मोल्डेड चॉकलेट - Molded chocolate Candy (how to make molded chocolate at home)

📅 18 जनवरी 2013 👁 5.8 लाख बार देखी गई 💬 200 कमेंट ★ 3.3 (9078)


बच्चों और यंग जनरेशन को चॉकलेट बहुत पसन्द आती हैं. चॉकलेट कई प्रकार की होती हैं, मोल्डेड चॉकलेट, कोटेड चॉकलेट, लेयर्ड चॉकलेट, फिल्ड चॉकलेट और चॉकलेट क्लस्टर . चाकलेट बनाने की सीरीज में आज हम मोल्डेड चॉकलेट बनाते हैं.

Read: Molded chocolate Candy in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Molded chocolate Candy

  • डार्क कम्पाउन्ड - 500 ग्राम
  • व्हाइट कम्पाउन्ड - 250 ग्राम
  • काजू - 2 -3 टेबल स्पून
  •  बादाम - 2 - 3 टेबल स्पून
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • अखरोट - 10-12 टेबल स्पून
  • चॉकलेट मोल्ड्स

विधि - How to make Molded chocolate Candy


चॉकलेट डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड को पिघला कर बनाई जाती है. इसके लिये सबसे पहले हमें डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड के छोटे छोटे टुकड़े करने होंगे
सबसे पहले डार्क कम्पाउन्ड (Dark compound) और व्हाइट कम्पाउन्ड (White Compound) को चाकू से काट कर बारीक कर लीजिये या पोलिथिन में रैप करके किसी भारी चीज से तोड़ कर बारीक लीजिये, और अलग अलग प्याले में रख लीजिये.

चॉकलेट को मेल्ट कीजिये - How to melt Chocolate Compounds
चॉकलेट को 2 तरीके से मेल्ट कर करते हैं. डबल बायलर के द्वारा और माइक्रोवेव में. माइक्रोवेव में चॉकलेट बहुत जल्द मैल्ट हो जाती है, लेकिन डबल बायलर में चॉकलेट थोड़ी देर से मेल्ट होती हैं.


डबल बायलर में चॉकलेट मेल्ट कर लीजिये - Melt Chocolate in Double Boiler
2 भगोने इस तरह के ले लीजिये जिनके ऊपर 2 प्याले चॉकलेट भर कर मेल्ट करने रख सकें, भगोने में 1 - 1 1/2 कप पानी डालकर धीमी फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये और ऊपर चॉकलेट भरे प्याले रख दीजिये, जैसे ही चॉकलेट पिघलना शुरू हो जाय चॉकलेट को चम्मच से अच्छी तरह चला दीजिये, आग हमेशा धीमी ही रखें, चॉकलेट बहुत ही सेन्सटिव होती है, थोड़ी सी भी अधिक हीट लगने से चॉकलेट ओवर हीट हो जाती है. धीमी गैस पर चॉकलेट को थोड़ी थोड़ी थोड़ी देर में अच्छी तरह चलाते हुये चॉकलेट को पूरी तरह मेल्ट होने तक पिघला लीजिये.

मेल्ट की हुई चॉकलेट गरम पानी के बर्तन से उतार कर किसी कपड़े के ऊपर रख लीजिये, ताकि प्याले में नीचे की ओर जो नमी है वह कपड़ा शोक लेगा. चॉकलेट को थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये. चॉकलेट को चम्मच से लगातार चलाते हुये 1-2 मिनिट तक एसे ही रहने दें चॉकलेट ठंडी हो जायेगी या मेल्टेड चॉकलेट में थोड़ी सा अनमेल्टेड चॉकलेट डाल दें और मिक्स कर दीजिये, चॉकलेट इस तरह से जल्दी ठंडी हो जायेगी.


चॉकलेट को मोल्ड कीजिये - Molding Chocolate Candy

चॉकलेट को जिस तरह के मोल्ड में डाल देंगे उसी तरह की चॉकलेट बन कर तैयार हो जायेगी. मोल्ड जिसमें चॉकलेट को मोल्ड करना चाहते हैं, उसे ले लीजिये वह एकदम सूखा होना चाहिये, मोल्ड पर किसी भी प्रकार की नमी न हो. मेल्टेड चॉकलेट को मोल्ड में चम्मच की सहायता से भर लीजिये, मोल्ड के सारे खांचे भर कर तैयार कर लीजिये. चॉकलेट भरे मोल्ड को दोंनो ओर से पकड़ कर थोड़ा खटखटा लीजिये ताकि चॉकलेट के नीचे से एअर बबल निकल जायं. चॉकलेट भरे हुये मोल्ड को 5 -10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकाले और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, रबर के मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. चॉकलेट बनकर तैयार हैं.


डार्क और व्हाइट मिक्स चॉकलेट - Dark and White Mixed Chocolates

अपना मनपसन्द मोल्ड ले लीजिये, मोल्ड एक दम सूखा हुआ होना चाहिये. पहले व्हाइट मेल्टेड चोकलेट थोड़ी थोड़ी मोल्ड के खाचों में डाल दीजिये, सारे मोल्ड के खाने में थोड़ी थोड़ी व्हाइट चॉकलेट भर लीजिये. अब व्हाइट चॉकलेट को वापस गरम पानी के ऊपर रख दीजिये और डार्क मेल्टैड चॉकलेट को इन खानों में भरिये, खानों को थोड़ा थोड़ा खाली रहने दीजिये, सारे खाने भर कर तैयार कर लीजिये. अब डार्क चॉकलेट को वापस गरम पानी के ऊपर रख दीजिये और व्हाइट चॉकलेट थोड़ी थोड़ी खाचों में डालिये, खाचें पूरे भर जायं, सारे खानों में व्हाइट चॉकलेट डालकर भर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे की एअर निकल जाय, और चॉकलेट एक जैसी भी हो जायेगी. मोल्ड को 5-10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकाले और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, फ्लेक्सिब्ल मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. मिक्स्ड कलर चॉकलेट तैयार हैं.


ड्राई फ्रूट चॉकलेट - Nutty Molded Chocolate

थोड़ा सा बड़े खाने वाला मोल्ड ले लीजिये, मोल्ड एकदम सूखा और साफ हो, डार्क मेल्टेड चॉकलेट मोल्ड में थोड़ी थोड़ी डाल दीजिये, चॉकलेट आधा खाने से कम भरें, सारे खाने भरकर तैयार कर लीजिये. अब कुछ खानों में चॉकलेट के बीच में आधा अखरोट और कुछ खानों में बादाम डाल दीजिये, ऊपर से और चॉकलेट डालकर खाने को पूरा भर दीजिये, सारे खाने के ड्राई फ्रूट के ऊपर चॉकलेट भर कर तैयार कर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे की एअर निकाल दीजिये, और चॉकलेट एक जैसी भी हो जायेगी. मोल्ड को 5-10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकालिये और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, रबर के मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. अखरोट और बादाम चॉकलेट तैयार हैं.


काजू, किशमिश और बटर स्काच चॉकलेट - Resin and Butterscotch Chocolate

चॉकलेट थोडे मीठे फ्लेवर में बना लीजिये: डार्क चॉकलेट में थोड़ी सी यानि 2 - 3 टेबल स्पून बारीक की हुई व्हाइट चॉकलेट डाल दीजिये, व्हाइट चॉकलेट ज्यादा मीठी होने के कारण, उसको मिलाने से ये चॉकलेट थोड़ी मीठी तैयार होगी. दोंनो चॉकलेट एक साथ मिलाकर मेल्ट कर लीजिये, मेल्टेड चॉकलेट का बर्तन उतार कर किसी कपड़े पर रख लीजिये, मोल्ड जिसमें आप चॉकलेट भरना चाह रहे हैं ले लीजिये, उसमें थोड़ी थोड़ी चॉकलेट भर लीजिये, बीच में एक एक काजू रखिये, और ऊपर से ढकते हुये मेल्टेड चॉकलेट डालकर मोल्ड को भर लीजिये. किशमिश की चॉकलेट के लिये, थोड़ी चॉकलेट खाने में डालकर भर लीजिये और अब बीच में 2 या 3 किशमिश रख लीजिये ऊपर से मेल्टेड चॉकलेट डालकर खाने भर लीजिये इसी प्रकार बटर स्काच के लिये, पहले थोड़ी चॉकलेट खाने में डालें और 2-3 बटर स्काच के टुकड़े डालकर सारे खांचे भर कर तैयार कर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे से एअर निकाल दीजिये. मोल्ड को 5 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये. चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगीं. मोल्ड को फ्रीजर से निकालिये और प्लेट के ऊपर उलटा रखकर पैट कर लीजिये. ड्राई फ्रूट मोल्डेड चॉकलेट तैयार है.


बहुत ही अच्छी अच्छी चॉकलेट बन कर तैयार है, आप खाइये और बच्चों को खिलाइये. चॉकलेट के आकार की रैपिंग शीट काट कर चॉकलेट को रैप करके रख सकते हैं.

किसी को गिफ्ट करना चाहते हैं तो बाजार से सुन्दर सी बास्केट या बोक्स लाकर चॉकलेट रैप करके उसमें रखिये और गिफ्ट कर दीजिये. आपके हाथों की बनी चॉकलेट आप जिसको भी देंगें उसे बहुत पसन्द आयेंगी.

Molded chocolate Candy video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (9078 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (200)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

gayatree
nisha ji,hamara yanha freezer nahin hai toh hum isse kaise prepare kar payenge please thodi jaldi bataiye
निशा: गायत्री जी, चौकलेट को सैट करने के लिये फ्रीजर की आवश्यकता होती है.
priyanka
Withiout mikrowev how to make ?

निशा: प्रियंका जी, इसे हमने बिना माइक्रोवेव के ही बनाया है.
YUNISH
HOW TO CHOCOLATAE ?
Neha saini
Mam,Agar mai white and dark choclate ko same quantity mai melt karke banana chahun to taste sahi aayega?
निशा: नेहा जी हां अच्छा स्वाद आयेगा.
AVINASH
hello madam .muze jab kuch alag khana hota hai main apki recipe try karta hu. muze agar homemade chocolate buisiness karana ho to ye recepi chalegi ya kuch aur recepi aap muze bata sakati hai. thank u
निशा: अविनाश जी, बिजिनैस के लिये मोल्डेड चौकलेट बना सकते हैं.
Anand tiwari
veryi good idea

निशा: आनंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nira
hello mam,
aapki bataye recipe a anusar chocolate bahut he acchee bani hai mam.par mainey jo morde compound use kiya hai wo cabuery ki chocolate jaisa melted(in mounth) nahi hota hai.asi kyo mam?
or koi option hai compund ke bina chocolate banae ka....hai to ye kanha se mil jayga or kis price mai??
निशा: नीरा जी, चौकलेट कम्पाउन्ड से ही अच्छी बनती है.
[email protected]
Dark compound Mai White milakar banate h kya karwa test aa rha h

निशा: जी हां डार्क में व्हाइट कम्पाउन्ड मिला कर ही बनाते हैं.
Mrs pooja p banode
Hello mam mera ghar coco powder available ha but mujhe recipes nahi aati ha please aap meri help karo mera beta ko chocolate bht pasand ha too please help me thanx

निशा: पूजा जी, मेरी वेबसाइट पर कोको पाउडर से बनी कई सारी रेसिपी दी हुई हैं आप उन्हें देख सकती हैं. धन्यवाद.
Rohan Panchal
dark compound or milk compound ko mix karke freezer me rakhna he kya

निशा: चाकलेट को मोल्ड में डाल देने के बाद फ्रिज में रखे.
Manisha Raghunath Gaonkar
Excellent recipe
avneet kaur

Madum, jub hum dark kampound purchase karte hai to usme coco powder hona chahiye ya nahi , kaise lena chahiye pls,reply me


निशा: अवनीत जी, डार्क कम्पाउन्ड में कोको पाउडर होता है, कम्पाउन्ड के ऊपर डार्क कम्पाउन्ड लिखा रहता है.
Jyoti mishra

mam apki recipe book varanasi me avilble hai or mujhe koi advise dijiye aapki book kha aur kaise mileg? please mam its my humble request to you


निशा: ज्योति जी, मेरी कोई बुक नहीं है, मेरी सारी रेसिपीज मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
yogesh

मला जेली चोकलेट बनवण्याची माहिती सांगा व सामुग्री किती व कशी घ्यावी

neha

am campaund kha milti h


निशा: नेहाजी, केक का सामान बेचने वाले चौकलेट का सामान भी बेचते हैं, नोयडा में ये सेक्टर 51 में मिल जाती है और पुरानी दिल्ली में मिल जाती है, करोल बाग में भी मिल जाती है.
Aarti grover

Kya aap bta Skta ha ki chocolate making ka liya dark or white chocolate kaha sa mil sakti hair


निशा: आरती जी, मैं नोयडा में रहती हूँ, हमारे यहां सेक्टर - 51 के मार्केट में मिल जाती है. पुरानी दिल्ली और करोल बाग में चौकलेट मिल जाती है.
priya garg

Nisha mam me to Apke cooking ki bhaut hi bdi fen hu ap koi bhi recipe ko bhaut hi ache and simple type se btati h . Mam u r the best cook in world.

juhee

namaste Nisha aunty :) 


aaj maine apke tareeke se chocolates bnanai, bahut he achi bani. mai bekar he dar rahi thi ki inka taste kaisa hoga. But ekdam dairy milk vala taste tha :) bas maine white compound nahi milaya tha , par dark vala aur uski adhi quantity me milk compound dala tha. bahut acha bana. Aur jo upar comments me melted he rehne ki bat kah rahe vo shayad mausam se hoga, kyuki abhi barsaat ke mausam me bahar bhi ache bane hue hain, melt nahi ho rahe. Aur kafi shiny bhi bani hain. :) :) . par ap please ye bhi bataiyega ki agar inke andar thodi semi liquid filling bharni ho to kaise bharenge jo bahar solid ho aur andar honey/liquid glucose ki filling bhari hui ho. 


Thankyou :) :) 


निशा: जूही जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं फिल्ड चौकलेट बनाने की कोशिश करती हूँ.
Hitesh Shah

How to calculate costing per piece of making chocolate?

mujahid khan
How to make in suger lolipop kendi
Prerna kandhway
Nisha ji kya aap sugar candy banana bata sakti hai.
reena
Nishaji
Very well explained...Can you tell me what chocolate compound to buy in USA?we don't get morde here
निशा: रीना जी, किसी भी कम्पनी का चौकलेट कम्पाउन्ड ले लीजिये, लेकिन उसकी डेट अवश्य देख लीजिये.
pinky
In summer it will melt
soniya gupta
Hello mam main aapki Kai race pies banayi h ab m chocolates mould banana chati h mujhe ye mould kHa or kiss tarh ke parchage karne chaiya please replay thank you coimbtore.
निशा: सोनियां जी, चौकलेट मोल्ड दिल्ली में पुरानी दिल्ली खारी बाबली चौकलेट की दुकान पर और करोल बाग गफ्फार मार्केट चौकलेट दुकान पर मिल जाते हैं, आप जिस तरह के चौकलेट बनाना चाहें उस तरह के चौकलेट बना सकते हैं.
garima
mam agar hume chocolates meethi banani ho toh kya usme cheeni dal sakte h? or mam chocolate molds or compound chocolates kaha milti hain ?
निशा: गरिमा जी, मीठी चौकलेट के लिये डार्क कम्पाउन्ड चौकलेट और व्हाइट कम्पाउन्ड चौकलेट को बराबर मात्रा में मिलाकर बनायें, अच्छी मीठी चौकलेट बनेगी. चौकलेट कम्पाउन्ड और मोल्ड करोल बाग गप्फार मार्केट और पुरानी दिल्ली खारी बाबली में मिल जाते हैं.
anu
dear mam,
thank you for your receipe for chocolates. i made them & they are tasty.
but i have one question after cooling them , i have kept two three chocolate out side at room temperature , but all of them lost there structure because of hot temprature. pl. suggest how to keep cocolates in shape even if i do not keep them at cooling temp. i have to tarvel in train for 30 hrs & wants to carry home made cocolates wid me. please guide.
shikha khandelwal
thnx nisha ji aapki btati recipe se maine chklate bnai .....bhot achhi bni.....sabne taarif kri......once again thnk you so mch.....
heena baxani
thanks ji.. i had made this molded chocolates using milk compound and dark compound... it was yummy n delicious.. thanks for guidance
Roopa Santosh, Bangalore
Hello Madam,
Hamne bahut si cooking programs dekhe lekhin aap jo samajate hain na vaisa kisisko nahi dekha, kisi bi mod pe isko barakarar rakiyega
Thank you
निशा: रूपा जी, आपके इस तरह के कमेन्ट मुझे खुशियों से भर देते हैं, मैं हमेशा ही इसे करते रहना पसन्द करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
komal jaiswal
I will surly make them