दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe

दही के कबाब अवध की खास रेसीपी है. निथारे हुये ताजा दही का हल्का खट्टा स्वाद, हल्के मसाले और साथ में हरे धनिया या पुदीने की चटनी और फिर लीजिये दही के कबाब का जायका. इसमें अवध का खास स्वाद तो है ही, अवध की नाजुकता भी है. इसलिये दही के कबाब बनाते समय इन्हें नाजुकता से ही अलटिये पलटिये.
Read: Dahi Ke Kebab Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dahi Kebab
- निथारा हुआ दही (Hung Curd) - 1 कप
- भुने चने का आटा - 2-3 टेबल स्पून
- कार्न फ्लोर - 2-3 टेबल स्पून
- तेल या घी - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पुन बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1, बीज हटा कर बारीक कटी हुई
- अदरक का पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि: - How to make Dahi Kebab Recipe
हंग कर्ड को बड़े प्याले में निकालिये, भुने चने का आटा हंग कर्ड के ऊपर डालिये, हरा धनिया, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक, नमक डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलने तक मिला लीजिये. कबाब बनाने के लिये मिश्रण तैयार हैं. कार्न फ्लोर को किसी चौड़ी प्लेट में निकाल लीजिये.
थोड़ा सा कार्न फ्लोर हाथ में लगा लीजिये, 1 चम्मच ऊपर तक भर कर मिश्रण उठाइये, दोनों हाथों से गोल आकार दीजिये, हथेली पर रखकर चपटा करके, गोल आकार दे दीजिये, और इस गोले को कार्न फ्लोर में अच्छी तरह लपेट कर रख लीजिये. सारे कबाब इस तरह तैयार करके, कार्न फ्लोर में लपेट कर रख लीजिये.

नानस्टिक तवा गरम कीजिये, तवे पर 2-3 छोटी चम्मच तेल डालिये और कबाब को सैलो फ्राई करने के लिये तवा पर लगाइये, आग धीमी और मीडियम रखिये, और कबाब को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने पर सावधानी से पलट दीजिये. कबाब को दूसरी ओर से भी गोल्ड ब्राउन होने तक सेक लीजिये.
दोनों ओर गोल्डन ब्राउन सिके कबाब प्लेट में निकाल कर रखिये. दही के कबाब खाने के लिये तैयार है. दही के कबाब को हरे धनिये, पोदीने की चटनी के साथ, या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
हंग कर्ड में भुने चने का पाउडर की जगह, उतनी ही मात्रा में बेसन लेकर बिना तेल के हल्का ब्राउन होने तक भून कर मिलाया जा सकता है.
हंग कर्ड बनाने का तरीका - How to make Hung Curt
500 ग्राम ताजा दही को सूती मलमल के कपड़े में बांध कर 4-5 घंटे के लिये लटका दीजिये, नीचे कोई प्याला रख दीजिये, दही से सारा पानी निकल कर नीचे रखे प्याले में आ जायेगा, और एकदम गाढ़ा दही कपड़े के अन्दर रह जायेगा, और ये दही जो कपड़े रह गया है, वह निथरा हुआ दही यानी हंग कर्ड है.
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मुन्ना जी, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बीरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा जी हां लिया जा सकता है.
निशा: दीप, इनमें तो बहुत ही कम तेल लगाकर नानस्टिक तवे पर सेका जा सकता है.
ye kabab bhut mast bane te....
pr plzzzzzzzzzzzzz hme kabab paratha ke recipe be bataye...........
thanku so much....
Agr hung curd banane ka time na ho to
Agr hume hand to hand banana ho
Bcz hung curd will take Time
निशा: कंचन दही के कबाब बनाने के दही को हंग करना ही होता है.
निशा: गोलू, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बाटी बिलकुल ओवन की तरह बनाई जा सकती हैं.
निशा: कविता जी, इन्हैं धीमी आग पर क्रिस्पी होने तक सेकिये, और दही के कबाब हैं तो दही का स्वाद तो आता है.
निशा: पूजा, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा,आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
main aaj yeh dishe banaya hun apne haath ek number bani hai maja aa gaya
thanks once again :)
निशा: रवि जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल इन्हैं आप फ्रीजर में रख सकती हैं.
निशा: निशु, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
I m working in tha HDFC BANK and in the evening i m running my sandwich stall at RANKALA LAKE. I try the receipe of DAHI KABABA. it's a very nice. I use the DAHI KABAB in grill sandwich also. Wo bhi bahut acha lagata hai.
Thank for this low bugdet reciepe. Ummid karata hoon ki aap ki taraf se aise aur bhi receipe milengi.
Thank yo once againe.
निशा: संदीप, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Please reply,
निशा: कार्न फ्लोर, मक्के का आटा नहीं, स्टार्च होता है.
निशा: महमूद जी, इसमें सारी कहने की कोई बात नहीं है, इसमें गलत कुछ भी नहीं है, धन्यवाद.