मोल्डेड चॉकलेट - Molded chocolate Candy (how to make molded chocolate at home)

📅 18 जनवरी 2013 👁 5.8 लाख बार देखी गई 💬 200 कमेंट ★ 3.3 (9078)


बच्चों और यंग जनरेशन को चॉकलेट बहुत पसन्द आती हैं. चॉकलेट कई प्रकार की होती हैं, मोल्डेड चॉकलेट, कोटेड चॉकलेट, लेयर्ड चॉकलेट, फिल्ड चॉकलेट और चॉकलेट क्लस्टर . चाकलेट बनाने की सीरीज में आज हम मोल्डेड चॉकलेट बनाते हैं.

Read: Molded chocolate Candy in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Molded chocolate Candy

  • डार्क कम्पाउन्ड - 500 ग्राम
  • व्हाइट कम्पाउन्ड - 250 ग्राम
  • काजू - 2 -3 टेबल स्पून
  •  बादाम - 2 - 3 टेबल स्पून
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • अखरोट - 10-12 टेबल स्पून
  • चॉकलेट मोल्ड्स

विधि - How to make Molded chocolate Candy


चॉकलेट डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड को पिघला कर बनाई जाती है. इसके लिये सबसे पहले हमें डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड के छोटे छोटे टुकड़े करने होंगे
सबसे पहले डार्क कम्पाउन्ड (Dark compound) और व्हाइट कम्पाउन्ड (White Compound) को चाकू से काट कर बारीक कर लीजिये या पोलिथिन में रैप करके किसी भारी चीज से तोड़ कर बारीक लीजिये, और अलग अलग प्याले में रख लीजिये.

चॉकलेट को मेल्ट कीजिये - How to melt Chocolate Compounds
चॉकलेट को 2 तरीके से मेल्ट कर करते हैं. डबल बायलर के द्वारा और माइक्रोवेव में. माइक्रोवेव में चॉकलेट बहुत जल्द मैल्ट हो जाती है, लेकिन डबल बायलर में चॉकलेट थोड़ी देर से मेल्ट होती हैं.


डबल बायलर में चॉकलेट मेल्ट कर लीजिये - Melt Chocolate in Double Boiler
2 भगोने इस तरह के ले लीजिये जिनके ऊपर 2 प्याले चॉकलेट भर कर मेल्ट करने रख सकें, भगोने में 1 - 1 1/2 कप पानी डालकर धीमी फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये और ऊपर चॉकलेट भरे प्याले रख दीजिये, जैसे ही चॉकलेट पिघलना शुरू हो जाय चॉकलेट को चम्मच से अच्छी तरह चला दीजिये, आग हमेशा धीमी ही रखें, चॉकलेट बहुत ही सेन्सटिव होती है, थोड़ी सी भी अधिक हीट लगने से चॉकलेट ओवर हीट हो जाती है. धीमी गैस पर चॉकलेट को थोड़ी थोड़ी थोड़ी देर में अच्छी तरह चलाते हुये चॉकलेट को पूरी तरह मेल्ट होने तक पिघला लीजिये.

मेल्ट की हुई चॉकलेट गरम पानी के बर्तन से उतार कर किसी कपड़े के ऊपर रख लीजिये, ताकि प्याले में नीचे की ओर जो नमी है वह कपड़ा शोक लेगा. चॉकलेट को थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये. चॉकलेट को चम्मच से लगातार चलाते हुये 1-2 मिनिट तक एसे ही रहने दें चॉकलेट ठंडी हो जायेगी या मेल्टेड चॉकलेट में थोड़ी सा अनमेल्टेड चॉकलेट डाल दें और मिक्स कर दीजिये, चॉकलेट इस तरह से जल्दी ठंडी हो जायेगी.


चॉकलेट को मोल्ड कीजिये - Molding Chocolate Candy

चॉकलेट को जिस तरह के मोल्ड में डाल देंगे उसी तरह की चॉकलेट बन कर तैयार हो जायेगी. मोल्ड जिसमें चॉकलेट को मोल्ड करना चाहते हैं, उसे ले लीजिये वह एकदम सूखा होना चाहिये, मोल्ड पर किसी भी प्रकार की नमी न हो. मेल्टेड चॉकलेट को मोल्ड में चम्मच की सहायता से भर लीजिये, मोल्ड के सारे खांचे भर कर तैयार कर लीजिये. चॉकलेट भरे मोल्ड को दोंनो ओर से पकड़ कर थोड़ा खटखटा लीजिये ताकि चॉकलेट के नीचे से एअर बबल निकल जायं. चॉकलेट भरे हुये मोल्ड को 5 -10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकाले और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, रबर के मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. चॉकलेट बनकर तैयार हैं.


डार्क और व्हाइट मिक्स चॉकलेट - Dark and White Mixed Chocolates

अपना मनपसन्द मोल्ड ले लीजिये, मोल्ड एक दम सूखा हुआ होना चाहिये. पहले व्हाइट मेल्टेड चोकलेट थोड़ी थोड़ी मोल्ड के खाचों में डाल दीजिये, सारे मोल्ड के खाने में थोड़ी थोड़ी व्हाइट चॉकलेट भर लीजिये. अब व्हाइट चॉकलेट को वापस गरम पानी के ऊपर रख दीजिये और डार्क मेल्टैड चॉकलेट को इन खानों में भरिये, खानों को थोड़ा थोड़ा खाली रहने दीजिये, सारे खाने भर कर तैयार कर लीजिये. अब डार्क चॉकलेट को वापस गरम पानी के ऊपर रख दीजिये और व्हाइट चॉकलेट थोड़ी थोड़ी खाचों में डालिये, खाचें पूरे भर जायं, सारे खानों में व्हाइट चॉकलेट डालकर भर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे की एअर निकल जाय, और चॉकलेट एक जैसी भी हो जायेगी. मोल्ड को 5-10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकाले और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, फ्लेक्सिब्ल मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. मिक्स्ड कलर चॉकलेट तैयार हैं.


ड्राई फ्रूट चॉकलेट - Nutty Molded Chocolate

थोड़ा सा बड़े खाने वाला मोल्ड ले लीजिये, मोल्ड एकदम सूखा और साफ हो, डार्क मेल्टेड चॉकलेट मोल्ड में थोड़ी थोड़ी डाल दीजिये, चॉकलेट आधा खाने से कम भरें, सारे खाने भरकर तैयार कर लीजिये. अब कुछ खानों में चॉकलेट के बीच में आधा अखरोट और कुछ खानों में बादाम डाल दीजिये, ऊपर से और चॉकलेट डालकर खाने को पूरा भर दीजिये, सारे खाने के ड्राई फ्रूट के ऊपर चॉकलेट भर कर तैयार कर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे की एअर निकाल दीजिये, और चॉकलेट एक जैसी भी हो जायेगी. मोल्ड को 5-10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकालिये और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, रबर के मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. अखरोट और बादाम चॉकलेट तैयार हैं.


काजू, किशमिश और बटर स्काच चॉकलेट - Resin and Butterscotch Chocolate

चॉकलेट थोडे मीठे फ्लेवर में बना लीजिये: डार्क चॉकलेट में थोड़ी सी यानि 2 - 3 टेबल स्पून बारीक की हुई व्हाइट चॉकलेट डाल दीजिये, व्हाइट चॉकलेट ज्यादा मीठी होने के कारण, उसको मिलाने से ये चॉकलेट थोड़ी मीठी तैयार होगी. दोंनो चॉकलेट एक साथ मिलाकर मेल्ट कर लीजिये, मेल्टेड चॉकलेट का बर्तन उतार कर किसी कपड़े पर रख लीजिये, मोल्ड जिसमें आप चॉकलेट भरना चाह रहे हैं ले लीजिये, उसमें थोड़ी थोड़ी चॉकलेट भर लीजिये, बीच में एक एक काजू रखिये, और ऊपर से ढकते हुये मेल्टेड चॉकलेट डालकर मोल्ड को भर लीजिये. किशमिश की चॉकलेट के लिये, थोड़ी चॉकलेट खाने में डालकर भर लीजिये और अब बीच में 2 या 3 किशमिश रख लीजिये ऊपर से मेल्टेड चॉकलेट डालकर खाने भर लीजिये इसी प्रकार बटर स्काच के लिये, पहले थोड़ी चॉकलेट खाने में डालें और 2-3 बटर स्काच के टुकड़े डालकर सारे खांचे भर कर तैयार कर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे से एअर निकाल दीजिये. मोल्ड को 5 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये. चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगीं. मोल्ड को फ्रीजर से निकालिये और प्लेट के ऊपर उलटा रखकर पैट कर लीजिये. ड्राई फ्रूट मोल्डेड चॉकलेट तैयार है.


बहुत ही अच्छी अच्छी चॉकलेट बन कर तैयार है, आप खाइये और बच्चों को खिलाइये. चॉकलेट के आकार की रैपिंग शीट काट कर चॉकलेट को रैप करके रख सकते हैं.

किसी को गिफ्ट करना चाहते हैं तो बाजार से सुन्दर सी बास्केट या बोक्स लाकर चॉकलेट रैप करके उसमें रखिये और गिफ्ट कर दीजिये. आपके हाथों की बनी चॉकलेट आप जिसको भी देंगें उसे बहुत पसन्द आयेंगी.

Molded chocolate Candy video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (9078 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (200)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

simarleen
kya hum dark chocolate ki jagah milk compound(not white chocolate) use kar sakte hain as hame dark chocolate nahi mil rahi
निशा: सिमरन, चोकलेट कम्पाउन्ड ये डार्क और व्हाइट दोंनो ही होते हैं, अगर ये कम्पाउन्ड हैं तो आप इन्हैं यूज कर सकते हैं.
Tajinder
aapne chocolate clusters ko set karne ke liye fridge me nhi rakha aise to chocolatemelt ho jaygi
निशा: तजिन्दर जी, चौकलेट A.C. ठंडक में भी सैट हो जाती है.
nidhi
okk thanku mam
Komal
Mam, thanks a lot for the chocolate recipe.I made it and everyone liked it. But once it sets and we wrap it, it melts in few days, please the give the solution. Also yeh chocolates kitne din tak achi rahti hai.
निशा: कोमल, चौकलेट को फ्रीजर में या फ्रिज में रखते हैं, बाहर तो सारी चौकलेट मेल्ट हो जाती हैं, और इन्हैं आप 6 महिने तक भी खा सकते हैं.
nidhi
mam i tried dis recipe n chocolates achi ban gayi.. but chocolate candy fridge se bahar nikalte hi melt hone lagi.. plz advice wat should i do??
निशा: निधि, चौकलेट कोई भी इतनी गर्मी में फ्रिज के बाहर नहीं अच्छी नहीं रहती है, इसे फ्रिज में ही रखा जाता है, और खाने के लिये फ्रिज से निकाला जाता है.
nidhi
mam u r too gud n ur way of presentation is really awesome.. thanks 4 dis recipe.. i will try it soon :-)
निशा: निधि, बहुत बहुत धन्यवाद.
mamta
mam where do you we get dark compound in Bangalore, and even mould please reply me, waiting for Your reply.
निशा: ममता, डार्क चीकलेट कम्पाउन्ड उन दुकानों पर मिल जाते हैं जिन दुकानों पर सिफ चौकलेट और टाफी मिलती हैं.
Vanisha
Big thanks,help me loadz,!
abida
Nisha anty than 4 d lovely explanation. Waffers ,coconut ,crackle n caramel filling ke bhi chocolates bataeye pls. Caramel sauce n crackle ke recipes bhi bataeye pls. Thx
निशा: अबिदा, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
shagun
hello mam ye choclate ko design dene vali tray kitne tk ki mil jayegi?
निशा: शगुन, चौकलेट बेचने वाली दुकार पर ही मिल जाते हैं और 20 -25 रु. में प्लास्टिक वाले सिलीकोन के 5- 60 रू. में और मोटी प्लास्टिक मोल्ड 100 रु. मिल जाने चाहिये.
sonila sabharwal
i like your recipes
vivek
mam, in chocholates ko hum kitne din tak rakh sakte hain, agar bazar main bechna hai to kitni expiry batani chahiye.
निशा: विवेक, ये चौकलेट 3 महिने तक रख कर खायी जा सकती है.
Kajal
Mene boondi toh banayi par jab ladoo banane suru kiye toh wo nahi bane. Plz give me some suggestions mam I request u plzzzz.

निशा: काजल, चाशनी अधिक गाढ़ी बनने से सूखा मिश्रण होने से लड्डू नहीं बन पाते.
Annu
Madam,simply superb recipes.Thankyou madam.
Hariom Singhal
Nisha ji, using compound chocolates does not give shine and softness. for getting shine and softness in the chocolate, what we should do. please tell me.
निशा: हरीओम जी, चौकलेट अच्छी तरह मेल्ट हुई हो चौकलेट पर अच्छी साइन आती है.
princess nishi
i like ur recipes auntie .
kavita
mam hame TIRAMISU banana bhi sikhaye please..........
deepali
Hello Mam
I tried making chocolates according to the recipe given,they turned out really well but as soon as I take them out of the refrigerator they start melting.Is there any solution?
jagrati juneja
please wraffers aur marie buiscut se bani choclates banaye jaldi se please..........

Yamini Tyagi
Hello Mam,Maine bhi chocolates try ki this bhaut acchi trah se ban gayi lekin mera question hai k bahar market main jo chocolates milti hai Ferraro Rocher ya koi bhi homemade Chocolates hoti hain vo itni jaldi melt nahi hoti lekin humari chocolates melt ho jati hai aisa kyoun.Please bataein..
yamini tyagi
Hello Mam,Maine bhi chocolates try ki this bhaut acchi trah se ban gayi lekin mera question hai k bahar market main jo chocolates milti hai Ferrero Rocher ya koi bhi homemade vo itni jaldi melt nahi hoti lekin humari chocolates melt ho jati hai aisa kyoun.Please bataein..
nitima
mam, where we get butter scotch for making the butter scotch chocolate ...
निशा: नितिमा, बटर स्काच चौकलेट वाली दुकान पर मिल जाता है.
Riya
Hello Nishaji
Aap Yadi drinking chocolate receipe bhi batayeingi to bhaut achacha hoga.
निशा: रिया, जी मैं कोशिश करूंगी.
ghazala perween
nisha ji thanks thanks thanks.............................................aapne jo ham sabko chocolate banana sikha diya.
Priyanka Singh
Hello Anju Ji,
Main 200 Parle-G (powdered), 2 Cadbury Bournville(plain ones...chotu ones...i dnt remember d weight but its 30 rupees each (: ), 1 cup milk, a pinch of baking soda, 2-3 tbsp butter, 3 tbsp powdered sugar, 1 tsp instant coffee powder(optional)...chocolate ki matra yadi kam lage to 2 tsp ya hisab se cocoa pwder bhi daal sakti hain.....mixing and baking method as taught by Nisha Ji...Aap iss batter se cupcakes bhi bana sakti hai OTG ya Microwave me..... :)
Pri
elizebeth
where do we get dark compound in mumbai?
parul jain
thanks mam,plz filling wali chocolate bhi sikhaye
निशा: पारुल जी हां अवश्य.
Suman Prajapati
Hi Nisha ji,
Thanks a lot.I also made chocolate today and the same problem with me also,the chocolates became very hard after taking out from refrigerator.Any solution to this problem?

Regards,
Suman
निशा: सुमन, चौकलेट हार्ड ही होती है, आप इन्हैं खाइये आपको पसन्द आयेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pragya
nisha ji...thanks a lot aaj maine chocolates bana li...lekin freez se turant nikalkar khane se wo bahut hard lag rahi hai,,,,chocolates ko banane k baad freez me rakhna jaruri hai kya????unko kitne dino tak bahar rakh sakte hai..
निशा: प्रग्या, चौकलेट को सेट करने के लिये फ्रिज में रखा जाता है, अधिक सर्दी के दिनों में चौकलेट को फ्रिज में रखें वह बाहर भी सैट हो जाती है, चौकलेट हार्ड ही होती ही है,मुहं में जाने पर सोफ्ट हो जाती है, आप खाइये चौकलेट बहुत अच्छी बनी होती है.
sangita
Chocolate compound, mold noida me kha per milaga.