आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes

जब भी आपको तुरत फुरत भटूरे बनाने हों और बेकिंग सोडा या यीस्ट डालकर आटा फुलाने का समय न हो तो फिर एसे में आलू को मैदा में मिलाकर आलू भटूरे (Aloo Bhatura) बनाईये, आपके और आपके परिवार को बेहद पसंद आयेंगे.
Read: Aloo Bhatura Recipes In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Bhatura
- मैदा - 2 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- आलू - 2-3 उबले हुये
- दही - 1/3 कप
- तेल - 1 टेबल स्पून मैदा में डालने के लिये
- तेल - भटूरे तलने के लिये
विधि - How to make Aloo Bhatura
आलू को छीलकर, कद्दूकस करके, एकदम बारीक कर लीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में निकालिये, मैस्ड आलू, नमक, तेल और दही आटे में डालकर मिक्स कीजिये, और अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कीजिये, आटा चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त और पूरी के आटे से थोड़ा सा नरम होना चाहिये. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. भटुरे के लिये आटा तैयार है.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने रखिये. हाथ में सूखा आटा लगाकर, आटे से एक बड़े नीबू के बराबर की लोइयां तोड़ लीजिये, लोइयों को गोल करके रख लीजिये. एक लोई उठाइये और सूखे मैदा में लपेटिये, लोई को चकले पर रखकर ओवल या गोल आकार में परांठे के जैसा मोटा भटूरा बेल कर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गरम होने पर बेला हुआ भटूरा कढ़ाई में डालिये और भटूरे के तैर कर आने पर, भटूरे को कलछी से दबाकर फुलाइये. भटूरे को नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने पर पलट दीजिये, भटूरे को दूसरी ओर भी हल्का ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये भटूरे को नैपकिन पेपर बिछी हुई प्लेट में निकालिये. सारे भटूरे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम आलू भटूरे (Aloo Bhatura) को छोले मसाला या पिन्डी चना या मटर के छोले, चटनी या अचार के साथ परोसिये और खाइये. आलू भटूरे की खास बात यह भी है कि यह ठंडे होने के बाद एकदम मुलायम बने रहते हैं.
कमेंट (100)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुखबीर जी, आप कोई भी तेल उपयोग कर सकते हैं.
निशा: गुप्ता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भटूरे मैदा से ही बनाए जाते हैं. अगर आप इसे आटे से बनाएंगे तो वह पूरी होगी भटूरा नहीं.
So yuummyyy thnkx nisha jiii i will tryyy thiiisss
kya aap mujhe face book id bta sakti hai mujhe aapse dosti karna hai ...
निशा: कामिनी जी, ये nisamadhulika.com/facebook है, मैं तो आपकी दोस्त हूँ.
I came to your website today only and am busy the whole week but tried to make some new receipes every week.tried couple of them today.
The result...FANTASTIC............Thanks a lot.
aaj maine bhi aaloo bhature banaye aur wo bahut hi achhe bane thanks mam aur aise hi aap hamare liye recipes banate rahe .....thank you sooo much
mere bhatura to bhut soft bne par wo foole nhi bss pichke se rhe.. plz ma'am mujhe btayie ki isme kya kami reh gyi
निशा: रूपाली जी, भटूरे के लिये आटा मसल मसल कर गूंथ लीजिये, आटे को थोड़ा फूलने दीजिये, 4-5 घंटे के बाद या ओवर नाइट आटे को रख सकते हैं. आटे से थोड़ा थोड़ा आटा तोड़कर गोले बनाकर, सूखे मैदा में लपेट कर रख लीजिए. भटूरे तलने के लिये तेल गरम कीजिये, तेल के अच्छा गरम होने पर भटूरा सिकने के लिये डालिये, भटूरा तुरन्त फूल कर आयेगा, पलट लीजिये, और दोंनो ओर सिकने तक तल लीजिये, बहुत अच्छे एकदम सोफ्ट भटूरे तल कर तैयार होंगे.
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आलू भटूरे पर आपका कमेन्ट है और इसमें हमने यीस्ट का यूज कहीं नहीं किया है, पता नहीं चल रहा है कि आप किस रेसिपी में यीस्ट नहीं डालने के लिये कह रही है, प्लीज कमेन्ट का सवाल उसी रेसिपी पर जिसके बारे में सवाल पूछा जा रहा है, तो मुझे जबाव देने में आसानी होती है.
निशा: कुसुम जी, भटूरे के लिये आटा 3-4 घंटे पहले लगा दिया जाय ठीक रहता है, लेकिन सर्दी के दिन में आटे को रात भर रखा जा सकता है.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
regards: sahar shiraz
निशा: सेहर जी,बहुत बहुत धन्यवाद. बालू शाही को एकदम धींमी आग में अच्छी गोल्डन ब्राउन होने तक तलना है, अच्छी बालूशाही बनेंगी.
निशा: अंजू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
और मैने आपके बतायेनुसार बहुत सारे रेसिपिज बनाये है और मुझे बहुत खुशी हुई इन सारे रेसिपिज बनाकर।
मैडम आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
निशा: रमेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, चपाती का वीडियो मेरे चैनल पर उपलब्ध है, मेरे चैनल के सर्च बटन पर how to make chapati लिखकर वीडियो देख सकते हैं, जिसमें सोफ्ट चपाती बनाने के तरीके दिये हैं, धन्यवाद.
निशा: दीपशिखा, बहुत बहुत धन्यवाद. पनीर मंचूरियन बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मनदीप जी, भटूरे अच्छे गरम तेल में तलें भटूरे अवश्य फूलेंगे.
निशा: नरेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, भटूरे में बेलते समय मैदा कम लगायें, लगाकर भी हाथ से झड़ा दीजिये, तेल में ज्यादा मैदा नहीं आयेगी.
निशा: रोशनी जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संघर्श जी, बेसन के कई प्रकार के पकोड़े वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पकोड़े लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.