आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes

जब भी आपको तुरत फुरत भटूरे बनाने हों और बेकिंग सोडा या यीस्ट डालकर आटा फुलाने का समय न हो तो फिर एसे में आलू को मैदा में मिलाकर आलू भटूरे (Aloo Bhatura) बनाईये, आपके और आपके परिवार को बेहद पसंद आयेंगे.
Read: Aloo Bhatura Recipes In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Bhatura
- मैदा - 2 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- आलू - 2-3 उबले हुये
- दही - 1/3 कप
- तेल - 1 टेबल स्पून मैदा में डालने के लिये
- तेल - भटूरे तलने के लिये
विधि - How to make Aloo Bhatura
आलू को छीलकर, कद्दूकस करके, एकदम बारीक कर लीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में निकालिये, मैस्ड आलू, नमक, तेल और दही आटे में डालकर मिक्स कीजिये, और अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कीजिये, आटा चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त और पूरी के आटे से थोड़ा सा नरम होना चाहिये. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. भटुरे के लिये आटा तैयार है.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने रखिये. हाथ में सूखा आटा लगाकर, आटे से एक बड़े नीबू के बराबर की लोइयां तोड़ लीजिये, लोइयों को गोल करके रख लीजिये. एक लोई उठाइये और सूखे मैदा में लपेटिये, लोई को चकले पर रखकर ओवल या गोल आकार में परांठे के जैसा मोटा भटूरा बेल कर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गरम होने पर बेला हुआ भटूरा कढ़ाई में डालिये और भटूरे के तैर कर आने पर, भटूरे को कलछी से दबाकर फुलाइये. भटूरे को नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने पर पलट दीजिये, भटूरे को दूसरी ओर भी हल्का ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये भटूरे को नैपकिन पेपर बिछी हुई प्लेट में निकालिये. सारे भटूरे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम आलू भटूरे (Aloo Bhatura) को छोले मसाला या पिन्डी चना या मटर के छोले, चटनी या अचार के साथ परोसिये और खाइये. आलू भटूरे की खास बात यह भी है कि यह ठंडे होने के बाद एकदम मुलायम बने रहते हैं.
कमेंट (100)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनक जी, भटूरे सूखा आटा लगा कर बेलिये, लेकिन बहुत ज्यादा आटा भटूरे पर नहीं होना चाहिये, अतिरिक्त आटे को झड़ा दीजिये और अब भटूरे तेज गरम तेल में डालकर तेलिये एकदम फूले हुये भटूरे बनेंगे, और थोड़ा सा आटा तेल में आ जाता है, बाद में बचा हुआ तेल छान लीजिये.
निशा: नसरीन जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
dhanya waadd
निशा: दीपा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और बच्चों को बहुत बहुत प्यार.
निशा: सतिन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i like your site and the way u teach..
maine jo rasgulle banaye woh sponji nahi bane. dusari site me rasgukke cooker me banate hai , krupaya is bare me bataiye..
dhanyawad
निशा: परेश जी, कुकर में रसगुल्ले बनाने की रैसिपी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो रसगुल्ला बर्तन में गाढ़ी चाशनी में पकाया गया है, वह दिल्ली का वेव रसगुल्ला है, और जो रसगुल्ला कुकर में बनाया गया है वह बंगाली रसगुल्ला है.
निशा: अंजू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine aaj hi aalo bhture banye ye to itna asan or time ki bhi bachhat karta h. apse mujhe bahat kuch sikana hai. thx thx thx
निशा: मालती, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरविन्दर जी आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद
pls btao ap jise dahi khana mna ho to wo dahi k jgah kya mix kare
निशा: आरती, भटूरे को आटे को फरमेन्ट करने के लिये दही की आवश्यकता होती है,ये दही प्रोब्लम नहीं देगा. आटे में दही की जगह यीस्ट डाल कर भी गूथा जा सकता है.
निशा: लक्ष्मी, वेबसाइट पर छोले भटूरे रैसिपी दी हुई है, उससे आप सादा भटूरे देख सकते हैं.
निशा: नौसीन, भटूरे का आटा सोफ्ट गूंथे, और तेल तेज गरम हो तब भटूरे तलें, भटूरे साफ्ट बनेंगे.
Thank U
निशा: जुगनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या, जी हां अवश्य रखिये, बहुत अच्छे लगते हैं.
निशा: दिव्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
recipe like it
plz tell cake recipe more
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता, हमने बहुत सारे नाश्ते बना दिये हैं, प्लीज आप इसमें से अपने पसन्द के चुन कर बना सकती हैं.
plz reply me mam..........
निशा: माही, आप इसमें 150 ग्राम आलू, 2 मीडियम साइज के आलू डाल कर मिला लीजिये.
निशा: रजनी जी हां कर सकते हैं.