दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe

📅 8 सितंबर 2012 👁 5.4 लाख बार देखी गई 💬 113 कमेंट ★ 4.2 (9241)

Dahi Kakab - Dahi ke Kabab
दही के कबाब अवध की खास रेसीपी है. निथारे हुये ताजा दही का हल्का खट्टा स्वाद, हल्के मसाले और साथ में हरे धनिया या पुदीने की चटनी और फिर लीजिये दही के कबाब का जायका. इसमें अवध का खास स्वाद तो है ही, अवध की नाजुकता भी है. इसलिये दही के कबाब बनाते समय इन्हें नाजुकता से ही अलटिये पलटिये.

Read: Dahi Ke Kebab Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dahi Kebab

  • निथारा हुआ दही  (Hung Curd) - 1 कप
  • भुने चने का आटा - 2-3 टेबल स्पून
  • कार्न फ्लोर - 2-3 टेबल स्पून
  • तेल या घी - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पुन बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 1, बीज हटा कर बारीक कटी हुई
  • अदरक का पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि: - How to make Dahi Kebab Recipe

हंग कर्ड को बड़े प्याले में निकालिये, भुने चने का आटा हंग कर्ड के ऊपर डालिये, हरा धनिया, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक, नमक डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलने तक मिला लीजिये. कबाब बनाने के लिये मिश्रण तैयार हैं. कार्न फ्लोर को किसी चौड़ी प्लेट में निकाल लीजिये.

थोड़ा सा कार्न फ्लोर हाथ में लगा लीजिये, 1 चम्मच ऊपर तक भर कर मिश्रण उठाइये, दोनों हाथों से गोल आकार दीजिये, हथेली पर रखकर चपटा करके, गोल आकार दे दीजिये, और इस गोले को कार्न फ्लोर में अच्छी तरह लपेट कर रख लीजिये. सारे कबाब इस तरह तैयार करके, कार्न फ्लोर में लपेट कर रख लीजिये.

How to make Dahi Kakab, Dahi ka Kakab
नानस्टिक तवा गरम कीजिये, तवे पर 2-3 छोटी चम्मच तेल डालिये और कबाब को सैलो फ्राई करने के लिये तवा पर लगाइये, आग धीमी और मीडियम रखिये, और कबाब को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने पर सावधानी से पलट दीजिये. कबाब को दूसरी ओर से भी गोल्ड ब्राउन होने तक सेक लीजिये.

दोनों ओर गोल्डन ब्राउन सिके कबाब प्लेट में निकाल कर रखिये. दही के कबाब खाने के लिये तैयार है. दही के कबाब को हरे धनिये, पोदीने की चटनी के साथ, या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
हंग कर्ड में भुने चने का पाउडर की जगह, उतनी ही मात्रा में बेसन लेकर बिना तेल के हल्का ब्राउन होने तक भून कर मिलाया जा सकता है.

हंग कर्ड बनाने का तरीका - How to make Hung Curt

500 ग्राम ताजा दही को सूती मलमल के कपड़े में बांध कर 4-5 घंटे के लिये लटका दीजिये, नीचे कोई प्याला रख दीजिये, दही से सारा पानी निकल कर नीचे रखे प्याले में आ जायेगा, और एकदम गाढ़ा दही कपड़े के अन्दर रह जायेगा, और ये दही जो कपड़े रह गया है, वह निथरा हुआ दही यानी हंग कर्ड है.

Dahi Kakab Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (9241 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (113)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

चित्रा
क्या इन्हे गहरा तल सकते हैं?
NishaMadhulika
चित्रा जी, तल सकते हैं.
kajal berwa
Mam aap ne dahi ka kabab bnaya hai aap ek bar simple bajari kabab kese bnaye bta skte ho or use kse prose kese aap ye bta skti ho mam
NishaMadhulika
काजल जी, सुझाव के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Sunil
Very nice dahi kabba

निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sanjay
दही कबाब टिकिया बनाने के अलावाbarbecue कर सकते है अगर कोई तरीका हो तो please emai me
Girish Joshi
रेसीपी काफी सरल और अच्छी है ।अधिकतर आपकी रेसीपी सरल.और लाजवाब और स्वाद भरी होती है। पर एक बार रेस्टोरेंट में खाये थे उनमें अन्दर से दही.अलग नजर आ रहा था पर अपने बनाने में दही का स्वाद आया पर दही नजर नही आया।क्या कोई विशेष.techique तो नहीं।

निशा: गिरिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद. पर इसमें कुछ खास तकनीक का उपयोग नही होता बस कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूर होती है की दही का पानी अच्छे से निकाल लिया गया हो और उसमें उतना ही पनीर मिला कर मिक्स कर लें तो स्वाद अच्छा आता है, रेस्टोरेन्ट वाला स्वाद मिलना चाहिए.
Rajnish garg
Learning your rcpy nice...

निशा: रजनीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pravesh Pokhriyal
Tandoori kabab All rerecipe send me place
Harish pandey
Great recipe

निशा: हरिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Madhu khamesra
Thanks Nisha ji curd kabab bahut tasty Bane...Kya hum roll banake deep fry ker sakte ha

निशा: मधु जी, दही के कबाब को शैलो फ्राई करना ही अच्छा रहता है
Alfaaz
Ksm se mza aa gya

निशा: अल्फाज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mohd usman
kbab bnane ka achha trika h v g
JASBEER SINGH
DAHI KE KABAB ME HONNY ADD HONA CAHIEY
मो. गुलाम रसूल
Mujhe bahut achha laga jankari lekar
Mai jharkhand koderna k rahne wala hu
निशा: रसूल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
naghma
Konflor kya h

निशा: नगमा जी, कॉर्न फ्लोर, कॉर्न का स्टार्च होता है. ये आपको किसी भी अच्छे किराना स्टोर पर आसानी स़े मिल जाएगा.
shailesh sharma
very nice recipe i made it and its very very testy i love to read nishamadhulika.com ever.

निशा: शैलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha
Thanks nishaji for ur all recipes.
mahira khan
Hello Nisha g I am mahira khan ham jab veg kabab banate h to some ararot lagana jarori hota h

निशा: माहिर जी, कटलेट को कार्न फ्लोर में लपेटना आवश्यक है, अगर एसा नहीं करेंगे तो ये फट सकते हैं.
mohd imran khan
Agar aap chahe to iske andar halki half tea spon hang curd bhi sfuffing kar sakte .
Bharti Bansal
Hello mam, kya is recipe k liy fresh curd lna chahiye? maine jo dahi liya vo 3-4 din purana tha,, mere kabab mai katas itni jayada thi bki kuch flavour ka pta hi nhi chla..

निशा: भारती जी, दही फ्रैश लेने से उसमें खटास कम ही होती है.
Kushagra rajput
Veg kababs mix all type ingerants mummy specials.
Sanjay
INGREDIENTSWhole black gram (sabut urad)1/2 cupRed kidney beans (rajma)2 tablespoonsSaltto tasteRed chilli powder1 teaspoonGinger chopped2 inch piecesNutralite Butter3 tablespoonsOil1 tablespoonCumin seeds1 teaspoonGarlic chopped6 clovesOnion chopped1 largeGreen chillies slit2Tomatoes2 mediumGaram masala powder1 teaspoonMETHOD
kuldeep singh

dahi kebab k andar chease stuff kr sakte hain


निशा: कुलदीप जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Aashima

Dahi ke kabab mei sattu use karsakte hai kya


निशा: आशिमा जी, चने का सत्तू यूज किया जा सकता है.
Meenu gupta

At what temp we roast the kababs . And pl tell the time also

monika

Hello Nisha Mam


U r fabulous dear. Itni sari recepies aap kaha se lati hai. I will definitely try ur dishes. Mujhe cooking achhi nahi lagi but nai nai dishes try Karna bahut pasand hai.


Thanks A Lot,..........


 


निशा: मोनिका जी,मुझे बचपन से खाना बनाना बहुत अच्छा लगता है, और अभी नई नई रेसिपी के लिये मेरे रीडर्स मुझसे कहते रहते हैं और मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
raghubeer singh negi

Or kuch kababs bataye

mona

Plz give me details of light veg snacks for evening 


 

heta
Is me dahi kesa lete hai ????? I mean khatta ......
निशा: हेता जी, ये मीठा दही है.
Roma srivastava
hi mam ,Maine apki recpi first time dekhi h mai jarur try krungi I hope I do my best because its first time ....thank u so much mam
sulekha
Nisha ji my kababs did not turn out well. From what i understand bhune chane ka powder is sattu. Plz correct me if i am wrong. My kababs tasted of sattu more and not dahi. Even Though my hung curd was perfect. Still it did not taste as good asit does in a restaurant