टूटी फ्रूटी - Tutty Fruiti Recipe - Indian Candied Fruit Cubes Recipe

📅 25 दिसंबर 2012 👁 4 लाख बार देखी गई 💬 102 कमेंट ★ 3.3 (6082)


इन्डियन कैन्डीड फ्रूट्स यानी कि टूटी फ्रूटी को केक, कुकीज, बिस्किट्स और आइसक्रीम में डाल कर यूज किया जाता है. आम तौर पर यह बेकरी शॉप्स पर मिल जातीं है यदि न मिले तो इसे आप आसानी से घर में भी बना सकते हैं.

Read: Tutty Fruiti Recipe - Indian Candied Fruit Cubes Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tutty Fruiti

  • कच्चा पपीता - 400 ग्राम
  • चीनी - 400 ग्राम (2 कप )
  • कलर - पीला, लाल कलर
  • एसेन्स - वनीला या खसखस

विधि - How to make Tutty Fruiti at home?

पपीते को धोइये, छील कर बीज हटाकर छोटा छोटा काट लीजिये.
पपीते के टुकड़ों को ब्लान्च कर लीजिये:
 पपीते के टुकड़ों को उबलते पानी में डालकर, 3 मिनिट तक उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, और ढककर 5 मिनिट तक इसी पानी में रहने दीजिये, और अब पपीते के टुकड़ों को पानी से निकाल लीजिये, पपीते के टुकड़े ब्लान्च हो गये हैं, पपीते के टुकड़ों को पानी से निकाल लीजिये.

ब्लान्च किये हुये पपीते के टुकड़े चाशनी में पकाइये:
चीनी को पैन में डालिये और 500 ग्राम पानी (2 1/2 कप पानी) डाल दीजिये, चीनी घुलने तक चाशनी पका लीजिये. ब्लान्च पपीते के टुकड़े चाशनी में डालिये और चाशनी को गाढ़ा होने तक(चाशनी को 1 तार की चाशनी बनने तक) पपीते के टुकड़े चाशनी में पकने दीजिये. चाशनी गाड़ी हो गई है, पपीते के टुकड़े चाशनी में पक कर तैयार हो गये हैं, गैस बन्द कर दीजिये और पपीते के टुकड़े को ठंडे होने दीजिये. चाशनी में पड़े पपीते के टुकड़ों में वनीला एसेन्स की 2 - 3 ड्रोप डालकर मिला दीजिये.


चाशनी में पके पपीते के टुकड़ों को कलर कीजिये:

चाशनी में डूबे हुये पपीते के टुकड़ों को 3 भागों में बराबर बराबर बांट लीजिये, अलग अलग कलर को अलग प्यालों में घोलिये, एक प्याले में 2 पिंच पीला कलर ले लीजिये, और एक भाग चाशनी में डूबे पपीते के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये.

दूसरे बर्तन में 2 पिंच लाल रंग ले लीजिए, दूसरे भाग चाशनी में डूबे पपीते के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये.
और अब तीसरा भाग चाशनी में डुबे पपीते के टुकड़े इसी तरह, यानि बिना कलर के अलग बर्तन में डालकर रख दीजिये.
अब ये पपीते के टुकड़े जो चाशनी सहित अलग अलग कलर में डुबे हुये हैं उन्हैं बिलकुल इसी तरह 12- 24 घंटे के लिये रख दीजिये. पपीते के टुकड़े कलर्ड और मीठे हो जायेंगे.

12 से 24 घंटे के बाद पपीते के टुकड़े कलर और चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखी जाली के ऊपर डालिये, अतिरिक्त चाशनी प्लेट में आ जायेगी और पपीते के टुकड़े को चिपचिपा पन खतम होने तक सूखने दीजिये.
टूटी फ्रूटी तैयार है. टूटी फ्रूटी को किसी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आवश्यकत हो यूज कीजिये.

सुझाव: टूटी फ्रूटी को तीन रंगों में बनाया जाता है, लाल, हरा और पीला, आपके पास जो भी फूड कलर हो उनसे टुटी फ्रूटी बनाकर तैयार कर सकते हैं.

Tutty Fruiti - The Indian Candied Fruit Cubes Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (6082 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (102)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sweta hansaria
nishaji plz aap churi nd khatti mithi goliyo ki recipe v sikhaye........ nd gift k liye chiclets v plz
Danish
Asenas-vanila,khaskhas kya hota hai
seema
mam kya tutti frutti ko sun light mein sukhana padta hai
निशा: सीमा, टूटी फ्रूटी को धूप में सुखाने की आवश्यकता नहीं है.
seema
thanx for the delicious recipe.i tried this recipe it is very delicious.
lalita
hum ye kitne dino ke liye rkh sakte hai
निशा: ललिता टूटी फ्रूटी को अच्छी तरह चिपचिपाहट खतम होने तक सुखा कर बाहर 1 माह तक रखा जा सकता है, लम्बे समय तक रखने के लिये फ्रिज में रखें 3-4 माह तक यूज कर सकती हैं.
nisha singh
very nice Nisha ji....:)
akanksha
Oh My God!!!!!!!! Thank u sooooo much for this
Nimisha
Which are the other fruits we can use instead of Papaya ?
निशा: निमिषा, टूटी फ्रूटी पपाया से ही बनती है.