलेट भरे मोल्ड को दोंनो ओर से पकड़ कर थोड़ा खटखटा लीजिये ताकि चॉकलेट के नीचे से एअर बबल निकल जायं. चॉकलेट भरे हुये मोल्ड को 5 -10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकाले और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, रबर के मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. चॉकलेट बनकर तैयार हैं.


डार्क और व्हाइट मिक्स चॉकलेट - Dark and White Mixed Chocolates

अपना मनपसन्द मोल्ड ले लीजिये, मोल्ड एक दम सूखा हुआ होना चाहिये. पहले व्हाइट मेल्टेड चोकलेट थोड़ी थोड़ी मोल्ड के खाचों में डाल दीजिये, सारे मोल्ड के खाने में थोड़ी थोड़ी व्हाइट चॉकलेट भर लीजिये. अब व्हाइट चॉकलेट को वापस गरम पानी के ऊपर रख दीजिये और डार्क मेल्टैड चॉकलेट को इन खानों में भरिये, खानों को थोड़ा थोड़ा खाली रहने दीजिये, सारे खाने भर कर तैयार कर लीजिये. अब डार्क चॉकलेट को वापस गरम पानी के ऊपर रख दीजिये और व्हाइट चॉकलेट थोड़ी थोड़ी खाचों में डालिये, खाचें पूरे भर जायं, सारे खानों में व्हाइट चॉकलेट डालकर भर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे की एअर निकल जाय, और चॉकलेट एक जैसी भी हो जायेगी. मोल्ड को 5-10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकाले और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, फ्लेक्सिब्ल मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. मिक्स्ड कलर चॉकलेट तैयार हैं.


ड्राई फ्रूट चॉकलेट - Nutty Molded Chocolate

थोड़ा सा बड़े खाने वाला मोल्ड ले लीजिये, मोल्ड एकदम सूखा और साफ हो, डार्क मेल्टेड चॉकलेट मोल्ड में थोड़ी थोड़ी डाल दीजिये, चॉकलेट आधा खाने से कम भरें, सारे खाने भरकर तैयार कर लीजिये. अब कुछ खानों में चॉकलेट के बीच में आधा अखरोट और कुछ खानों में बादाम डाल दीजिये, ऊपर से और चॉकलेट डालकर खाने को पूरा भर दीजिये, सारे खाने के ड्राई फ्रूट के ऊपर चॉकलेट भर कर तैयार कर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे की एअर निकाल दीजिये, और चॉकलेट एक जैसी भी हो जायेगी. मोल्ड को 5-10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकालिये और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, रबर के मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. अखरोट और बादाम चॉकलेट तैयार हैं.


काजू, किशमिश और बटर स्काच चॉकलेट - Resin and Butterscotch Chocolate

चॉकलेट थोडे मीठे फ्लेवर में बना लीजिये: डार्क चॉकलेट में थोड़ी सी यानि 2 - 3 टेबल स्पून बारीक की हुई व्हाइट चॉकलेट डाल दीजिये, व्हाइट चॉकलेट ज्यादा मीठी होने के कारण, उसको मिलाने से ये चॉकलेट थोड़ी मीठी तैयार होगी. दोंनो चॉकलेट एक साथ मिलाकर मेल्ट कर लीजिये, मेल्टेड चॉकलेट का बर्तन उतार कर किसी कपड़े पर रख लीजिये, मोल्ड जिसमें आप चॉकलेट भरना चाह रहे हैं ले लीजिये, उसमें थोड़ी थोड़ी चॉकलेट भर लीजिये, बीच में एक एक काजू रखिये, और ऊपर से ढकते हुये मेल्टेड चॉकलेट डालकर मोल्ड को भर लीजिये. किशमिश की चॉकलेट के लिये, थोड़ी चॉकलेट खाने में डालकर भर लीजिये और अब बीच में 2 या 3 किशमिश रख लीजिये ऊपर से मेल्टेड चॉकलेट डालकर खाने भर लीजिये इसी प्रकार बटर स्काच के लिये, पहले थोड़ी चॉकलेट खाने में डालें और 2-3 बटर स्काच के टुकड़े डालकर सारे खांचे भर कर तैयार कर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे से एअर निकाल दीजिये. मोल्ड को 5 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये. चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगीं. मोल्ड को फ्रीजर से निकालिये और प्लेट के ऊपर उलटा रखकर पैट कर लीजिये. ड्राई फ्रूट मोल्डेड चॉकलेट तैयार है.


बहुत ही अच्छी अच्छी चॉकलेट बन कर तैयार है, आप खाइये और बच्चों को खिलाइये. चॉकलेट के आकार की रैपिंग शीट काट कर चॉकलेट को रैप करके रख सकते हैं.

किसी को गिफ्ट करना चाहते हैं तो बाजार से सुन्दर सी बास्केट या बोक्स लाकर चॉकलेट रैप करके उसमें रखिये और गिफ्ट कर दीजिये. आपके हाथों की बनी चॉकलेट आप जिसको भी देंगें उसे बहुत पसन्द आयेंगी.

Molded chocolate Candy video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (9078 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (200)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sneha
don't we need to grease mould with butter before pouring the batter of chocolate?
निशा:स्नेहा, चोकलेट मोल्ड को ग्रीज करने की आवश्यकता नहीं है.
navya
Wht is d method for Rum choclates ?
प्रतीक मिश्र
डेरी मिल्क सरीखी बाजारू चोकलेट में मुख्यतः प्रोसेस्ड वनस्पति और आर्टिफीशियल फ्लेवर होता है। उसमे असली चोकलेट नहीं होती या सिर्फ नाममात्र की होती है।
rupali
mam dark compound thoda kadva hota hai kya? appne jaise dark compound se chocolate banaya to kadva to nahi hoga na plz madam hume batye.
निशा: रुपाली, डार्क कम्पाउन्ड उतना मीठा नहीं होता, थोड़ी सी कड़वाहट होती है,अगर आप मीठी चौकलेट पसन्द करती हैं तो आप सेमी स्वीट चौकलेट डार्क कम्पाउन्ड ले सकती हैं या उसमें व्हाइट स्वीट चौकलेट मिक्स की जा सकती हैं.
rupali
thanks................i just love ur receipe,...............................mujhe janna hai ki agrar hum dark & milk compound kharith hte hai to aada banakar rakhane par wo packet kharab to nahi hota na?


निशा; रुपाली, उसका साल भर भी कुछ खराब नहीं होता, उसे सूखी और डार्क जगह पर रखें.
prateek
Mam,
How to melt chocolate compound in microwave. what are the settings?
निशा: प्रतीक, चौकलेट कम्पाउन्ड को माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान पर ही मेल्ट किया जा सकता है, चौकलेट कम्पाउन्ड को बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये, माइक्रोवेव सेफ प्याले में रखिये, 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, प्याला बाहर निकाल कर, चौकलेट को चम्मच से अच्छी तरह चलाइये, इसके बाद 20 सेकिन्ड कीजिये, और चलाइये, 10 से. थोड़ा समय देकर पूरी तरह मेल्ट होने तक चौकलेट को मेल्ट कर लेते हैं.
mayur
But how to make choclate.
Rashmi jha
Hello Nisha ji,
Hume white compound or dark compund kis shop pe available hogi
निशा: रश्मी जी, ये कम्पाउन्ड उन दुकानों पर मिलते हैं, जो चौकलेट और केन्डी के होल सेलर होते हैं, दिल्ली में ये करोल बाग और पुरानी दिल्ली में मिल जाते हैं.
priyaanka
Nishaji can i get ur contact no.please????
nitu kour
namaste nisha ji humne jo mysore pak banaya tha wo kadak nahi ho rahi hai

kaya aap hume bata sakte hain ke kaise uuse kadak kare date 23-12-13
time:04:00 pm
निशा: नीतू जी मैसूर पाक को थोड़ा और पका लिया जाता तो वह क्रिस्पी बनता.
gauri
निशाजी, क्या हम चॉकलेट या कोको पाउडर से चॉकलेट रेसेपी बना सकते हैं ?
निशा: चौकलेट कम्पाउन्ड से ये चौकलेट बनी है, कोको पाउडर से अच्छी चौकलेट नहीं बन पाती.
fofo khan .
Wow wow main din main das ya zida ya barbar yehi
Aap ka programme dekti hon thnxxxx.
again nishamadulika .com.
निशा: fofo जी आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
anjali
Thanks mam maine chocolate banaye bahut achchi bani but bacha hua chocolate compund maine fridge me rakh diya fir next time jab maine chocolate banaye to vo theek se melt hi nahi hui.kya hume baki ka compund fridge me nahi rakhna hai bahar hi rakhe bataye pls.aur packet kholne ke bad kitne din rakh sakte hai?
निशा: अंजली जी, चौकलेट को बाहर ही रखा जा सकता है लेकिन फ्रिज में रखने पर भी चौकलेट खराब नहीं होती, चौकलेट को 1 साल तक आसानी से रखा जा सकता है.
Shilpa
chocolates are very good nisha
anjali
Hello mam
Mujhe thodi meethi chocolate banani hai usme kitni dark compund aur kitni white compound mix karege pls jaldi reply kare mai saman le aaye hu mujhe chocolate banai hai.
निशा: अंजली जी आप दोंनो चोकलेट बराबर बराबर ले कर मिक्स कर लीजिये.
AmyK
Choclate compound aapko store18 mei mil jayega aur moulds aatta market se mil jayenge ya fir indira market. Simple plastic ones are nearly of abt 50 rs and silicone ones for 150 or above..
anjali
Thank u so much....mei bhi chocolate try karungi.
Laxmi Chauhan
Namaste Nisha Mam,
I tried this recipe. It is too good. But I wanted to know the receipe of chocolate by coco powder and milk powder. Also tell the sugar used in this should be powdered or not. Cream/butter should be used or not. Pl. Mam reple asap
निशा: लक्ष्मी, धन्यवाद, मैं कोशिश करूंगी.
mansi
pls help .yetserday i had made choclates with coco powder ,as checked its batter becomes thin ,so advice me how to make it thick ,so it can be freezed to form choclates
निशा: मानसी, इसे थिक करने के लिये मिल्क पाउडर डाला जा सकता है.
neha gera
Hi mam thank u 4 this recipe. Bt chocolate thodi kadvi thi.kya karun. Dark compound ko melt karke molds may daal diya aur wi burn b nai hui phir b kafvi thi
निशा: नेहा, आप इसमें आधा डार्क कम्पाउन्ड और आधा व्हाइट कम्पाउन्ड यानि कि स्वीट चौकलेट लीजिये, चौकलेट मीठी बनेगी.
Shraddha Dev
Hello Nishaji,
Thanks for your simple explanation of chocolates.I always try your recipes and all of them gives yummee test:) . I made chocolate as per your instruction,I found it very good.But, I have one issue, after solidification and bringing it out of freeze ,my chocolates start to catch moisture. It happen for 2-3 times but I am unable to find solution.
I kindly request to provide some solution to come out of this.

Thanks and Regards,
Shraddha
निशा: श्रध्दा, चौकलेट को रैप करके रखते हैं, और अधिक गर्मी में चौकलेट मेल्ट होती हैं. फ्रिज से कोई भी चीज बाहर आकर मोइसच्योर पकडती है.
shwetnisha wasnik
thanks a lot . nishaji aapki recipe bahot useful hai.
Meenu jain
Dear nisha ji your way of explaining is superb today i made excellent chocolates thanks
Rashmi Pathak
How to prepare dark & white compound
R. Nagasri
Respected Madam
I respect and acknowledge your contribution for knowledge sharing with us. I like the receipe which you prepared. My children love chocolates. satisfy our elders with respect to tasty and healthy food. Thank you very much.
thanks a lot
निशा: नागश्री जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
charu
ek aur question hai kya ice k liye use hone wali tray aur moulds use kar sakte hain chocolate moulds ki jagah
निशा: चारू जी हां किया जा सकते हैं.
charu
hello nisha ji, kaisi hain aap? mam kya dark compound ki bitterness bina meetha badhaye kam ki ja sakti hai? jaise dairy milk etc. hoti hain
kanak darda
Respected Madam
I respect and acknowledge your contribution for knowledge sharing with younger ge neration like us. It asssit us to satisfy our elders with respect to tasty and healthy food.
thanks a lot.

निशा: कलक, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Poonam Dedhia
Can i use Morde chocolate instead of compound....will it give the same results
निशा: पूनम, मोर्डे कम्पनी है, इसके डार्क चौकलेट कम्पाउन्ड या व्हाइट चौकलेट कम्पाउन्ड कोई भी यूज कर सकते हैं.
pooja
mam plz tel me how to increase the weight of chocolates.?
निशा: पूजा, मुझे ये सवाल नहीं समझ आ रहा है.