कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk

कन्डेंस्ड मिल्क (Condensed milk) गाय का गाड़ा किया हुआ दूध होता है जिसमें चीनी भी मिली हुई होती है. यह विभिन्न ब्रान्ड्स के नाम से मार्केट में उपलब्ध है. भारत में अमूल का मिठाई मेट (Mithai Mate) और नेस्ले का मिल्कमेड (Milk Maid) कन्डेंस्ड मिल्क आसानी से मिल जाता है. डिब्बे में बन्द किया हुआ कन्डेंस्ड मिल्क (Condensed milk) की शैल्फ लाइफ बहुत अधिक होती है. यह एक साल से भी अधिक समय तक बिना खराब हुये रह सकता है.
Read - Condensed Milk Recipe In English

कन्डेंस्ड मिल्क (Condensed milk) का उपयोग बिना अंडे वाले बेकिंग प्रोडक्ट्स(Eggless Cake Recipes) बनाते समय अंडे के स्थान पर किया जाता है. इसके अतिरिक्त अन्य मिठाईयां बनाते समय इसका प्रयोग मावा के स्थान पर भी किया जा सकता है.
कभी कभी कंडेंस्द मिल्क बाजार में नहीं मिल पाता, तब हम कंडेंस्ड मिल्क को दूध चीनी से घर पर भी बना कर काम चला सकते हैं.
घर पर कंडेस्ड मिल्क कैसे बनायें. - How to make Condensed milk at home?
गाय के एक किलो दूध को गर्म करें उबाल आने पर इसमें 200 ग्राम चीनी एक चुटकी भर बेकिंग सोडा डाल कर गर्म करें और चलाते रहें जब यह घोल गाड़ा होकर एक तिहाई रह जाये तो गैस बंद कर दें. हमारा कंडेंस्ड मिल्क तैयार हो गया है.
कमेंट (299)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Also, can I freeze it to increase its shelf life?
निशा: निम्मी जी, आप और दूध और चीनी मिलाकर, और अधिक कन्डेन्स्ड मिल्क बनाकर उसे कम कर सकती हैं.
निशा: शरवरी जी, बहुत ही कम बेकिंग सोडा डाला जाता है, इससे दूध फटता नहीं है, बल्कि ये दूध को फटने से बचाता है.
निशा: रचना जी, बेकिंग पाउडर और बेकिग सोडा अलग अलग होते हैं, इनके डिटेल आप मेरे वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं, कन्डेन्स्ड मिल्क बनाने में बेकिंग सोडा का यूज होता है.
निशा: दिव्या जी, 1 लीटर दूध में 400 ग्राम कंडेन्स मिल्क बना सकते हैं.
i loved ur receipes. i tried suji dhokla in microwave.. bread pizza .. they were very tasty and liked by my kids.
thanks
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya baking soda ki jagah baking powder ya meetha soda bhi use kar sakte hai
निशा: सोनिया जी, कन्डेन्स्ड मिल्क के लिये बेकिंग सोडा ही डाला जाता है, और मीठा सोडा को बेकिंग सोडा भी कहा जाता है.
निशा: मित्तल जी, बेकिंग सोडा दूध को फटने नहीं देता है.
निशा: श्रृ्द्धा जी, इसमें बेकिंग सोडा यानी की खाने के सोडा का यूज हुआ है, ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: नमन जी, आप इसे एअर टाइट कन्टेनर में फ्रिज में रखकर 1 माह तक यूज कर सकते हैं.
निशा: पूजा जी, कन्डेंस्ड मिल्क गाय के दूध से अधिक अच्छा बनता है, लेकिन आप भैंस के दूध से भी बना सकते हैं.
निशा: रोशिनी जी, बेकिंग सोडा दूध को फटने और दानेदार होने से रोकता है.
निशा: हनी जी, आप जो चाहें उपयोग कर सकते हैं.
निशा: अरविन्द जी, अपनी पसन्द का केक देख कर उसमें थोड़ी सी इन्ग्रीडियेन्ट केक के हिसाब से बड़ा सकते हैं.
निशा: सौरभ जी, धन्यवाद.
निशा: रूपल जी, सोडा बेकिंग सोडा, मीठा सोडा यानिकि खाने वाला सोडा है.
निशा: पलविन्दर जी, 200 ग्राम कन्डेन्सड मिल्क बनाना है, तो 500 मिली. दूध और 100 ग्राम चीनी ले लीजिए.
निशा: भूमि जी, आधा कप मलाई ले लीजिये और 100 ग्राम (आधा कप) पिसी हुई चीनी और बढ़ा लीजिए क्योंकि कन्डेन्सड मिल्क आधी-आधी मात्रा में चीनी और मिल्क सोलिड्स से बना होता है.
निशा: सन्नी जी, अगर आप कन्डेन्सड मिल्क का इस्तेमाल नही करना चाहते तो, मलाई, क्रीम, एपल सास और अलसी पाउडर कुछ भी यूज कर सकते हैं.