दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe

दही के कबाब अवध की खास रेसीपी है. निथारे हुये ताजा दही का हल्का खट्टा स्वाद, हल्के मसाले और साथ में हरे धनिया या पुदीने की चटनी और फिर लीजिये दही के कबाब का जायका. इसमें अवध का खास स्वाद तो है ही, अवध की नाजुकता भी है. इसलिये दही के कबाब बनाते समय इन्हें नाजुकता से ही अलटिये पलटिये.
Read: Dahi Ke Kebab Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dahi Kebab
- निथारा हुआ दही (Hung Curd) - 1 कप
- भुने चने का आटा - 2-3 टेबल स्पून
- कार्न फ्लोर - 2-3 टेबल स्पून
- तेल या घी - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पुन बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1, बीज हटा कर बारीक कटी हुई
- अदरक का पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि: - How to make Dahi Kebab Recipe
हंग कर्ड को बड़े प्याले में निकालिये, भुने चने का आटा हंग कर्ड के ऊपर डालिये, हरा धनिया, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक, नमक डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलने तक मिला लीजिये. कबाब बनाने के लिये मिश्रण तैयार हैं. कार्न फ्लोर को किसी चौड़ी प्लेट में निकाल लीजिये.
थोड़ा सा कार्न फ्लोर हाथ में लगा लीजिये, 1 चम्मच ऊपर तक भर कर मिश्रण उठाइये, दोनों हाथों से गोल आकार दीजिये, हथेली पर रखकर चपटा करके, गोल आकार दे दीजिये, और इस गोले को कार्न फ्लोर में अच्छी तरह लपेट कर रख लीजिये. सारे कबाब इस तरह तैयार करके, कार्न फ्लोर में लपेट कर रख लीजिये.

नानस्टिक तवा गरम कीजिये, तवे पर 2-3 छोटी चम्मच तेल डालिये और कबाब को सैलो फ्राई करने के लिये तवा पर लगाइये, आग धीमी और मीडियम रखिये, और कबाब को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने पर सावधानी से पलट दीजिये. कबाब को दूसरी ओर से भी गोल्ड ब्राउन होने तक सेक लीजिये.
दोनों ओर गोल्डन ब्राउन सिके कबाब प्लेट में निकाल कर रखिये. दही के कबाब खाने के लिये तैयार है. दही के कबाब को हरे धनिये, पोदीने की चटनी के साथ, या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
हंग कर्ड में भुने चने का पाउडर की जगह, उतनी ही मात्रा में बेसन लेकर बिना तेल के हल्का ब्राउन होने तक भून कर मिलाया जा सकता है.
हंग कर्ड बनाने का तरीका - How to make Hung Curt
500 ग्राम ताजा दही को सूती मलमल के कपड़े में बांध कर 4-5 घंटे के लिये लटका दीजिये, नीचे कोई प्याला रख दीजिये, दही से सारा पानी निकल कर नीचे रखे प्याले में आ जायेगा, और एकदम गाढ़ा दही कपड़े के अन्दर रह जायेगा, और ये दही जो कपड़े रह गया है, वह निथरा हुआ दही यानी हंग कर्ड है.
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा. गुड़िया भुने चने का आटा बनाकर यूज कर सकते हैं.
निशा: शिखा, बेसन भी घर वाले मिक्सर में अच्छा नहीं बनेगा.
निशा: लक्षिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रमोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीता, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: रुचि, भुने चने का आटा 1/2 कप से थोड़ी कम ही लीजिये.
निशा: ममता, साफ सूती कपड़ा जिससे कलर न निकलता हो यूज कर लीजिये.
निशा: विनीता, किसी भी चने का पाउडर जो आपके पास हो ले सकती हैं.
निशा: दक्षायनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति, जी हां, ड्राई फ्रूट भरे हुये दही कबाब और भी अच्छे लगेंगे.
निशा: आकांक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साधना, इस हंग कर्ड से श्रीखन्ड भी बना सकते हैं.
apki har recipi bahut sawad hoti ha.ham namdhari hain hamain hamare satguru ji ka aadesh ha k bazar hi bani koi cheej( vastu) nahi khani kion k vo na to swash hoti ha na hi paviter hoti ha. apki wjah se hmara dharm bach jata ha ham ne apki bataee 20-25 recipes bana k dekhi bahut swad bani dhanybad
निशा: श्रीया, नान स्टिक पैन अच्छा रहता है, लेकिन अगर नही है तब आप सादा तवे पर ही, अच्छी तरह गरम करके तेल डाल कर, साबधानी से पलट कर, ये कबाब सेक सकती हैं.