टूटी फ्रूटी - Tutty Fruiti Recipe - Indian Candied Fruit Cubes Recipe

इन्डियन कैन्डीड फ्रूट्स यानी कि टूटी फ्रूटी को केक, कुकीज, बिस्किट्स और आइसक्रीम में डाल कर यूज किया जाता है. आम तौर पर यह बेकरी शॉप्स पर मिल जातीं है यदि न मिले तो इसे आप आसानी से घर में भी बना सकते हैं.
Read: Tutty Fruiti Recipe - Indian Candied Fruit Cubes Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tutty Fruiti
- कच्चा पपीता - 400 ग्राम
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप )
- कलर - पीला, लाल कलर
- एसेन्स - वनीला या खसखस
विधि - How to make Tutty Fruiti at home?
पपीते को धोइये, छील कर बीज हटाकर छोटा छोटा काट लीजिये.
पपीते के टुकड़ों को ब्लान्च कर लीजिये:
पपीते के टुकड़ों को उबलते पानी में डालकर, 3 मिनिट तक उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, और ढककर 5 मिनिट तक इसी पानी में रहने दीजिये, और अब पपीते के टुकड़ों को पानी से निकाल लीजिये, पपीते के टुकड़े ब्लान्च हो गये हैं, पपीते के टुकड़ों को पानी से निकाल लीजिये.
ब्लान्च किये हुये पपीते के टुकड़े चाशनी में पकाइये:
चीनी को पैन में डालिये और 500 ग्राम पानी (2 1/2 कप पानी) डाल दीजिये, चीनी घुलने तक चाशनी पका लीजिये. ब्लान्च पपीते के टुकड़े चाशनी में डालिये और चाशनी को गाढ़ा होने तक(चाशनी को 1 तार की चाशनी बनने तक) पपीते के टुकड़े चाशनी में पकने दीजिये. चाशनी गाड़ी हो गई है, पपीते के टुकड़े चाशनी में पक कर तैयार हो गये हैं, गैस बन्द कर दीजिये और पपीते के टुकड़े को ठंडे होने दीजिये. चाशनी में पड़े पपीते के टुकड़ों में वनीला एसेन्स की 2 - 3 ड्रोप डालकर मिला दीजिये.

चाशनी में पके पपीते के टुकड़ों को कलर कीजिये:
चाशनी में डूबे हुये पपीते के टुकड़ों को 3 भागों में बराबर बराबर बांट लीजिये, अलग अलग कलर को अलग प्यालों में घोलिये, एक प्याले में 2 पिंच पीला कलर ले लीजिये, और एक भाग चाशनी में डूबे पपीते के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये.
दूसरे बर्तन में 2 पिंच लाल रंग ले लीजिए, दूसरे भाग चाशनी में डूबे पपीते के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये.
और अब तीसरा भाग चाशनी में डुबे पपीते के टुकड़े इसी तरह, यानि बिना कलर के अलग बर्तन में डालकर रख दीजिये.
अब ये पपीते के टुकड़े जो चाशनी सहित अलग अलग कलर में डुबे हुये हैं उन्हैं बिलकुल इसी तरह 12- 24 घंटे के लिये रख दीजिये. पपीते के टुकड़े कलर्ड और मीठे हो जायेंगे.
12 से 24 घंटे के बाद पपीते के टुकड़े कलर और चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखी जाली के ऊपर डालिये, अतिरिक्त चाशनी प्लेट में आ जायेगी और पपीते के टुकड़े को चिपचिपा पन खतम होने तक सूखने दीजिये.
टूटी फ्रूटी तैयार है. टूटी फ्रूटी को किसी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आवश्यकत हो यूज कीजिये.
सुझाव: टूटी फ्रूटी को तीन रंगों में बनाया जाता है, लाल, हरा और पीला, आपके पास जो भी फूड कलर हो उनसे टुटी फ्रूटी बनाकर तैयार कर सकते हैं.
Tutty Fruiti - The Indian Candied Fruit Cubes Recipe Video in Hindi
कमेंट (102)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aapki recipies bohot hi saral aur lajawab hoti hain. main kai hafton se apki website se judi hun.. apka bohot dhanyawad ki aap inhe itni saralta aur lagan se sikhati hain.. -alka
निशा: अल्का जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जतिन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Once again, thanks a million for the recipe! :D
#HatsOff ;)
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ut se banta hai
निशा: मोनिका जी हां अवश्य बनाया जा सकता है.
Ek taar ki chasni ban gai hai ya nahi isse kese check kare.
Aur Do taar ki chasni ko bhi kase check kare ki wo ban gai hai ?
निशा: जयश्री, वेबसाइट पर चाशनी के बारे में आर्टीकल है, यूट्यूब पर वीडियो है, आप सर्च बटन पर चाशनी लिखकर ये देख सकती है और एकतार, 2 तार और 3 तार सब कुछ अच्छी तरह समझ सकती हैं, प्लीज आप उसे देख लीजिये.
निशा: लता, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, पाव तो ओवन में ही अच्छे बनते हैं.
निशा: रितिका, चैरी और टूटी फ्रूटी दोनों फ्रूट केन्डी हैं लेकिन चैरी चैरी से बनती हैं और टूटी फ्रूटी पपीते से बनती है.
निशा: प्रियंका जी, शर्बत के लिये चीनी की जगह चाशनी का यूज कर सकते हैं, बिलकुल उसी तरह जिस तरह चीनी का करते हैं. बिना कलर की चाशनी का यूज चाय बनाने में किया जा सकता है.
I am a great fan of yours. Your recipes are simple and the best of all....I have tried 5-6 recipes and all of them were loved by everyone....esp the kids love it which is very satisfying.
However I would really appreciate if you can do something to improve the English translation of your recipes.
The translation on the website is very poor. I would be highly grateful if you can look into it.
निशा: दीप्ती जी हां इसके लिये हम कोशिश करते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
I WAS SURPRISED BY KNOWING TUTI-FRUITY IS MADE WITH PAPAYA
BECAUSE MY SON LIKES TUTI-FRUITY :DOSENT LIKE PAPAYA
निशा: स्नेहा, आप इसे बड़ी आसानी से बना लेंगी, आप बेटे को बना कर खिलाइये, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mem ye kya hota h ? or ye product kaha pe milega ? muje ye recipe banani h but muje एसेन्स - ke bare me ni pata
निशा: दलपत जी, वनीला एसेन्स वनीला सीड्स का एक्स्ट्रेक्ट है जो एल्कोहल और वाटर सोल्यूसन में बना होता, और कैमीकल फ्लेवर मिले रहते हैं, इसी तरह खसखस का भी. एसेन्स बेकरी या डिपार्टमेन्टल स्टोर पर मिल जाते हैं.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
इस पाचन क्रिया में पपीते के अतिरिक्त क्या कूष्माण्ड (पेठा) जैसा अन्य शाकाएँ का प्रयोग हो सकता है ? यदि हाँ तो कौन कौन से फल या शाक का प्रयोग किया जा सकता है ?
धन्यवाद
अरुणगिरिशर्मा
निशा: आफरीन वह पपाया ही है.
निशा: शालिनी, आप चाशनी में खस का एसेन्स डालकर मिला दीजिये और टूटी फ्रूटी को उसमें डिप कर दीजिये, टूटी फ्रूटी में उसकी महक आ जायेगी.
nisha ji me kachhe papaya ke allab kui or fruit ka use kar sakti hu kya plz rly me thanksssssssss
निशा: शीतल, टूटी फ्रूटी बनाने के लिये कच्चे पपीते का यूज ही किया जाता है.
Thanks a lot, I was able to prepare very very tasty tutti fruiti by the method i learnt from you. Before that, i had no idea that papaya is used to make tutti fruiti.
निशा: सचिन, टूटी फ्रूटी को 2 माह तक फ्रिज में रख सकते हैं, बाहर रखकर इसे 8-10 दिन तक रखा जा सकता है.