मोल्डेड चॉकलेट - Molded chocolate Candy (how to make molded chocolate at home)

📅 18 जनवरी 2013 👁 5.8 लाख बार देखी गई 💬 200 कमेंट ★ 3.3 (9078)


बच्चों और यंग जनरेशन को चॉकलेट बहुत पसन्द आती हैं. चॉकलेट कई प्रकार की होती हैं, मोल्डेड चॉकलेट, कोटेड चॉकलेट, लेयर्ड चॉकलेट, फिल्ड चॉकलेट और चॉकलेट क्लस्टर . चाकलेट बनाने की सीरीज में आज हम मोल्डेड चॉकलेट बनाते हैं.

Read: Molded chocolate Candy in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Molded chocolate Candy

  • डार्क कम्पाउन्ड - 500 ग्राम
  • व्हाइट कम्पाउन्ड - 250 ग्राम
  • काजू - 2 -3 टेबल स्पून
  •  बादाम - 2 - 3 टेबल स्पून
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • अखरोट - 10-12 टेबल स्पून
  • चॉकलेट मोल्ड्स

विधि - How to make Molded chocolate Candy


चॉकलेट डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड को पिघला कर बनाई जाती है. इसके लिये सबसे पहले हमें डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड के छोटे छोटे टुकड़े करने होंगे
सबसे पहले डार्क कम्पाउन्ड (Dark compound) और व्हाइट कम्पाउन्ड (White Compound) को चाकू से काट कर बारीक कर लीजिये या पोलिथिन में रैप करके किसी भारी चीज से तोड़ कर बारीक लीजिये, और अलग अलग प्याले में रख लीजिये.

चॉकलेट को मेल्ट कीजिये - How to melt Chocolate Compounds
चॉकलेट को 2 तरीके से मेल्ट कर करते हैं. डबल बायलर के द्वारा और माइक्रोवेव में. माइक्रोवेव में चॉकलेट बहुत जल्द मैल्ट हो जाती है, लेकिन डबल बायलर में चॉकलेट थोड़ी देर से मेल्ट होती हैं.


डबल बायलर में चॉकलेट मेल्ट कर लीजिये - Melt Chocolate in Double Boiler
2 भगोने इस तरह के ले लीजिये जिनके ऊपर 2 प्याले चॉकलेट भर कर मेल्ट करने रख सकें, भगोने में 1 - 1 1/2 कप पानी डालकर धीमी फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये और ऊपर चॉकलेट भरे प्याले रख दीजिये, जैसे ही चॉकलेट पिघलना शुरू हो जाय चॉकलेट को चम्मच से अच्छी तरह चला दीजिये, आग हमेशा धीमी ही रखें, चॉकलेट बहुत ही सेन्सटिव होती है, थोड़ी सी भी अधिक हीट लगने से चॉकलेट ओवर हीट हो जाती है. धीमी गैस पर चॉकलेट को थोड़ी थोड़ी थोड़ी देर में अच्छी तरह चलाते हुये चॉकलेट को पूरी तरह मेल्ट होने तक पिघला लीजिये.

मेल्ट की हुई चॉकलेट गरम पानी के बर्तन से उतार कर किसी कपड़े के ऊपर रख लीजिये, ताकि प्याले में नीचे की ओर जो नमी है वह कपड़ा शोक लेगा. चॉकलेट को थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये. चॉकलेट को चम्मच से लगातार चलाते हुये 1-2 मिनिट तक एसे ही रहने दें चॉकलेट ठंडी हो जायेगी या मेल्टेड चॉकलेट में थोड़ी सा अनमेल्टेड चॉकलेट डाल दें और मिक्स कर दीजिये, चॉकलेट इस तरह से जल्दी ठंडी हो जायेगी.


चॉकलेट को मोल्ड कीजिये - Molding Chocolate Candy

चॉकलेट को जिस तरह के मोल्ड में डाल देंगे उसी तरह की चॉकलेट बन कर तैयार हो जायेगी. मोल्ड जिसमें चॉकलेट को मोल्ड करना चाहते हैं, उसे ले लीजिये वह एकदम सूखा होना चाहिये, मोल्ड पर किसी भी प्रकार की नमी न हो. मेल्टेड चॉकलेट को मोल्ड में चम्मच की सहायता से भर लीजिये, मोल्ड के सारे खांचे भर कर तैयार कर लीजिये. चॉकलेट भरे मोल्ड को दोंनो ओर से पकड़ कर थोड़ा खटखटा लीजिये ताकि चॉकलेट के नीचे से एअर बबल निकल जायं. चॉकलेट भरे हुये मोल्ड को 5 -10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकाले और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, रबर के मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. चॉकलेट बनकर तैयार हैं.


डार्क और व्हाइट मिक्स चॉकलेट - Dark and White Mixed Chocolates

अपना मनपसन्द मोल्ड ले लीजिये, मोल्ड एक दम सूखा हुआ होना चाहिये. पहले व्हाइट मेल्टेड चोकलेट थोड़ी थोड़ी मोल्ड के खाचों में डाल दीजिये, सारे मोल्ड के खाने में थोड़ी थोड़ी व्हाइट चॉकलेट भर लीजिये. अब व्हाइट चॉकलेट को वापस गरम पानी के ऊपर रख दीजिये और डार्क मेल्टैड चॉकलेट को इन खानों में भरिये, खानों को थोड़ा थोड़ा खाली रहने दीजिये, सारे खाने भर कर तैयार कर लीजिये. अब डार्क चॉकलेट को वापस गरम पानी के ऊपर रख दीजिये और व्हाइट चॉकलेट थोड़ी थोड़ी खाचों में डालिये, खाचें पूरे भर जायं, सारे खानों में व्हाइट चॉकलेट डालकर भर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे की एअर निकल जाय, और चॉकलेट एक जैसी भी हो जायेगी. मोल्ड को 5-10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकाले और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, फ्लेक्सिब्ल मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. मिक्स्ड कलर चॉकलेट तैयार हैं.


ड्राई फ्रूट चॉकलेट - Nutty Molded Chocolate

थोड़ा सा बड़े खाने वाला मोल्ड ले लीजिये, मोल्ड एकदम सूखा और साफ हो, डार्क मेल्टेड चॉकलेट मोल्ड में थोड़ी थोड़ी डाल दीजिये, चॉकलेट आधा खाने से कम भरें, सारे खाने भरकर तैयार कर लीजिये. अब कुछ खानों में चॉकलेट के बीच में आधा अखरोट और कुछ खानों में बादाम डाल दीजिये, ऊपर से और चॉकलेट डालकर खाने को पूरा भर दीजिये, सारे खाने के ड्राई फ्रूट के ऊपर चॉकलेट भर कर तैयार कर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे की एअर निकाल दीजिये, और चॉकलेट एक जैसी भी हो जायेगी. मोल्ड को 5-10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकालिये और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, रबर के मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. अखरोट और बादाम चॉकलेट तैयार हैं.


काजू, किशमिश और बटर स्काच चॉकलेट - Resin and Butterscotch Chocolate

चॉकलेट थोडे मीठे फ्लेवर में बना लीजिये: डार्क चॉकलेट में थोड़ी सी यानि 2 - 3 टेबल स्पून बारीक की हुई व्हाइट चॉकलेट डाल दीजिये, व्हाइट चॉकलेट ज्यादा मीठी होने के कारण, उसको मिलाने से ये चॉकलेट थोड़ी मीठी तैयार होगी. दोंनो चॉकलेट एक साथ मिलाकर मेल्ट कर लीजिये, मेल्टेड चॉकलेट का बर्तन उतार कर किसी कपड़े पर रख लीजिये, मोल्ड जिसमें आप चॉकलेट भरना चाह रहे हैं ले लीजिये, उसमें थोड़ी थोड़ी चॉकलेट भर लीजिये, बीच में एक एक काजू रखिये, और ऊपर से ढकते हुये मेल्टेड चॉकलेट डालकर मोल्ड को भर लीजिये. किशमिश की चॉकलेट के लिये, थोड़ी चॉकलेट खाने में डालकर भर लीजिये और अब बीच में 2 या 3 किशमिश रख लीजिये ऊपर से मेल्टेड चॉकलेट डालकर खाने भर लीजिये इसी प्रकार बटर स्काच के लिये, पहले थोड़ी चॉकलेट खाने में डालें और 2-3 बटर स्काच के टुकड़े डालकर सारे खांचे भर कर तैयार कर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे से एअर निकाल दीजिये. मोल्ड को 5 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये. चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगीं. मोल्ड को फ्रीजर से निकालिये और प्लेट के ऊपर उलटा रखकर पैट कर लीजिये. ड्राई फ्रूट मोल्डेड चॉकलेट तैयार है.


बहुत ही अच्छी अच्छी चॉकलेट बन कर तैयार है, आप खाइये और बच्चों को खिलाइये. चॉकलेट के आकार की रैपिंग शीट काट कर चॉकलेट को रैप करके रख सकते हैं.

किसी को गिफ्ट करना चाहते हैं तो बाजार से सुन्दर सी बास्केट या बोक्स लाकर चॉकलेट रैप करके उसमें रखिये और गिफ्ट कर दीजिये. आपके हाथों की बनी चॉकलेट आप जिसको भी देंगें उसे बहुत पसन्द आयेंगी.

Molded chocolate Candy video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (9078 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (200)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Jay Singh kaushik
Mujhe ghar me chocolate taiyr kar ke market me bechan h. Ke uddesh h.
निशा: जय जी, आप रेसिपी देखकर चौकलेट बना सकते हैं, बेचने के लिये मार्केट कैसे करें ये जानकारी आपको लेनी होगी, मेहनत करके हर काम सफल किया जा सकता है.
mamta
Mam kya aap muje bata sakti h ki ye agaragar powder kaha konsi shop par milega pls mam muje bataye kyoki muje mil nh raha h pls mam suggest. Thanks

निशा: ममता जी, यह आपको सुपरमार्केट में आराम से मिल जाएगा. आप चाहे तो इसे अॉनलाइन भी खरीद सकती हैं.
Uma vyas
Chocklet ko melt karne ke leeye microwave ka temperature kitna rakhna hoga

निशा: उमा जी, इसे माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान पर ही मेल्ट करना है, समय कम देकर मेल्ट करें, एक साथ ज्यादा समय देने से चौकलेट जल सकती है, आप चाहें तो मीडियम तापमान पर भी मेल्ट कर सकती हैं.
mamta
Mam muje ye janana h ki agaragar powder vegetarian h ya nh pls muje bataiye muje face mask ke liye use karna h pls mam ans. Me.
निशा: ममता जी, अगर अगर वेजीटेरियन है, आप इसे यूज कर सकते हैं.
RAJESH
1)where we purchase compound ,
2)specification of packing paper
3) we are interested your recipe can you help us for marketing
chaitali bhimrao mandlikar
Nisha ji aapko mera pranam meine Aap Ki bohat recipes banati hu our recipe sabko pasand bhi aati hai khas kar ke mere hone wale husband ko ish ke liye thanks

निशा: चैताली जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और ढेर सारी शुभकामनाएं.
Laxmi
Maine abhi chocolate banae h or us m metha Jada ho gaya h kuch solution h iska jisse metha Thoda kam ho sake pls tell me pls
निशा: लक्षमी जी, चौकलेट को फिर से मेल्ट करके, उसमें अन स्वीटेन्ड डार्क चौकलेट मेल्ट करके डाल सकते हैं, या बादाम, काजू या अखरोट बारीक काटकर मिलाकर फिर से मोल्ड कर सकते हैं. चौकलेट कम मीठी हो जायेगी.
Mamta
Mam muje coco powder se chocolate kaise banate hai or usme kon-kon sa powder or kya kya ingridiant lagte hai kya aap muje bataengi pls.
निशा: ममता जी, कोकोपाउडर और मिल्कपाउडर से घर में चौकलेट बना सकते हैं, लेकिन वह थोड़ी अलग तरह की बनती है, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
sakina
Nisha ji cocoa powder or milk powder se chocolate kese banti he kya kya ingredients chahie or kitni quantity me please iski recipebataie
Mamta
Mam chocolate banane ke sath aap cake bhi banana batati hai na to muje jo bahar cake milti hai vaisi cake banana sikhana hai to vo aap kaise sikha sakegi pls explain
parveen
How can I melt chocolate in OTG
As I hv only OTG
I'm not having microwave
Daljeet
Dark compound kya h

निशा: दलजीत जी, चॉकलेट के 2 तरह के कम्पाउन्ड्स होते हैं, डार्क कम्पाउन्ड जो थोड़ा कड़वा होता है और व्हाइट कम्पाउन्ड जोकि मीठा होता है.
Parag yadav
Nisha ji..
Mera question ye h ki jaisa ki apne bataya dark chocolate compound sweet nahi hota , to is se jo choclate banayenge vo bhi kya dairymilk ki tarah taste me sweet hongi, ya taste me kadvi hongi
निशा: पराग जी, चौकलेट के लिये सेमी स्वीट डार्क चौकलेट यूज करें या डार्क चौकलेट में व्हाइट चौकलेट मिलाकर बनायें चौकलेट मीठी और टेस्टी बनेंगी.
Ratika Vardhan
Mam Namaste Main aapki bhot badi fan hoon. maine khana aapki recipes dekh kar hi banana sikha hai. pls ye bataiye ki chocolate ko normal freez nahi kar sakte set karne ke liy. freezer me rakhna zaroori hai as mujhe lag raha hai ki freezer se nikalne ke baad chocolate melt ho jayegi wrap karte time. thank you mam please reply

निशा: रतिका जी, चॉकलेट को सैट करने के फ्रीजर में रखते हैं, जल्दी हो जाती है, जहां आप रैप कर रही हैं वहां ज्यादा गर्मी न हो इसे रैप कर सकती है और रैप करके फ्रिज में रख सकते हैं.
dipti
kup chan masat very nicely
kranti sheetal kadam
hii namskar, i am a housewife. i want to some guidance beze i am making homemade chocolate business. i am staying in pune city.
i dont know how to starting...so plze guidance me. About chocolate raw material and quality instrument. thanks
निशा: क्रान्ति जी, चौकलेट के बिजिनिस के बारे में मुझे जानकारी नहीं है, चौकलेट बनाने के लिये डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड का यूज किया जाता है, बनाने का तरीका आप मेरे वेबसाइट और चैनल से देख सकते हैं.
Neena
Mami, maine kaju katle banai thi vah bahut achchhi bani phir maine thanda karke freeze mai rakhi bad me nikale to halki si geele lag rahi thhi kyo bataiye. . Maine sponge rasgulla apke anusaar kukar me banaya vah bhi full cream milk se bana bahut achchha tha lekin har bar rasogulla flat ho jata hai kyo
निशा: नीना जी, काजू कतली अच्छी बनी थी लेकिन फ्रिज में रखने के बाद निकालने पर वह थोड़ी गीली लगती है, फ्रिज में निकालने के बाद हर स्वीट थोड़ी गीली लगती है, वह ठंडी होती है और बाहर की हवा गरम, बाहर की हवा उसके कान्टेक्ट में आकर ठंडी होती है और माइश्चर के रूप में बदल जाती है, इसलिये बर्फी गीली हो जाती है. रसगुल्ले के लिये सीरप या बर्तन जिसमें स्पेस कम हो तब एसा हो सकता है.
Supriya
Chocolate compound agar gharpe bana ho kaise banaye plz batao na
bharti
Hi mam,
I m an old fan of u , today i try to make chocolates from cocoa and milk powder but it nt become hard after freezing whole night , pls tell me where i have mistaken and how i solve this problem
Monica
Chocolate freez se nikalne per moisture ku aata hai
निशा: मोनिका जी, वह गरम हवा के कान्टेक्ट में आती है, हवा चौकलेट पर जाकर ठंडी होकर वाटर बनाती है और चौकलेट मोइस्ट हो जाती है.
Mansi
Mam I want to know that how to make milk chocolate at home from cocoa powder ? So plz mam can you tell me that in hindi ?
sonam gupta
mam aap ye bta dijiye ki ye darl chocolate compound aur white inko freeze me rkhna jruri hota h kya..qki mai jaha rhti hu vha propr light nhi aati h to ye bina freeze k kitne din tak.shi rahegi
निशा: सोनम जी, इन्हैं बिना फ्रिज के बाहर सूखी अलमारी में 1 साल तक रखा जा सकता है.
ompandey
Wow such a fantastic choclate

निशा: ओम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vinita
Madam, chocolate me nuggets use kar sakte h kya? Usko kaise use karenge?
pinki pal
Very testy chocolate

निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sweta agarwal
Mam mne coco pwdr,milk pwdr,butter or chini s choclt bnai PR bilkul v jmi nhi plz btaiye na
pradhuman gupta
Dark compound kya hai
निशा: प्रधुमन जी, चौकलेट के 2 तरह के कम्पाउन्ड होते हैं, डार्क कम्पाउन्ड जो थोड़ा बिटर होता है और व्हाइट कम्पाउन्ड ये मीठा होता है.
ankira
Mam kya only milk compound se bi molded chocolate bna skte h kya agr white and dark compound ni ho toh

निशा: अंकिता जी, किसी एक कम्पाउन्ड से भी चौकलेट बन सकती हैं लेकिन दोनों को मिलकर बनी चौकलेट ज्यादा स्वादिष्ट होती है.
jayshree
chocolates gets moistured after taking out freezer

निशा: जयश्री जी, जब कोई भी चीज फ्रीजर या फ्रिज से निकाली जाती है, बाहर की गरम हवा उसके ऊपर ठंडी होती है और मोइसच्योर बन जाती है, सारी चीजों के साथ एसा होता है.
priyanka
es recipee mai sugar add nahi hai to bina sugr kai meethi ho jaigee????

निशा: प्रियंका जी, जो व्हाइट कम्पाउन्ड हैं वह मीठा होता है इसलिए चीनी की आवश्यकता नहीं होती.