मोल्डेड चॉकलेट - Molded chocolate Candy (how to make molded chocolate at home)

बच्चों और यंग जनरेशन को चॉकलेट बहुत पसन्द आती हैं. चॉकलेट कई प्रकार की होती हैं, मोल्डेड चॉकलेट, कोटेड चॉकलेट, लेयर्ड चॉकलेट, फिल्ड चॉकलेट और चॉकलेट क्लस्टर . चाकलेट बनाने की सीरीज में आज हम मोल्डेड चॉकलेट बनाते हैं.
Read: Molded chocolate Candy in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Molded chocolate Candy
- डार्क कम्पाउन्ड - 500 ग्राम
- व्हाइट कम्पाउन्ड - 250 ग्राम
- काजू - 2 -3 टेबल स्पून
- बादाम - 2 - 3 टेबल स्पून
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
- अखरोट - 10-12 टेबल स्पून
- चॉकलेट मोल्ड्स
विधि - How to make Molded chocolate Candy

चॉकलेट डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड को पिघला कर बनाई जाती है. इसके लिये सबसे पहले हमें डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड के छोटे छोटे टुकड़े करने होंगे
सबसे पहले डार्क कम्पाउन्ड (Dark compound) और व्हाइट कम्पाउन्ड (White Compound) को चाकू से काट कर बारीक कर लीजिये या पोलिथिन में रैप करके किसी भारी चीज से तोड़ कर बारीक लीजिये, और अलग अलग प्याले में रख लीजिये.
चॉकलेट को मेल्ट कीजिये - How to melt Chocolate Compounds
चॉकलेट को 2 तरीके से मेल्ट कर करते हैं. डबल बायलर के द्वारा और माइक्रोवेव में. माइक्रोवेव में चॉकलेट बहुत जल्द मैल्ट हो जाती है, लेकिन डबल बायलर में चॉकलेट थोड़ी देर से मेल्ट होती हैं.

डबल बायलर में चॉकलेट मेल्ट कर लीजिये - Melt Chocolate in Double Boiler
2 भगोने इस तरह के ले लीजिये जिनके ऊपर 2 प्याले चॉकलेट भर कर मेल्ट करने रख सकें, भगोने में 1 - 1 1/2 कप पानी डालकर धीमी फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये और ऊपर चॉकलेट भरे प्याले रख दीजिये, जैसे ही चॉकलेट पिघलना शुरू हो जाय चॉकलेट को चम्मच से अच्छी तरह चला दीजिये, आग हमेशा धीमी ही रखें, चॉकलेट बहुत ही सेन्सटिव होती है, थोड़ी सी भी अधिक हीट लगने से चॉकलेट ओवर हीट हो जाती है. धीमी गैस पर चॉकलेट को थोड़ी थोड़ी थोड़ी देर में अच्छी तरह चलाते हुये चॉकलेट को पूरी तरह मेल्ट होने तक पिघला लीजिये.
मेल्ट की हुई चॉकलेट गरम पानी के बर्तन से उतार कर किसी कपड़े के ऊपर रख लीजिये, ताकि प्याले में नीचे की ओर जो नमी है वह कपड़ा शोक लेगा. चॉकलेट को थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये. चॉकलेट को चम्मच से लगातार चलाते हुये 1-2 मिनिट तक एसे ही रहने दें चॉकलेट ठंडी हो जायेगी या मेल्टेड चॉकलेट में थोड़ी सा अनमेल्टेड चॉकलेट डाल दें और मिक्स कर दीजिये, चॉकलेट इस तरह से जल्दी ठंडी हो जायेगी.

चॉकलेट को मोल्ड कीजिये - Molding Chocolate Candy
चॉकलेट को जिस तरह के मोल्ड में डाल देंगे उसी तरह की चॉकलेट बन कर तैयार हो जायेगी. मोल्ड जिसमें चॉकलेट को मोल्ड करना चाहते हैं, उसे ले लीजिये वह एकदम सूखा होना चाहिये, मोल्ड पर किसी भी प्रकार की नमी न हो. मेल्टेड चॉकलेट को मोल्ड में चम्मच की सहायता से भर लीजिये, मोल्ड के सारे खांचे भर कर तैयार कर लीजिये. चॉकलेट भरे मोल्ड को दोंनो ओर से पकड़ कर थोड़ा खटखटा लीजिये ताकि चॉकलेट के नीचे से एअर बबल निकल जायं. चॉकलेट भरे हुये मोल्ड को 5 -10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकाले और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, रबर के मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. चॉकलेट बनकर तैयार हैं.

डार्क और व्हाइट मिक्स चॉकलेट - Dark and White Mixed Chocolates
अपना मनपसन्द मोल्ड ले लीजिये, मोल्ड एक दम सूखा हुआ होना चाहिये. पहले व्हाइट मेल्टेड चोकलेट थोड़ी थोड़ी मोल्ड के खाचों में डाल दीजिये, सारे मोल्ड के खाने में थोड़ी थोड़ी व्हाइट चॉकलेट भर लीजिये. अब व्हाइट चॉकलेट को वापस गरम पानी के ऊपर रख दीजिये और डार्क मेल्टैड चॉकलेट को इन खानों में भरिये, खानों को थोड़ा थोड़ा खाली रहने दीजिये, सारे खाने भर कर तैयार कर लीजिये. अब डार्क चॉकलेट को वापस गरम पानी के ऊपर रख दीजिये और व्हाइट चॉकलेट थोड़ी थोड़ी खाचों में डालिये, खाचें पूरे भर जायं, सारे खानों में व्हाइट चॉकलेट डालकर भर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे की एअर निकल जाय, और चॉकलेट एक जैसी भी हो जायेगी. मोल्ड को 5-10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकाले और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, फ्लेक्सिब्ल मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. मिक्स्ड कलर चॉकलेट तैयार हैं.

ड्राई फ्रूट चॉकलेट - Nutty Molded Chocolate
थोड़ा सा बड़े खाने वाला मोल्ड ले लीजिये, मोल्ड एकदम सूखा और साफ हो, डार्क मेल्टेड चॉकलेट मोल्ड में थोड़ी थोड़ी डाल दीजिये, चॉकलेट आधा खाने से कम भरें, सारे खाने भरकर तैयार कर लीजिये. अब कुछ खानों में चॉकलेट के बीच में आधा अखरोट और कुछ खानों में बादाम डाल दीजिये, ऊपर से और चॉकलेट डालकर खाने को पूरा भर दीजिये, सारे खाने के ड्राई फ्रूट के ऊपर चॉकलेट भर कर तैयार कर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे की एअर निकाल दीजिये, और चॉकलेट एक जैसी भी हो जायेगी. मोल्ड को 5-10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकालिये और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, रबर के मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. अखरोट और बादाम चॉकलेट तैयार हैं.

काजू, किशमिश और बटर स्काच चॉकलेट - Resin and Butterscotch Chocolate
चॉकलेट थोडे मीठे फ्लेवर में बना लीजिये: डार्क चॉकलेट में थोड़ी सी यानि 2 - 3 टेबल स्पून बारीक की हुई व्हाइट चॉकलेट डाल दीजिये, व्हाइट चॉकलेट ज्यादा मीठी होने के कारण, उसको मिलाने से ये चॉकलेट थोड़ी मीठी तैयार होगी. दोंनो चॉकलेट एक साथ मिलाकर मेल्ट कर लीजिये, मेल्टेड चॉकलेट का बर्तन उतार कर किसी कपड़े पर रख लीजिये, मोल्ड जिसमें आप चॉकलेट भरना चाह रहे हैं ले लीजिये, उसमें थोड़ी थोड़ी चॉकलेट भर लीजिये, बीच में एक एक काजू रखिये, और ऊपर से ढकते हुये मेल्टेड चॉकलेट डालकर मोल्ड को भर लीजिये. किशमिश की चॉकलेट के लिये, थोड़ी चॉकलेट खाने में डालकर भर लीजिये और अब बीच में 2 या 3 किशमिश रख लीजिये ऊपर से मेल्टेड चॉकलेट डालकर खाने भर लीजिये इसी प्रकार बटर स्काच के लिये, पहले थोड़ी चॉकलेट खाने में डालें और 2-3 बटर स्काच के टुकड़े डालकर सारे खांचे भर कर तैयार कर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे से एअर निकाल दीजिये. मोल्ड को 5 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये. चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगीं. मोल्ड को फ्रीजर से निकालिये और प्लेट के ऊपर उलटा रखकर पैट कर लीजिये. ड्राई फ्रूट मोल्डेड चॉकलेट तैयार है.

बहुत ही अच्छी अच्छी चॉकलेट बन कर तैयार है, आप खाइये और बच्चों को खिलाइये. चॉकलेट के आकार की रैपिंग शीट काट कर चॉकलेट को रैप करके रख सकते हैं.
किसी को गिफ्ट करना चाहते हैं तो बाजार से सुन्दर सी बास्केट या बोक्स लाकर चॉकलेट रैप करके उसमें रखिये और गिफ्ट कर दीजिये. आपके हाथों की बनी चॉकलेट आप जिसको भी देंगें उसे बहुत पसन्द आयेंगी.
Molded chocolate Candy video in Hindi
कमेंट (200)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रग्या, डार्क कम्पाउन्ड के टेस्ट में ज्यादा कड़वा नहीं लेकिन व्हाइट चौकलेट के अपेक्षा कम मीठा होता है और अलग स्वाद होता है, आप अधिक मीठी चौकलेट खाना पसन्द करती हैं, तो डार्क कम्पाउन्ड में व्हाइट कम्पाउन्ड मिक्स कर लीजिये, या बाजार में एक ज्यादा मीठा चौकलेट कम्पाउन्ड भी आता है, दुकानदार से स्वीट डार्क कम्पाउन्ड कह कर स्वीट डार्क चौकलेट खरीद सकते हैं.
Main aaj ek naye tarike ki cake try ki jo bahut hi zyada lajawab bani to main aapke saath share karne ki sochi....
main chocolate cake banayi aapke sikhaye hue pressure cooker method (dutch oven) me par maine parle-g, cadbury bournville, doodh, baking soda, butter, powdered sugar ka istemaal kiya hai...cake bahut hi tasty, soft aur fluffy bani hai. Thank you so much...aapki sikhayi se main confidently experiment kar payi. :)
Luv.....
Pri
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किशवर, चौकलेट का सामान बेचने वालों के पास चौकलेट कम्पाउन्ड Morde, Selbourne are two companies famous for their compounds, ये दिव्या शर्मा ने लिखा है इन कम्पनी के कम्पाउन्ड अपलब्ध हैं.
निशा: रेनू, डार्क कम्पाउन्ड मीठा और चौकलेट का फ्लेवर जो कि कुछ कड़वा होता है उसी स्वाद में होता है. डार्क और व्हाइट कम्पाउन्ड चौकलेट और चौकलेट का सामान बेचने वालों पर मिलता है, दिल्ली में करोल बाग गफ्फार मार्केट और खारी बाबली में मिल जाते हैं, डार्क और व्हाइट कम्पाउन्ड दोनों ही 200/- 300 रुपये पर किग्रा. कम्पनी के हिसाब से मिल जाते हैं.
निशा: प्रीति, रैपिंग पेपर, रैपिंग फोइल के नाम से स्टेशनरी सोप पर मिल जाती है.
निशा: महक, जी हां अवश्य.
is choclate ke liye mold kis type ke chaiye or is ko bana kar kaha rakhna hai freezer mai ya normaly bahar rakhe sakte hai kya . or choclate ko wrap karna juri hai kya .
निशा: श्वेता, आप किसी भी प्रकार के मोल्ड ले सकती है, प्लास्टिक या सिलीकान के मोल्ड आते है बाजार में मिल जाते हैं. चौकलेट को रैप करना आवश्यक नहीं हैं, किसी को गिफ्ट देने के लिये अच्छा लगता है.
निशा: नम्रता, चौकलेट को जहां आप रैप कर रही हैं वहां तापमान अधिक न हो, आजकल ठंड का मौसम है, आराम से कहीं भी चौकलेट को रैप कर सकते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में A.C. रूम में ही चौकलेट को रैप कर सकते हैं.
compound kis naam se baazar mai milata hai?(i am in uk)
plz reply...
Regards
निशा: सुप्रिया, ये चौकलेट वालों के पास से चौकलेट कम्पाउन्ड या डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड या व्हाइट चौकलेट के नाम से लिया जा सकता है.
निशा: नैना, बहुत बहुत धन्यवाद.