कलौंजी । Kalonji | Black Cumin - Nigella Seeds

📅 15 अगस्त 2012 👁 5.9 लाख बार देखी गई 💬 132 कमेंट ★ 2.7 (8181)

कलौंजी (Kalonji)  को कई नामों से जाना जाता है अंग्रेजी में स्माल फनेल,  कालाजाजी, हिन्दी में कलौंजी, मंगरैला (Mangraila), बंगाली में मुगरेला, गुजराती में कलौंजी, इसे ब्लैक आॉनियन सीड्स (Black Onion Seeds) या nigella seeds भी कहा जाता है लेकिन यह प्याज के बीज नहीं होते. इन बीजों का स्वाद हल्का कड़वा और तीखा होता है और ये सुगंध से भरे होते हैं. कलौंजी (Kalonji)  रनुनकुलेसी परिवार का पौधा है. 

Read : Kalonji  | Black Cumin in English

कलौंजी का भोजन में उपयोग
कलौंजी एक बेहद उपयोगी मसाला है. इसका प्रयोग विभिन्न व्यंजनों जैसे दालों, सब्जियों, नान, ब्रेड, केक और आचार आदि में किया जाता है. कलौंजी की सब्जी भी बनाई जाती है.  बिहारी लिट्टी में भी कलोंजी का प्रयोग किया जाता है.  आकार में यह तिल के बीज की तरह होते हैं.

कलौंजी में उपस्थित पोषक तत्व
कलौंजी पौषक तत्वों से भरा होता है इसमें वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होते हैं. इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, लोहा, मैग्नीशियम व जिंक आदि खनिज तत्व पाए जाते हैं. कलौंजी में एंटी-आक्सीडेंट भी मौजूद होता है जो कैंसर जैसी बिमारी से बचाती है.

कलौंजी का उपयोगी तेल
कलौंजी का तेल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है तथा शरीर को रोगों से बचाता है. कलौंजी का तेल कफ को नष्ट करता है एवं रक्त को साफ करता है. कलौंजी के चूर्ण को नारियल के तेल में मिलाकर त्वचा पर मालिश करने से त्वचा के विकार नष्ट होते हैं और त्वचा निखरती है. इस तेल के सेवन से पेट साफ रहता है एवं जोडों के दर्द, सिर दर्द, कमर दर्द आदि में कलौंजी के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है.

कलौंजी के औषधीय उपयोग
कलौंजी का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है. कलौंजी का भोजन में उपयोग करने से हाजमा दुरुस्त रहता है. इसके सेवन से पेट साफ रहता है. पेट में कृमि होने पर कलौंजी का शहद के साथ नियमित रुप से सेवन करना लाभदायक होता है. हाथों और पैरों मे सूजन होने पर कलौंजी को पीसकर उसका लेप करने से हाथ-पैरों की सूजन दूर होती है. मानसिक तनाव होने पर चाय के पानी में एक चम्मच कलौंजी का तेल डाल कर लेने से तनाव से राहत मिलती है. कलौंजी दिमाग को तेज करती है और स्मरण शक्ति को बढ़ाती है.

सौंदर्य को बढ़ाती कलौंजी
कलौंजी का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ सुंदरता को भी बढ़ाता है. कलौंजी का तेल लोशन, क्रीम और ब्युटी आँयल आदि बनाने में भी प्रयोग होता है. चहरे को सुन्दर व आकर्षक बनाने के लिए कलौंजी के तेल में थोड़ा सा जैतुन का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें. इससे चेहरे के दाग़-धब्बे दूर होते हैं. बालों की समस्या जैसे बालों का झड़ना एवं रुसी में कलौंजी तेल की मालिश फायदेमंद होती है.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.7 / 5 (8181 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (132)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ajit
What is Marathi name for kalonji & jau
surinder
good for cancer
Rajesh Kr Singh
I know it is not only spices part but give also very important role in medicin for our body constituent to help to maintain long time.
I used it as woke up in the morning as taken 25-30 seed with 1 piece garlic keep on our palm then swallowing without cutting and bighting with the help of fresh water 750-1000
ml. it is whether wright or not plz suggest to me?
Ravi
Achidity ke liye
asthma ke liye
Pathri ke liye
aniludgirkar
What kalonji's marathi name?
निशा: अनिल जी, इसे nigella sativa, काला जीरा कहा जाता है.
sandip
kalonji is mangrrela.....isnt it?
Lalit
Is this seeds available in market if we want to purchase.?
daud
what is word used for kalonji in marathi?
Rekha
I like nishamadhulika .com, it help me to make various types of tasty food
nilofar
kalunji ka tel sr pe laga sakte hain?
sughanda
This recipe in English

Kalonji is known by many names. In English it is called Samal fennel, in Hindi it is called Kalonji or mangraila, in Bengali it is called as mogrell, in Gujarati kalonji. It is even called as black onion seeds but they are not onion seeds. The taste of these seeds is bitter and spicy and they have a good aroma. It belongs to ‘Ranunculaceae’ family.

Use of kalonji in food:

It is one of the very useful spices. It is used in various dishes like dal, vegetables, naan, bread, cake and pickle etc. kalonji it self can be served as complete dish. It has a shape like that of sesame seeds.

Kalonji and its composition:

It is full of nutrition. It consists of protein and carbohydrates in large amounts. Along with these it has calcium, potassium, magnesium and zinc.

Kalonji oil:

Kalonji oil increases strength in body and also protects from getting many infections. This oil is beneficial for treating cough and also cleans up blood. This oil helps in digestion and also proved good for joint pain, headache, and back pain.

Medical usage of kalonji:

Intake of kalonji is very good for health. If used in meals then it helps in having good digestion. Grind kalonji and apply on swollen hands and feet’s for relief. Mix kalonji oil in tea water for getting relief from mental stress.

Kalonji for beauty:

Intake of kalonji also increases beauty along with health. Kalonji oil is used for making lotions, creams and beauty products. For better and attractive face mix kalonji oil in jaitun oil and apply on face and wash after few minutes.
varsha
mam yeh black cumin kis kis recipe main use kiya ja sakta h
निशा: वर्षा, इसे कलौंजी कहते हैं, इसको अचार में और पंच फोरम तड़के में और कुछ सब्जियों को खास स्वाद देने के लिये यूज किया जाता है.