पनीर पकोड़ा – Paneer Pakoda Recipe

पनीर पकोड़ा (Paneer Pakoda) बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. बनाना भी बड़ा आसान है. पनीर के पकोड़े बनाने में समय भी कम लगता है. तो क्यों न आज पनीर के पकोड़े ही बना लें.
Read - Paneer Pakoda Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panir Pakoda
- पनीर - 350 ग्राम
- बेसन - 200 ग्राम ( 2 छोटी कटोरी )
- लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- चाट मसाला - 1 1/2 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to make paneer pakora
बेसन को एक बर्तन में निकाल कर उसमें लाल मिर्च, धनियां पाउडर, एक टेबिल स्पून तेल और नमक डाल कर, पानी डालें और गाढ़ा, चिकना घोल बना लें. घोल को आधा घंटे के लिये रख दें.
पनीर को 1 1/2 इंच लम्बे और 1 1/2 चौड़े चौकोर 1/2 इंच मोटे टुकड़े काटें. एक टुकड़े की मोटाई से दो भाग कर लें. प्रत्येक के बीच मे थोड़ा सा ( स्वादानुसार चाट ) मसाला लगा कर बन्द करके प्लेट में रख लें.
कढ़ाई में पकोड़े तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें.
बेसन के घोल को अच्छी तरह फैट लें. पनीर का एक चौकोर मसाला लगा टुकड़ा उठायें, बेसन में लपेटें और कढ़ाई में डालें. पकोड़ा हल्का सिकने के बाद कलछी से पलटें. दूसरा पनीर का चौकोर टुकड़ा इसी तरह बेसन में लपेट कर डालें, और मीडियम गैस पर तलें. एक बार में 2-3 पकोड़े कढ़ाई में डाल कर तल लें. गहरे ब्राउन होने के बाद कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारे पकोड़े (Pakoras) तैयार करलें.
पनीर के पकोड़े (Paneer Pakodas) तैयार हैं. गरमा गरम पकोड़े, धनिये या टमाटर की चटनी या टमाटर के सास के साथ परोसिये और खाइये.
- चार लोगों के लिये.
- समय 30 मिनिट.
कमेंट (92)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्रेया, ये बेसन के पनीर पकोड़े ही हैं.
निशा: प्रकाश, बहुत बहुत धन्यवाद.
me jb v koi reccipes sikhni hoti h muje ap ki hi recipe batay hue pasand ate h, aj paneer ka pakoda v bahat pasan aya..
so thanks again nisha ji.
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
mai paneer ke pakode apne ghar me banayi sabhi ko bahut hi pasand aaya
khub tarif ki ma'am bs aapki wajah se
mujhe itni tarif mil rahi hai thank you ma'am
निशा: रजनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन, जी हां अवश्य.
निशा: रुजल, पनीर पकोड़ा का वीडियो अभी नहीं डाला गया है.
I am very thankful of you. Your recipes are very helpful to me to teach new and testy food.
Cooking is my hobby. I have teach so many recipes from your recipe and video.
I have teach chholle Bhature, Paneer Pakoda, Aalu Bujiya Sev, Cake, mung daal kachori, mirchi ka aachar up till now. i can make these recipes very testy.
i found your website 5 months ago. I was finding mungdaal kachori recipe and i have found u.
I am Gujarati and my husband is from MP. So your website is very helpful and innovative for me to making my food wonderful.
Thanks & Regards,
Shital
निशा: सीतल, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा, जी हां अवश्य.
निशा: हरीश, हर रैसिपी बनाने के लिये थोड़ी सी प्रेक्टिस चाहिये, ये आप खाने के बाद बता सकते हैं कि इसमें आपको क्या अच्छा नहीं लग रहा है, और बाद में उस एडजस्ट करना होता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप उस रैसिपी को बहुत अच्छी बना पाते हैं.
निशा: रमन, बेसन को थोड़ा और गाड़ा रखें और अच्छी तरह फैंटे, बेसन पनीर के ऊपर लगेगा और पनीर पकोड़े बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सुमिता, मैं लिख दूंगी.
निशा: कविता, पकोड़े के घोल बनाकर 10 मिनिट के लिये रखदें और 5 मिनिट तक खूब फैटे और अधिक कुरकुरे बनाने के लिये, एक कप बेसन में 1 पिंच खाने का सोडा डाले.
निशा: आशा, पोहा बनाने की रैसिपी आप `कम तेल रैसिपी` कालम में देख लीजिये.
निशा: दीप, पकोड़े बनाने के लिये मोटा बेसन प्रयोग में लाइये, बेसन का घोल बनाकर उसे खूब फैटिये, पकोड़े बाजार से अच्छे बनते हैं.
,