आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes

जब भी आपको तुरत फुरत भटूरे बनाने हों और बेकिंग सोडा या यीस्ट डालकर आटा फुलाने का समय न हो तो फिर एसे में आलू को मैदा में मिलाकर आलू भटूरे (Aloo Bhatura) बनाईये, आपके और आपके परिवार को बेहद पसंद आयेंगे.
Read: Aloo Bhatura Recipes In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Bhatura
- मैदा - 2 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- आलू - 2-3 उबले हुये
- दही - 1/3 कप
- तेल - 1 टेबल स्पून मैदा में डालने के लिये
- तेल - भटूरे तलने के लिये
विधि - How to make Aloo Bhatura
आलू को छीलकर, कद्दूकस करके, एकदम बारीक कर लीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में निकालिये, मैस्ड आलू, नमक, तेल और दही आटे में डालकर मिक्स कीजिये, और अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कीजिये, आटा चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त और पूरी के आटे से थोड़ा सा नरम होना चाहिये. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. भटुरे के लिये आटा तैयार है.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने रखिये. हाथ में सूखा आटा लगाकर, आटे से एक बड़े नीबू के बराबर की लोइयां तोड़ लीजिये, लोइयों को गोल करके रख लीजिये. एक लोई उठाइये और सूखे मैदा में लपेटिये, लोई को चकले पर रखकर ओवल या गोल आकार में परांठे के जैसा मोटा भटूरा बेल कर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गरम होने पर बेला हुआ भटूरा कढ़ाई में डालिये और भटूरे के तैर कर आने पर, भटूरे को कलछी से दबाकर फुलाइये. भटूरे को नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने पर पलट दीजिये, भटूरे को दूसरी ओर भी हल्का ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये भटूरे को नैपकिन पेपर बिछी हुई प्लेट में निकालिये. सारे भटूरे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम आलू भटूरे (Aloo Bhatura) को छोले मसाला या पिन्डी चना या मटर के छोले, चटनी या अचार के साथ परोसिये और खाइये. आलू भटूरे की खास बात यह भी है कि यह ठंडे होने के बाद एकदम मुलायम बने रहते हैं.
कमेंट (100)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोनिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता, आलू भटूरे का डोह तुरन्त यूज करने के लिये होता है.
निशा: प्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शानू, आलू को अच्छी तरह मैस करके मिक्स कीजिये और भटूरे को अच्छे गरम तेल में तलिये, आलू भटूरे में अधिक तेल नहीं भरेगा.
Aloo bhature is so yummy...and love your videos and the way you teach. Thanks a lot.
निशा: स्वाति, बहुत बहुत धन्यवाद.
hmne apk batane k anusar bature banaye and wo bahut hi ache bane mere ghar me sabhi ko bahut pasabd aye
Thank you so much
निशा: हर्षिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, आटे को मसल मसल कर मुलायम कीजिये, आटे को आधा घंटा गूथ कर सैट होने के लिये रखिये, पूरी को एक जैसा पतला बेलिये, पूरी तलने के लिये तेल अच्छा गरम हो, पूरी को गरम तेल में डालिये जैसे ही पूरी जैसे ही तैर कर ऊपर आये उसे कलछी से दबाकर फुलाइये, पूरी अवश्य फूलेंगी.
निशा: स्वेता, इस माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड नहीं है, केक को माइक्रोवेव किया जा सकता है.
mere husband ko apke sikhaye aloo ke bature bahut pasand aaye
निशा: रजनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mere hsbnd ko bhut achha lagta h jab main apki recipes banati hu
निशा: शामा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्षिता, दही नहीं है, तेल को 2 टेबल स्पून कर दीजिये और बची हुई सारी चीजें मिलाकर आटा गुथिये, ईनो डालने की आवश्यकता नहीं है, अच्छे भटूरे बनेंगे.
निशा: अर्चना, बहुत बहुत धन्यवाद.
wo bi sikh sktein hai .muje bi ye respiee pdkr hi kuch bnana aa gya
thnks nisha ji thnks
निशा: संदीप, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aalu Bhature me Aalu Kacche Dalna Hai ya Boil Karke !
निशा: आलू कुलचे में आलू उबाल कर ही डालिये
निशा: जी हम इस बारे में अवश्य सोचेंगे, धन्यवाद.
निशा: सुमन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आजमी, प्लीज वीडियो ध्यान से देखिये, रैसिपी पढ़िये, सारी इन्ग्रीडियेन्ट बराबर मात्रा में लेकर, आलू भटूरे बनाइये, आप अच्छे आलू भटूरे बना लेंगी.
निशा; आजमी, भटूरे वजन में भारी हुये थे या उनके अन्दर तेल ज्यादा भर गया था, भटूरे यदि धीमी आग पर तले जायं तो उनके अन्दर तेल भर जाता है.
So i can make every recipe easily. Thank you Nishaji
निशा: अश्विनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा, बच्चों के टिफिन के लिये, मूंग की दाल का चीला, बेसन का चीला, दोसा, इडली, स्टफ्ड परांठे, दोसा सेन्डविच, वेज पुलाव, उपमा बहुत सारी चीजें जो उन्हैं पसन्द बना कर दीजिये, ये सारी चीजें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं,वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च किया जा सकता है.