कच्चे आम की चाट वाली चटपटी मीठी चटनी, जो महीनों चले Raw Mango Sweet Red Chutney Recipe

कच्चे आम की मीठी चटनी बहुत से पकवानों में इस्तेमाल की जाती है. इसे शादीयों और पार्टियों में ज़रूर बनाया जाता है. इस चटनी को आप समोसे, कचौड़ी, दही भल्ले और किसी भी चाट के साथ खा सकते हैं. इसे आप एक बारी बना कर बहुत दिन तक रख कर खा सकते हैं. इसे बनाने की विधि भी बहुत ही आसान है, आप इसे झटपट बना कर तैयार कर लेंगे.
कच्चे आम की चाट वाली मीठी चटनी के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Raw Mango Sweet Chutney
कच्चे आम - Raw Mango - 350 ग्राम
गुड़ - Jaggery - 3/4 कप (150 ग्राम)
चीनी - Sugar - 1/2 कप (100 ग्राम)
नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच
काला नमक - Black Salt - 1 छोटी चम्मच
सौंठ पाउडर - Ginger Powder - 1 छोटी चम्मच
जीरा पाउडर - Cumin Seeds Powder - 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला - Garam masala - 1 छोटी चम्मच
कशमीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 1.5 छोटी चम्मच
छुआरा - Dry dates or dates - 6
किशमिश - Resin - 1 बड़े चम्मच
पानी - Water - 2 कप
कच्चे आम उबालने की विधि Process of boiling Raw Mango
2 कच्चे आम के छिलके हटा कर काटिए. घुटलियां भी हटा देनी है, काट कर छोटे-छोटे पीस कर देने हैं. अब इन्हें कढ़ाही में डालिए, साथ ही 1 कप पानी डाल दीजिए. फिर इन्हें 5 मिनट ढक कर मुलायम होने तक उबालिए. समय पूरा होने पर एक बार देखिए, अगर मुलायम ना हुए हों तो 2 मिनट के लिए वापस से ढक कर पकाएं. समय पूरा होने पर ये उबल कर तैयार हो जाएँगे.
साथ ही 6 छुआरे 2 घंटे के लिए गरम पानी में भिगो कर लें. फिर इनके बीज हटा कर इन्हें लम्बा और पतला काटें.
अब कच्चे आम उबल जाने के बाद ठंडा करके मिक्सर जार में डाल कर पीसिए. पीस लेने के बाद इन्हें छलनी से छान लीजिए ताकी रेशे निकल जाएं. छान लेने के बाद मिक्सर जार में थोड़ा पानी डाल कर बचा मिश्रन भी छान लीजिए.
मीठी चटनी बनाने की विधि Process of making Sweet Red chutney
उसी कढ़ाही में छाना हुआ पल्प डालिए. साथ ही इसमें ½ कप पानी, ¾ कप गुड़ और ½ कप चीनी डाल कर मीडियम फ्लेम पर गुड़ के पिघलने तक पकाएं. गुड़ के अच्छे से पल्प में घुल जाने पर इसमें 1 छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच काला नमक, 1 छोटी चम्मच सौंठ पाउडर, 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर, 1 छोटी चम्मच गरम मसाला और 1.5 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च डालिए.
अब इन्हें मिला कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं. उबाल आने पर इसमें कटे हुए छुआरे, 1 बड़े चम्मच किशमिश डाल कर मिलाएं. इसके गाढ़ा होने के बाद इसमें 5 छोटी इलायची दरदरी कुटी हुई डालिए. अच्छे से मिलाएं, फ्लेम बंद करके चटनी को ठंडा कीजिए. इस तरह कच्चे आम की मीठी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी, इसे ठंडा होने पर किसी कंटेनर में रखिए और जब चाहें किसी भी पक्वान के साथ इसके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
इस चटनी को 6 महीने से भी ज़्यादा रख कर खा सकते हैं.
ऐसे कच्चे आम लें जिनके अंदर के पल्प ज़्यादा हो.
कच्चे आम की चाट वाली चटपटी मीठी चटनी, जो महीनों चले Raw Mango Sweet Red Chutney Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।