आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes

जब भी आपको तुरत फुरत भटूरे बनाने हों और बेकिंग सोडा या यीस्ट डालकर आटा फुलाने का समय न हो तो फिर एसे में आलू को मैदा में मिलाकर आलू भटूरे (Aloo Bhatura) बनाईये, आपके और आपके परिवार को बेहद पसंद आयेंगे.
Read: Aloo Bhatura Recipes In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Bhatura
- मैदा - 2 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- आलू - 2-3 उबले हुये
- दही - 1/3 कप
- तेल - 1 टेबल स्पून मैदा में डालने के लिये
- तेल - भटूरे तलने के लिये
विधि - How to make Aloo Bhatura
आलू को छीलकर, कद्दूकस करके, एकदम बारीक कर लीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में निकालिये, मैस्ड आलू, नमक, तेल और दही आटे में डालकर मिक्स कीजिये, और अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कीजिये, आटा चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त और पूरी के आटे से थोड़ा सा नरम होना चाहिये. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. भटुरे के लिये आटा तैयार है.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने रखिये. हाथ में सूखा आटा लगाकर, आटे से एक बड़े नीबू के बराबर की लोइयां तोड़ लीजिये, लोइयों को गोल करके रख लीजिये. एक लोई उठाइये और सूखे मैदा में लपेटिये, लोई को चकले पर रखकर ओवल या गोल आकार में परांठे के जैसा मोटा भटूरा बेल कर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गरम होने पर बेला हुआ भटूरा कढ़ाई में डालिये और भटूरे के तैर कर आने पर, भटूरे को कलछी से दबाकर फुलाइये. भटूरे को नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने पर पलट दीजिये, भटूरे को दूसरी ओर भी हल्का ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये भटूरे को नैपकिन पेपर बिछी हुई प्लेट में निकालिये. सारे भटूरे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम आलू भटूरे (Aloo Bhatura) को छोले मसाला या पिन्डी चना या मटर के छोले, चटनी या अचार के साथ परोसिये और खाइये. आलू भटूरे की खास बात यह भी है कि यह ठंडे होने के बाद एकदम मुलायम बने रहते हैं.
कमेंट (100)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नूरी, मैदा में बहुत ज्यादा आलू डालने से एसा हो सकता है.
AAj maine aapki ye recipe try ki. Aur bahot bahot bahot hi ache bhature bane. Maine kayi saari bhature ki recipies try ki hain aur sab hi bahot pre planning wali thi phir bhi aaj tak mujhse ache bhature nahi bane the & I was about to give up making bhaturas lekin tabhi mujhe aapki ye recipe mili jo ki ekdum perfect thi, mere husband jo ki bahot particular hain khane ko le kar unhe bhi wo bahot zyada pasad aayi...thankyou for this perfect Bhatura recipe....
Thanks
Jyotsana
निशा: ज्योत्सना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा:काव्या, ये आलू स्पेशल भटूरे हैं, इनके लिये यीस्ट का यूज नहीं करना है.
निशा: रीता बेक्ड समोसे के लिये मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: मन्नू, भटूरे को अच्छे गरम तेल में तला जाता है, ये ज्यादा ओइली नहीं होते.
निशा: स्म्रति, धन्यवाद, और बेबी को मेरा बहुत बहुत प्यार.
निशा:प्रेरना, धन्यवाद.