दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe

दही के कबाब अवध की खास रेसीपी है. निथारे हुये ताजा दही का हल्का खट्टा स्वाद, हल्के मसाले और साथ में हरे धनिया या पुदीने की चटनी और फिर लीजिये दही के कबाब का जायका. इसमें अवध का खास स्वाद तो है ही, अवध की नाजुकता भी है. इसलिये दही के कबाब बनाते समय इन्हें नाजुकता से ही अलटिये पलटिये.
Read: Dahi Ke Kebab Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dahi Kebab
- निथारा हुआ दही (Hung Curd) - 1 कप
- भुने चने का आटा - 2-3 टेबल स्पून
- कार्न फ्लोर - 2-3 टेबल स्पून
- तेल या घी - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पुन बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1, बीज हटा कर बारीक कटी हुई
- अदरक का पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि: - How to make Dahi Kebab Recipe
हंग कर्ड को बड़े प्याले में निकालिये, भुने चने का आटा हंग कर्ड के ऊपर डालिये, हरा धनिया, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक, नमक डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलने तक मिला लीजिये. कबाब बनाने के लिये मिश्रण तैयार हैं. कार्न फ्लोर को किसी चौड़ी प्लेट में निकाल लीजिये.
थोड़ा सा कार्न फ्लोर हाथ में लगा लीजिये, 1 चम्मच ऊपर तक भर कर मिश्रण उठाइये, दोनों हाथों से गोल आकार दीजिये, हथेली पर रखकर चपटा करके, गोल आकार दे दीजिये, और इस गोले को कार्न फ्लोर में अच्छी तरह लपेट कर रख लीजिये. सारे कबाब इस तरह तैयार करके, कार्न फ्लोर में लपेट कर रख लीजिये.

नानस्टिक तवा गरम कीजिये, तवे पर 2-3 छोटी चम्मच तेल डालिये और कबाब को सैलो फ्राई करने के लिये तवा पर लगाइये, आग धीमी और मीडियम रखिये, और कबाब को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने पर सावधानी से पलट दीजिये. कबाब को दूसरी ओर से भी गोल्ड ब्राउन होने तक सेक लीजिये.
दोनों ओर गोल्डन ब्राउन सिके कबाब प्लेट में निकाल कर रखिये. दही के कबाब खाने के लिये तैयार है. दही के कबाब को हरे धनिये, पोदीने की चटनी के साथ, या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
हंग कर्ड में भुने चने का पाउडर की जगह, उतनी ही मात्रा में बेसन लेकर बिना तेल के हल्का ब्राउन होने तक भून कर मिलाया जा सकता है.
हंग कर्ड बनाने का तरीका - How to make Hung Curt
500 ग्राम ताजा दही को सूती मलमल के कपड़े में बांध कर 4-5 घंटे के लिये लटका दीजिये, नीचे कोई प्याला रख दीजिये, दही से सारा पानी निकल कर नीचे रखे प्याले में आ जायेगा, और एकदम गाढ़ा दही कपड़े के अन्दर रह जायेगा, और ये दही जो कपड़े रह गया है, वह निथरा हुआ दही यानी हंग कर्ड है.
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गिरिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद. पर इसमें कुछ खास तकनीक का उपयोग नही होता बस कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूर होती है की दही का पानी अच्छे से निकाल लिया गया हो और उसमें उतना ही पनीर मिला कर मिक्स कर लें तो स्वाद अच्छा आता है, रेस्टोरेन्ट वाला स्वाद मिलना चाहिए.
निशा: रजनीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, दही के कबाब को शैलो फ्राई करना ही अच्छा रहता है
निशा: अल्फाज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mai jharkhand koderna k rahne wala hu
निशा: रसूल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नगमा जी, कॉर्न फ्लोर, कॉर्न का स्टार्च होता है. ये आपको किसी भी अच्छे किराना स्टोर पर आसानी स़े मिल जाएगा.
निशा: शैलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माहिर जी, कटलेट को कार्न फ्लोर में लपेटना आवश्यक है, अगर एसा नहीं करेंगे तो ये फट सकते हैं.
निशा: भारती जी, दही फ्रैश लेने से उसमें खटास कम ही होती है.
dahi kebab k andar chease stuff kr sakte hain
निशा: कुलदीप जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Dahi ke kabab mei sattu use karsakte hai kya
निशा: आशिमा जी, चने का सत्तू यूज किया जा सकता है.
At what temp we roast the kababs . And pl tell the time also
Hello Nisha Mam
U r fabulous dear. Itni sari recepies aap kaha se lati hai. I will definitely try ur dishes. Mujhe cooking achhi nahi lagi but nai nai dishes try Karna bahut pasand hai.
Thanks A Lot,..........
निशा: मोनिका जी,मुझे बचपन से खाना बनाना बहुत अच्छा लगता है, और अभी नई नई रेसिपी के लिये मेरे रीडर्स मुझसे कहते रहते हैं और मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
Or kuch kababs bataye
Plz give me details of light veg snacks for evening
निशा: हेता जी, ये मीठा दही है.