पनीर पकोड़ा – Paneer Pakoda Recipe

पनीर पकोड़ा (Paneer Pakoda) बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. बनाना भी बड़ा आसान है. पनीर के पकोड़े बनाने में समय भी कम लगता है. तो क्यों न आज पनीर के पकोड़े ही बना लें.
Read - Paneer Pakoda Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panir Pakoda
- पनीर - 350 ग्राम
- बेसन - 200 ग्राम ( 2 छोटी कटोरी )
- लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- चाट मसाला - 1 1/2 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to make paneer pakora
बेसन को एक बर्तन में निकाल कर उसमें लाल मिर्च, धनियां पाउडर, एक टेबिल स्पून तेल और नमक डाल कर, पानी डालें और गाढ़ा, चिकना घोल बना लें. घोल को आधा घंटे के लिये रख दें.
पनीर को 1 1/2 इंच लम्बे और 1 1/2 चौड़े चौकोर 1/2 इंच मोटे टुकड़े काटें. एक टुकड़े की मोटाई से दो भाग कर लें. प्रत्येक के बीच मे थोड़ा सा ( स्वादानुसार चाट ) मसाला लगा कर बन्द करके प्लेट में रख लें.
कढ़ाई में पकोड़े तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें.
बेसन के घोल को अच्छी तरह फैट लें. पनीर का एक चौकोर मसाला लगा टुकड़ा उठायें, बेसन में लपेटें और कढ़ाई में डालें. पकोड़ा हल्का सिकने के बाद कलछी से पलटें. दूसरा पनीर का चौकोर टुकड़ा इसी तरह बेसन में लपेट कर डालें, और मीडियम गैस पर तलें. एक बार में 2-3 पकोड़े कढ़ाई में डाल कर तल लें. गहरे ब्राउन होने के बाद कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारे पकोड़े (Pakoras) तैयार करलें.
पनीर के पकोड़े (Paneer Pakodas) तैयार हैं. गरमा गरम पकोड़े, धनिये या टमाटर की चटनी या टमाटर के सास के साथ परोसिये और खाइये.
- चार लोगों के लिये.
- समय 30 मिनिट.
कमेंट (92)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: माही जी, मेरे काम को पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: रीना जी, पकोड़े के घोल बनाकर 10 मिनिट के लिये रख दें और 5 मिनिट तक खूब फैटे पकौड़े सोफ्ट बनकर तैयार होंगे.
Dhanyawaad Nisha ji !
निशा: शर्मिष्ठा जी, मुझे खुशी है की आपने इसे ट्राय किया और आपकी रेसिपी अच्छी बनी धन्यवाद.
निशा: अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, हां इन्हैं ले सकती हैं और इनसे भी पकोड़े बना सकती हैं.
Your all recipe are so funniest & so easy. I'm big fan of you
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मैंने पकोड़े के घोल में सोडा तो डाला ही साथ मे थोड़ा सा सूजी भी मिला दिया जिस से पकोड़े ज्यादा कुरकुरे और tasty बने
ये सारा श्रेय भी मैं आपको देना चाहूंगी क्यूंकी सारे cooking hints मुझे आपके site से ही मिलती है।
धन्यवाद!
निशा: आशा जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ जुड़ी रहें अपने सुझाव और कमेंट हमारे साथ शेयर करें.
निशा: किर्ति जी, आप चाट मसाले के बिना भी इसे बना सकते हैं.
निशा: अमित जी, बिलकुल जरूरत नहीं है.
निशा: राजा जी, मुझे खेद है कि मै आपका कमेन्ट समझ नही पा रही. कृ्प्या थोड़ा विस्तार से लिखिए. धन्यवाद.
निशा: रूही जी, प्रैक्टिस के साथ हर चीज अच्छी बनने लगती है. आप कोशिश कीजिए,हो सकता है कि पहली बार में अच्छा न बने, लेकिन बाद में जब आप ध्यान देंगी कि एसा क्यों हुआ, उसे सही करना है आप बहुत अच्छा बना पाएंगी.
निशा: शगुफ्ता जी, यह वेजीटेरियन रेसिपीज़ की वेबसाइट है.
निशा: ज्योति जी, गरमा गरम पनीर पकोड़े बहुत अच्छे लगते हैं, अगर बच जायं तो फिर में रखकर 2-3 दिन तक खाये जा सकते हैं.
निशा: कल्पना जी, अधिक कुरकुरे बनाने के लिये, एक कप बेसन में 1 पिंच खाने का सोडा डालें.
निशा: शम्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उषा जी, पनीर को फ्राय करने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: डिम्पल जी, आप चाहें तो अजवायन के बिना भी इसे बना सकती हैं.
निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Patla patla kaat Kar banaya
To kya badhiya nahi banega?
Thanks
निशा: संतोष जी, आप अपने अनुसार जैसे चाहें पनीर के साईज काट सकती है.
निशा: प्रीती जी, बेसन बहुत ज्यादा पतला होने पर ऎसा होता है. बेसन के घोल की कंसीटेंसी सही रखें
निशा: राजू जी,ये पकोड़े बहुत टेस्टी बनते हैं, अपने हिसाब से मिर्च मसाले ज्यादा या कम किये जा सकते हैं और बैटर में एक पिंच बेकिंग सोडा डाला जा सकता है जिससे पकोड़े ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं.
निशा: दिव्यांशु जी, पकोड़े के घोल बनाकर 10 मिनिट के लिये रख दें और 5 मिनिट तक खूब फैटे और अधिक कुरकुरे बनाने के लिये, एक कप बेसन में 1 पिंच खाने का सोडा डाले.
निशा: रिया जी, सभी प्रकार के पकोड़े गरम गरम ज्यादा अच्छे लगते हैं, आप पकोड़े को ठंडा होने पर माइक्रोवेव में गरम करके सर्व कर सकती हैं.
निशा: शिवानी जी, आप बेसन को अच्छे से फैंट कर तैयार करें, सोडा़ डालने की आवश्यकता नहीं है.
aalu ki testi sabzzi ke tarike bataye
निशा: प्रेम जी, वेबसाइट पर आलू मसाला सब्जी रेसिपी उपलब्ध है, वेबसाइट के सर्च बटन पर आलू मसाला लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, सादा आलू टमाटर की सब्जी भी अच्छी बनती है.
chaniz pakora kasa banatay hay jo market ma milta hay