पनीर पकोड़ा – Paneer Pakoda Recipe

पनीर पकोड़ा (Paneer Pakoda) बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. बनाना भी बड़ा आसान है. पनीर के पकोड़े बनाने में समय भी कम लगता है. तो क्यों न आज पनीर के पकोड़े ही बना लें.
Read - Paneer Pakoda Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panir Pakoda
- पनीर - 350 ग्राम
- बेसन - 200 ग्राम ( 2 छोटी कटोरी )
- लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- चाट मसाला - 1 1/2 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to make paneer pakora
बेसन को एक बर्तन में निकाल कर उसमें लाल मिर्च, धनियां पाउडर, एक टेबिल स्पून तेल और नमक डाल कर, पानी डालें और गाढ़ा, चिकना घोल बना लें. घोल को आधा घंटे के लिये रख दें.
पनीर को 1 1/2 इंच लम्बे और 1 1/2 चौड़े चौकोर 1/2 इंच मोटे टुकड़े काटें. एक टुकड़े की मोटाई से दो भाग कर लें. प्रत्येक के बीच मे थोड़ा सा ( स्वादानुसार चाट ) मसाला लगा कर बन्द करके प्लेट में रख लें.
कढ़ाई में पकोड़े तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें.
बेसन के घोल को अच्छी तरह फैट लें. पनीर का एक चौकोर मसाला लगा टुकड़ा उठायें, बेसन में लपेटें और कढ़ाई में डालें. पकोड़ा हल्का सिकने के बाद कलछी से पलटें. दूसरा पनीर का चौकोर टुकड़ा इसी तरह बेसन में लपेट कर डालें, और मीडियम गैस पर तलें. एक बार में 2-3 पकोड़े कढ़ाई में डाल कर तल लें. गहरे ब्राउन होने के बाद कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारे पकोड़े (Pakoras) तैयार करलें.
पनीर के पकोड़े (Paneer Pakodas) तैयार हैं. गरमा गरम पकोड़े, धनिये या टमाटर की चटनी या टमाटर के सास के साथ परोसिये और खाइये.
- चार लोगों के लिये.
- समय 30 मिनिट.
कमेंट (92)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks apke reciep dekh ke bahut kuch banana aya hai mujhe.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Madam, aapki website mein batter banane ke liye paani ki jagahoil milane ko kaha gaya hai aur video mein aap paani use kar rahi hain. Pls ise sahi karwayen. Thanks.
निशा: जीवन जी, बेसन में एक चम्मच तेल डाला है, और बैटर पानी डाल कर ही बनाया है.
Super but panner which brand is nice
agr beech me hari mirch or hare dhaniye or podheen ki khatai wali chatni rakhi jae to taste or zayada bad jaega
निशा: जसवन्त जी, पकोड़े बना रहे हैं, पनीर पर बेसन लगा रहता है, कोर्नफ्लोर की आवश्यकता नहीं है.
Thanku
Thanx
निशा: मूनिस जी, बेसन घोल को खूब फैंटे, और घोल को अधिक गाढ़ा और ज्यादा पतला न बनायें, पनीर को अच्छी तरह डिप करके कढ़ाई में डालें, बेसन अलग नहीं होगा.
निशा: प्रिया, पनीर पकोड़े इसई प्रकार बनाये जाते है, खाने वालों कि किस तरह की कमी लग रही थी उनके स्वाद के अनुसार उसे दूर किया जा सकता है.
निशा: माहेनाज जी, पनीर को छोटे टुकड़े में काट कर और बेसन लपेट कर पनीर पकोड़े बनाये जा सकते हैं.
निशा: स्वाति, जी हां डाल सकते हैं, अच्छा स्वाद आयेगा.
Thanks for racipes
निशा: कमिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनोद जी, 500 ग्राम पनीर के लिये 300 ग्राम या 3 कप बेसन ले लीजिये.
निशा: सरिता जी हां किया जा सकता है.
निशा: मीनाक्षी जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: रुपल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लवप्रीत, जी हां थोड़ा सा बेकिंग पाउडर मिलाया जा सकता है.
basen ka ghol banana ke liye basen mein kya milana chahyie paani ya kush aur.........
निशा: पर्म, बेसन का घोल बनाने के लिये पानी मिलाना है.
निशा: परमानन्द जी, बेसन में 2 टेबल स्पून चावल का आटा मिलाया जा सकता है, और घोल को अच्छी तरह फैटिये, बहुत अच्छे क्रिस्पी पकोड़े बनेंगे.
निशा: ममता, बहुत बहुत धन्यवाद.