टूटी फ्रूटी - Tutty Fruiti Recipe - Indian Candied Fruit Cubes Recipe

इन्डियन कैन्डीड फ्रूट्स यानी कि टूटी फ्रूटी को केक, कुकीज, बिस्किट्स और आइसक्रीम में डाल कर यूज किया जाता है. आम तौर पर यह बेकरी शॉप्स पर मिल जातीं है यदि न मिले तो इसे आप आसानी से घर में भी बना सकते हैं.
Read: Tutty Fruiti Recipe - Indian Candied Fruit Cubes Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tutty Fruiti
- कच्चा पपीता - 400 ग्राम
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप )
- कलर - पीला, लाल कलर
- एसेन्स - वनीला या खसखस
विधि - How to make Tutty Fruiti at home?
पपीते को धोइये, छील कर बीज हटाकर छोटा छोटा काट लीजिये.
पपीते के टुकड़ों को ब्लान्च कर लीजिये:
पपीते के टुकड़ों को उबलते पानी में डालकर, 3 मिनिट तक उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, और ढककर 5 मिनिट तक इसी पानी में रहने दीजिये, और अब पपीते के टुकड़ों को पानी से निकाल लीजिये, पपीते के टुकड़े ब्लान्च हो गये हैं, पपीते के टुकड़ों को पानी से निकाल लीजिये.
ब्लान्च किये हुये पपीते के टुकड़े चाशनी में पकाइये:
चीनी को पैन में डालिये और 500 ग्राम पानी (2 1/2 कप पानी) डाल दीजिये, चीनी घुलने तक चाशनी पका लीजिये. ब्लान्च पपीते के टुकड़े चाशनी में डालिये और चाशनी को गाढ़ा होने तक(चाशनी को 1 तार की चाशनी बनने तक) पपीते के टुकड़े चाशनी में पकने दीजिये. चाशनी गाड़ी हो गई है, पपीते के टुकड़े चाशनी में पक कर तैयार हो गये हैं, गैस बन्द कर दीजिये और पपीते के टुकड़े को ठंडे होने दीजिये. चाशनी में पड़े पपीते के टुकड़ों में वनीला एसेन्स की 2 - 3 ड्रोप डालकर मिला दीजिये.

चाशनी में पके पपीते के टुकड़ों को कलर कीजिये:
चाशनी में डूबे हुये पपीते के टुकड़ों को 3 भागों में बराबर बराबर बांट लीजिये, अलग अलग कलर को अलग प्यालों में घोलिये, एक प्याले में 2 पिंच पीला कलर ले लीजिये, और एक भाग चाशनी में डूबे पपीते के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये.
दूसरे बर्तन में 2 पिंच लाल रंग ले लीजिए, दूसरे भाग चाशनी में डूबे पपीते के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये.
और अब तीसरा भाग चाशनी में डुबे पपीते के टुकड़े इसी तरह, यानि बिना कलर के अलग बर्तन में डालकर रख दीजिये.
अब ये पपीते के टुकड़े जो चाशनी सहित अलग अलग कलर में डुबे हुये हैं उन्हैं बिलकुल इसी तरह 12- 24 घंटे के लिये रख दीजिये. पपीते के टुकड़े कलर्ड और मीठे हो जायेंगे.
12 से 24 घंटे के बाद पपीते के टुकड़े कलर और चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखी जाली के ऊपर डालिये, अतिरिक्त चाशनी प्लेट में आ जायेगी और पपीते के टुकड़े को चिपचिपा पन खतम होने तक सूखने दीजिये.
टूटी फ्रूटी तैयार है. टूटी फ्रूटी को किसी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आवश्यकत हो यूज कीजिये.
सुझाव: टूटी फ्रूटी को तीन रंगों में बनाया जाता है, लाल, हरा और पीला, आपके पास जो भी फूड कलर हो उनसे टुटी फ्रूटी बनाकर तैयार कर सकते हैं.
Tutty Fruiti - The Indian Candied Fruit Cubes Recipe Video in Hindi
कमेंट (102)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रियाज़ जी, आप रेसिपी की और अधिक जानकारी के लिए इसका विडियो भी जरूर देखें.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रमोद जी, वनीला एसेन्स या खसखस टूटी फ्रूटी को फ्लेवर देने के लिए डाला जाता है.
निशा: सादिक जी, इन्हें उबालने से ये थोड़े से नरम हो जाते हैं और चाशनी अच्छे से सोख लेते हैं. इसके अतिरिक्त इन्हें लंबे समत तक स्टोर करने के लिए भी इन्हें उबालना, ब्लांच करना ज़रूरी है.
निशा: सुनील जी, कच्चे पपीते का इस्तेमाल करना है.
निशा: कृ्ष्णा जी, टूटी फ्रूटी को पपीते से ही बनाया जाता है.
निशा: अनुश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
KYA HUM KOI AUR ESSENCE ISTEMAL KAR SAKTE HAI LIKE STRAWBERRY OR MANGO CRUSH
निशा: जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Regards
निशा: जितेन्दर जी, आप बिना कर के नेचुरल कलर में टूटी फ्रूटी बना सकते हैं.
निशा: महबूब जी, टूटी फ्रूटी को पानी थोड़ा अधिक देर तक उबालने से एसा होता है.
निशा: प्रिया जी, टूटी फ्रूटी को 1 दिन ही पर्याप्त है, सूखने के लिये लेकिन इस समय ठंड और बारिश है, आप उसे 2 दिन तक खुली छोड़ सकते हैं, 2 दिन में सूख जानी चाहिए.
mam aap ye bataiye ki iska taste market ki trutty frutty jaisa kyu nhi aa raha h. kya ismai gulab jal dalte h? waiting for your reply mam.
निशा: विनीत जी, गुलाब जल या केवड़ा एसेन्स डाल सकते हें.
निशा: भागवती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपा जी, आटे का केक तो हमने अभी नहीं बनाया है, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: भगवती जी, ये छाया में ही अच्छी तरह सूख जाती है.
निशा: भगवती जी, टूटी फ्रूटी को फ्रिज में रखकर 2-3 महिने तक यूज कर सकते हैं.
निशा: भाग्यवती जी, व्हिप क्रीम में फूड कलर मिलाकर, कोन में गोल नोजल लगाकर और क्रीम को नोजल में डालकर, हल्का सा दवाब देते हुये नाम लिखा जाता है.
निशा: प्रिया जी, वनीला एसेन्स किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.