दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe

दही के कबाब अवध की खास रेसीपी है. निथारे हुये ताजा दही का हल्का खट्टा स्वाद, हल्के मसाले और साथ में हरे धनिया या पुदीने की चटनी और फिर लीजिये दही के कबाब का जायका. इसमें अवध का खास स्वाद तो है ही, अवध की नाजुकता भी है. इसलिये दही के कबाब बनाते समय इन्हें नाजुकता से ही अलटिये पलटिये.
Read: Dahi Ke Kebab Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dahi Kebab
- निथारा हुआ दही (Hung Curd) - 1 कप
- भुने चने का आटा - 2-3 टेबल स्पून
- कार्न फ्लोर - 2-3 टेबल स्पून
- तेल या घी - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पुन बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1, बीज हटा कर बारीक कटी हुई
- अदरक का पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि: - How to make Dahi Kebab Recipe
हंग कर्ड को बड़े प्याले में निकालिये, भुने चने का आटा हंग कर्ड के ऊपर डालिये, हरा धनिया, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक, नमक डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलने तक मिला लीजिये. कबाब बनाने के लिये मिश्रण तैयार हैं. कार्न फ्लोर को किसी चौड़ी प्लेट में निकाल लीजिये.
थोड़ा सा कार्न फ्लोर हाथ में लगा लीजिये, 1 चम्मच ऊपर तक भर कर मिश्रण उठाइये, दोनों हाथों से गोल आकार दीजिये, हथेली पर रखकर चपटा करके, गोल आकार दे दीजिये, और इस गोले को कार्न फ्लोर में अच्छी तरह लपेट कर रख लीजिये. सारे कबाब इस तरह तैयार करके, कार्न फ्लोर में लपेट कर रख लीजिये.

नानस्टिक तवा गरम कीजिये, तवे पर 2-3 छोटी चम्मच तेल डालिये और कबाब को सैलो फ्राई करने के लिये तवा पर लगाइये, आग धीमी और मीडियम रखिये, और कबाब को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने पर सावधानी से पलट दीजिये. कबाब को दूसरी ओर से भी गोल्ड ब्राउन होने तक सेक लीजिये.
दोनों ओर गोल्डन ब्राउन सिके कबाब प्लेट में निकाल कर रखिये. दही के कबाब खाने के लिये तैयार है. दही के कबाब को हरे धनिये, पोदीने की चटनी के साथ, या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
हंग कर्ड में भुने चने का पाउडर की जगह, उतनी ही मात्रा में बेसन लेकर बिना तेल के हल्का ब्राउन होने तक भून कर मिलाया जा सकता है.
हंग कर्ड बनाने का तरीका - How to make Hung Curt
500 ग्राम ताजा दही को सूती मलमल के कपड़े में बांध कर 4-5 घंटे के लिये लटका दीजिये, नीचे कोई प्याला रख दीजिये, दही से सारा पानी निकल कर नीचे रखे प्याले में आ जायेगा, और एकदम गाढ़ा दही कपड़े के अन्दर रह जायेगा, और ये दही जो कपड़े रह गया है, वह निथरा हुआ दही यानी हंग कर्ड है.
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: महमूद जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी हां आप सही समझ रही हैं.
निशा: नेहा, दही के कबाब शैलो फ्राई करना ही अच्छा रहता है.
निशा: हीनू, कार्न फ्लोर कार्न का स्टार्च है.
निशा: प्रियकान्त, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिया, पनीर ऊपर से हल्का ब्राउन होने तक तला जाता है, उसे अन्दर तक ज्यादा तलने की आवश्यकता नहीं होती, और यदि आप चाहती हैं तो धींमी आग पर पनीर को अच्छा ब्राउन होने तक तलें वह अन्दर से बिलकुल पका हुआ होगा.
निशा: दिया, बेसन भून कर यूज किया जा सकता है, भुने चने को छील कर पीस कर उस आटे को इसमें डाल कर यूज कर सकते हैं.
please reply.
निशा: पूजा, भुने चने बाजार में मिलते हैं छिले भुने चने को मिक्सर से पीस कर आटा बना लीजि और बेसन को भून कर भी यूज किया जा सकता है.
निशा: प्रियंका, कार्न फ्लोर की जगह अरारोट भी डाला जा सकता.
aya.thanx
Is dish ko maine ghar pe try kiya,bahut swadist bana,thanks for sharing this recipe.
Regards
Radha
निशा: राधा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीता, आपके लिये ये रैसिपी बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: जी हां इन्हैं तंदूर में भी सेक सकते हैं.
निशा: हंसा, इसमें प्याज नहीं डालते.