टूटी फ्रूटी - Tutty Fruiti Recipe - Indian Candied Fruit Cubes Recipe

इन्डियन कैन्डीड फ्रूट्स यानी कि टूटी फ्रूटी को केक, कुकीज, बिस्किट्स और आइसक्रीम में डाल कर यूज किया जाता है. आम तौर पर यह बेकरी शॉप्स पर मिल जातीं है यदि न मिले तो इसे आप आसानी से घर में भी बना सकते हैं.
Read: Tutty Fruiti Recipe - Indian Candied Fruit Cubes Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tutty Fruiti
- कच्चा पपीता - 400 ग्राम
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप )
- कलर - पीला, लाल कलर
- एसेन्स - वनीला या खसखस
विधि - How to make Tutty Fruiti at home?
पपीते को धोइये, छील कर बीज हटाकर छोटा छोटा काट लीजिये.
पपीते के टुकड़ों को ब्लान्च कर लीजिये:
पपीते के टुकड़ों को उबलते पानी में डालकर, 3 मिनिट तक उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, और ढककर 5 मिनिट तक इसी पानी में रहने दीजिये, और अब पपीते के टुकड़ों को पानी से निकाल लीजिये, पपीते के टुकड़े ब्लान्च हो गये हैं, पपीते के टुकड़ों को पानी से निकाल लीजिये.
ब्लान्च किये हुये पपीते के टुकड़े चाशनी में पकाइये:
चीनी को पैन में डालिये और 500 ग्राम पानी (2 1/2 कप पानी) डाल दीजिये, चीनी घुलने तक चाशनी पका लीजिये. ब्लान्च पपीते के टुकड़े चाशनी में डालिये और चाशनी को गाढ़ा होने तक(चाशनी को 1 तार की चाशनी बनने तक) पपीते के टुकड़े चाशनी में पकने दीजिये. चाशनी गाड़ी हो गई है, पपीते के टुकड़े चाशनी में पक कर तैयार हो गये हैं, गैस बन्द कर दीजिये और पपीते के टुकड़े को ठंडे होने दीजिये. चाशनी में पड़े पपीते के टुकड़ों में वनीला एसेन्स की 2 - 3 ड्रोप डालकर मिला दीजिये.

चाशनी में पके पपीते के टुकड़ों को कलर कीजिये:
चाशनी में डूबे हुये पपीते के टुकड़ों को 3 भागों में बराबर बराबर बांट लीजिये, अलग अलग कलर को अलग प्यालों में घोलिये, एक प्याले में 2 पिंच पीला कलर ले लीजिये, और एक भाग चाशनी में डूबे पपीते के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये.
दूसरे बर्तन में 2 पिंच लाल रंग ले लीजिए, दूसरे भाग चाशनी में डूबे पपीते के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये.
और अब तीसरा भाग चाशनी में डुबे पपीते के टुकड़े इसी तरह, यानि बिना कलर के अलग बर्तन में डालकर रख दीजिये.
अब ये पपीते के टुकड़े जो चाशनी सहित अलग अलग कलर में डुबे हुये हैं उन्हैं बिलकुल इसी तरह 12- 24 घंटे के लिये रख दीजिये. पपीते के टुकड़े कलर्ड और मीठे हो जायेंगे.
12 से 24 घंटे के बाद पपीते के टुकड़े कलर और चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखी जाली के ऊपर डालिये, अतिरिक्त चाशनी प्लेट में आ जायेगी और पपीते के टुकड़े को चिपचिपा पन खतम होने तक सूखने दीजिये.
टूटी फ्रूटी तैयार है. टूटी फ्रूटी को किसी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आवश्यकत हो यूज कीजिये.
सुझाव: टूटी फ्रूटी को तीन रंगों में बनाया जाता है, लाल, हरा और पीला, आपके पास जो भी फूड कलर हो उनसे टुटी फ्रूटी बनाकर तैयार कर सकते हैं.
Tutty Fruiti - The Indian Candied Fruit Cubes Recipe Video in Hindi
कमेंट (102)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राधिका, अवश्य बनाई जा सकती है.
tutti fruti bnate hue agr cheeni jamne lge to usse kaise theek krte h..??
निशा: उत्कर्ष, उसमें 1-2 छोटी चम्मच पानी मिला दीजिये.
cake per jo naam likha jata hai red ,yellow to uo kaise banaya jata hai?
निशा: आरती, केक पर वह नाम लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: राजकौर जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, और जतिन को बहुत बहुत प्यार.
निशा: नीतू, केक को बिना वनीला एसेन्स डाले भी बनाया जा सकता है.
निशा: गुरप्रीत जी मैं आपका सवाल नहीं समझ पा रही हूँ.
निशा: शरद आप चाहें तो अवश्य कर सकते हैं.
निशा: श्रुति, मैं कोशिश करती हूँ.
Kya food colors khane me healthy hote h?
निशा: निशी, कलर हैल्दी तो नहीं होते, लेकिन कम मात्रा में यूज किये हुये कलर हार्म फुल भी नहीं होते.
निशा: नाया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वीटी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
I loved this website & today on wards me and my wife follow your recipes style.
maine tutti- fruity banai, bahut acchi bani, apki video main apne kha ki bacchi hui chshani ko dobara istemal karein, but kaise, pl. explain.kyonki meri chashani bacchi hui hai.
Thnx
निशा: वंदना, चाशनी को किसी भी शर्बत के लिये यूज कर सकती हैं.
main app ki bahut badi deewani hun koi bhi slp.dish banane se pahale nishamadhulika.com pe jarur padhti hun thanking u.
निशा: पूनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, टूटी फ्रूटी कच्चे पपीते से ही बनती है.
asha
निशा: आशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
You explain in a very simple way. I download the recepies videos and watch them while preparing.
निशा: पल्लवी, बहुत बहुत धन्यवाद.